पानी-खाद संकट पर मंत्री का बड़ा ऐलान, किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने बनाई नई रणनीति
अगर आप भी अपनी खेती में पानी की कमी या वक्त पर खाद न मिलने (खाद की किल्लत) से परेशान हैं, तो उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है. बाराबंकी में पद्मश्री किसान राम शरण वर्मा के फार्महाउस पहुंचे मंत्री जी ने खाद और पानी के सही व सीमित इस्तेमाल पर सबसे बड़ा संदेश दिया है. वीडियो में सुनिए मंत्री जी का वो बयान, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पारंपरिक खेती की जगह ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) और मल्चिंग तकनीक को अपनाकर पानी की किल्लत से हमेशा के लिए निपटा जा सकता है. इस आधुनिक वैज्ञानिक मॉडल से न सिर्फ पानी की भारी बचत होती है, बल्कि खाद भी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचती है, जिससे खाद की बर्बादी और किल्लत दोनों खत्म हो जाती है. कम लागत में खाद-पानी की समस्या सुलझाकर बंपर कमाई कैसे करें, खुद मंत्री जी की जुबानी सुनिए!