CM योगी से मिले जेवर के किसान, एयरपोर्ट के लिए जमीन देने के बाद रखी अपनी बड़ी मांग
उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन देने वाले किसान भाई-बहनों ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस विशेष मुलाकात के दौरान महिला किसानों और महेंद्र शर्मा, जफरू खान समेत तमाम किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने दिल की बात रखी. किसानों ने खुलकर साझा किया कि कैसे एयरपोर्ट बनने के बाद उनके गांवों की सूरत बदल गई है, खेती से लेकर उनके जीवन स्तर में कितना बड़ा सुधार आया है और रोजगार व कारोबार के कौन-से नए रास्ते खुले हैं.
और पढ़ें
Published: 16 Jun, 2026 | 10:25 PM