गेहूं के दाम में उछाल से बढ़ेगी रसोई की टेंशन! आटा-ब्रेड महंगे होने का मंडराया खतरा
गेहूं के बढ़ते दाम ने अब आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता बढ़ा दी है. देश की कई प्रमुख मंडियों में सिर्फ एक महीने के भीतर गेहूं के भाव करीब 4 फीसदी तक बढ़े हैं. राजकोट, दिल्ली, कानपुर और कोटा जैसी मंडियों में तेजी देखने को मिली है. इस वीडियो में जानिए गेहूं के दाम बढ़ने की वजह, मंडियों के ताजा आंकड़े, रूस-यूक्रेन तनाव का असर, किसानों और उपभोक्ताओं पर संभावित प्रभाव और आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों का रुख किन बातों पर निर्भर करेगा. साथ ही प्याज के बढ़ते भाव ने रसोई की चिंता को और क्यों बढ़ाया है, यह भी समझिए.
और पढ़ें