UP CM Yogi Adityanath अब किसानों को बनाएंगे उद्यमी, खोल दिया योजनाओं का पिटारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, किसानों, युवाओं, MSME और महिला स्वयं सहायता समूहों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार, सड़क, मंडी, तकनीक, सिंचाई, बीमा और सीधे भुगतान से जोड़ा गया है। वहीं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। सीएम योगी के मुताबिक, पेपर लीक या भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के लिए जेल के साथ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 96 लाख MSME इकाइयों और इनमें 3.15 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का भी दावा किया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों और मिल्क प्रोड्यूसर समूहों के जरिए महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने की बात कही।
Published: 2 Sep, 2026 | 04:10 PM