पानी के संकट से जूझता मध्य प्रदेश…महिलाएं सिर पर ढो रहीं पानी, पलायन को मजबूर हो रहे गांव के लोग

नोएडा | Published: 20 Mar, 2026 | 05:27 PM

सीहोर जिले में भीषण जल संकट ने लिया विकराल रूप…बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण… सैकड़ों परिवार गांव छोड़ने को मजबूर…कहीं पीने के लिए पानी नहीं… तो कहीं शौच के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है. महिलाएं रोज़ 2-3 किलोमीटर दूर से पानी ला रही हैं, वहीं कई परिवार ₹100-150 रोज़ खर्च कर पानी खरीद रहे हैं…सरकार के बजट में भारी कटौती के बीच उठ रहे हैं सवाल—क्या ऐसे बुझेगी जनता की प्यास? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे सूख चुके हैं नलकूप, खाली हो रहे हैं गांव और क्यों मजबूर हैं लोग पलायन के लिए.

Topics: