फसल बीमा पर नया विवाद! Gurnam Singh Chaduni ने OTP नियम पर उठाए सवाल, सरकार से की बड़ी मांग
क्या अब फसल बीमा से बाहर रहने के लिए सिर्फ लिखित आवेदन काफी नहीं है? किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने फसल बीमा योजना में OTP की अनिवार्यता जोड़ दी है, जिससे बीमा कंपनियों को फायदा पहुंच सकता है। चढूनी का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) स्वैच्छिक है। ऐसे में OTP सिर्फ उसी किसान से लिया जाना चाहिए जो बीमा करवाना चाहता है, न कि उससे जो पहले ही लिखकर बीमा नहीं करवाने की जानकारी दे चुका है।
Published: 5 Aug, 2026 | 11:30 PM