CM किसान सम्मान निधि की बड़ी खबर, 82 लाख किसानों के खाते में जल्द आएगी 6000 रुपये की किस्त

नोएडा | Updated On: 13 Jul, 2026 | 07:29 PM

मध्य प्रदेश से आज दो बड़ी खबरें सामने आई हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत करीब 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1835 करोड़ ट्रांसफर कर दिए गए हैं. लेकिन दूसरी तरफ, राज्य के करीब 82 लाख किसान पिछले एक साल से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की बकाया किस्त का इंतजार कर रहे हैं. 14 अगस्त 2025 के बाद से किसानों को इस योजना का कोई पैसा नहीं मिला है और उनकी 14वीं, 15वीं और 16वीं किस्त (कुल ₹6000) अभी भी लंबित है. अब चर्चा है कि 15 से 18 जुलाई के बीच यह किस्त जारी हो सकती है. इस वीडियो में जानिए कि क्या है इस खबर का पूरा सच और किसान SAARA पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

Published: 13 Jul, 2026 | 09:29 PM

Topics: