पंजाब में फिर गरजे किसान! सरवन सिंह पंधेर का बड़ा ऐलान, 6 जगह मंत्रियों के घर घेरेंगे
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के तरनतारन में हुई बैठक के दौरान किसान-मजदूर मोर्चे को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पंधेर ने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मंत्रियों और नेताओं के घरों के घेराव की तैयारी की जा रही है और गांवों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मोर्चे में शामिल करने का फैसला लिया गया है. पंधेर ने किसानों की पांच फसलों पर MSP की खरीद सुनिश्चित करने, किसानों और मजदूरों को कर्ज मुक्त करने, पंजाब के पानी का मुद्दा रिपेरियन सिद्धांत के आधार पर हल करने और लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने जैसी मांगें उठाईं. उन्होंने शंभू और खनौरी आंदोलन से जुड़े मामलों में मुआवजा, शहीद किसानों के परिवारों को मदद और आंदोलन के दौरान दर्ज पुलिस व रेलवे केस वापस लेने की मांग भी दोहराई.
और पढ़ें
Published: 10 Sep, 2026 | 06:44 PM