अब लाइव

‘आतंकियों को बहुत जल्द मिलेगा जवाब’, कुलगाम आतंकी हमले पर BJP का कड़ा संदेश

Latest Agriculture News in Hindi: देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है. असम, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अगस्त के लिए 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे. इस अभियान का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस अभियान के साथ ही नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान भी शुरू होगा. इसके तहत देशभर में हर रविवार को जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

नोएडा | Updated On: 2 Aug, 2026 | 08:29 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 08:29 AM (IST)

    बारिश के बाद बदला दिल्ली का मौसम! सुबह-सुबह बादलों की चादर में ढका दिखा कर्तव्य पथ

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम सुहावना नजर आया. शहर ने बादलों से ढके आसमान के साथ दिन की शुरुआत की. कर्तव्य पथ से सामने आए दृश्यों में आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा दिखाई दिया. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि कई इलाकों में सड़कें भीगी नजर आईं. मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    6 साल बाद शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार, मंत्री बोले - अब नए कारोबार की संभावनाएं तलाशेंगे व्यापारी

    हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिपकी-ला सीमा व्यापार लंबे समय बाद दोबारा शुरू हुआ है. अब व्यापारी यह तय करेंगे कि आगे कौन-से सामान चीन भेजे जाएं और वहां से किन वस्तुओं की खरीद की जाए. उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और चीन सरकार का विशेष आभार जताया. उनका कहना है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 07:59 AM (IST)

    भारत के मुक्केबाज नरेंद्र बरवाल ने जीता सिल्वर! बोले - एशियन गेम्स में भी रहेगा भारतीयों का दबदबा

    भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बरवाल ने पुरुषों के सुपर हेवीवेट (+90 किग्रा) वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) अपने नाम किया. अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय मुक्केबाज़ एशियन गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे. बरवाल ने कहा कि टीम लगातार मेहनत कर रही है और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य रखा गया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 07:45 AM (IST)

    ईरान पर हमले से पहले सऊदी की बड़ी अपील! क्राउन प्रिंस ने ट्रंप से कहा - तनाव और न बढ़ाएं

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ तनाव और सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने की अपील की है. बताया जा रहा है कि ट्रंप ईरान पर नए हमलों के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. ऐसे समय में सऊदी नेतृत्व ने क्षेत्र में हालात बिगड़ने की आशंका जताई है. हालांकि, इस बातचीत को लेकर अभी तक किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. (PTI)

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 07:29 AM (IST)

    ‘आतंकियों को बहुत जल्द मिलेगा जवाब’, कुलगाम आतंकी हमले पर BJP का कड़ा संदेश

    छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा नेता विजय बघेल ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार भारत आतंकवाद का जवाब जरूर देगा और आतंकियों को जल्द ही उनकी करतूत का जवाब मिलेगा. उन्होंने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 07:15 AM (IST)

    6-7 साल बाद खुला भारत-चीन बॉर्डर व्यापार! शिपकी-ला से फिर शुरू हुआ कारोबार

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी-ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार करीब 6 से 7 साल बाद फिर शुरू हो गया है. इस कदम को सीमा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. व्यापार दोबारा शुरू होने से स्थानीय कारोबारियों और लोगों को आर्थिक फायदा मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से बंद यह व्यापार अब क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगा और सीमावर्ती इलाकों के विकास में भी मदद करेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Aug 2026 07:02 AM (IST)

    दिल्ली में साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री! NCC Cyclothon 2026 में युवाओं संग दिखाई फिटनेस की मिसाल

    दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित NCC Cyclothon 2026 में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा सांसद संजय सेठ ने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया और सक्रिय जीवनशैली का संदेश भी दिया गया.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 2 Aug, 2026 | 07:01 AM