योगी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, युवाओं को मिलेंगे 12 हजार रुपये और पशुपालकों को बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों को मंजूरी मिल चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिनमें सबसे बड़ा फैसला पशुपालन से जुड़ा हुआ है, दरअसल, कैबिनेट बैठक में पशु चिकित्सा के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है. सरकार ने बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है.. पशु चिकित्सा इंटर्न को सरकार की ओर से दिए जा रहे भत्ते में 8 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है.
और पढ़ें