गेहूं की इस किस्म पर रतुआ बेअसर! ICAR की VL-3040 से किसानों को होगा फायदा

नोएडा | Published: 13 Sep, 2026 | 03:45 PM

गेहूं की फसल में रतुआ रोग किसानों के लिए बड़ी चिंता बन सकता है, लेकिन ICAR की पहचान वाली गेहूं की नई किस्म VL-3040 किसानों के लिए उम्मीद जगाती है. उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकसित इस किस्म में पीले और भूरे रतुआ के खिलाफ बेहतर प्रतिरोध क्षमता बताई गई है. दो साल के परीक्षण में इसकी औसत उपज 28.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही, जो VL गेहूं 892 से करीब 6 फीसदी अधिक बताई गई है. यह किस्म देर से बुवाई और सीमित सिंचाई वाली परिस्थितियों में भी उपयोगी बताई गई है. इस वीडियो में जानिए VL-3040 की खासियत, रतुआ रोग से बचाव, उत्पादन क्षमता, पोषण संबंधी खूबियां और किसानों के लिए इसके संभावित फायदे.

Topics: