भारत का पहला स्वदेशी कृषि रोबोट ‘वर्षा’ लॉन्च, खेती के कई काम करेगा आसान

नोएडा | Published: 5 Jun, 2026 | 06:02 PM

खेती-किसानी की दुनिया में भारत ने एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठा लिया है! अगर आप भी खेत में मजदूरों की कमी, महंगे डीजल और कीटनाशकों के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने आपकी इस समस्या का सबसे हाईटेक समाधान ढूंढ निकाला है. IARI के वैज्ञानिकों ने भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी और मेड-इन-इंडिया कृषि रोबोट तैयार किया है, जिसका नाम है ‘वर्षा’ (Varsha Robot). यह रोबोट अकेला ही आपके खेत के कई बड़े काम पलक झपकते ही कर देगा.

Topics: