पराली अब बनेगी किसानों की कमाई! हरियाणा में 80 लाख टन पराली का बड़ा प्लान तैयार
धान की कटाई शुरू होने से पहले ही हरियाणा सरकार ने पराली मैनेजमेंट का बड़ा प्लान तैयार किया है. इस साल राज्य में करीब 16 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होने का अनुमान है, जिससे लगभग 80 लाख मीट्रिक टन पराली निकल सकती है. सरकार का लक्ष्य है कि पराली खेतों में जलाई न जाए, बल्कि उसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए. एक्शन प्लान के मुताबिक करीब 45 लाख टन पराली खेत में ही मैनेज करने की तैयारी है, जबकि करीब 25 लाख टन पराली खेतों से बाहर निकालकर CBG, बायोमास पावर, बॉयलर, एथेनॉल और पैकेजिंग जैसे उद्योगों में इस्तेमाल की जाएगी.
और पढ़ें
Published: 7 Sep, 2026 | 09:22 PM