एक रात में हुई इतनी बारिश, जितनी जोधपुर-बीकानेर में पूरे साल में नहीं होती.. 24 घंटे में रेनफाल का नया रिकॉर्ड

Mawsynram Rainfall Break Cherapunji Record: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपडेट में बताया गया है कि मेघालय में बारिश ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोहरा (पहले चेरापूंजी) में शुक्रवार की सुबह तक 24 घंटों में 972 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि मॉसिनराम में इसी दौरान 1003.6 मिमी बारिश हुई. यह अब तक की सबसे ज्यादा बारिश बताई जा रही है.

नोएडा | Updated On: 21 Jun, 2026 | 02:18 PM

मॉनसूनी बारिशों का अभी भी उत्तर भारत में इंतजार है, लेकिन पूर्वोत्तर के मेघालय में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है. सबसे ज्यादा बारिश दर्ज किए जाने वाले शहर मॉसिनराम शहर में 24 घंटों में 530 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो बीते कई दशक का रिकॉर्ड है. वहीं, शनिवार की बीती एक रात में इतनी बारिश दर्ज की गई है जितनी जोधपुर और बीकानेर शहर में पूरे साल में नहीं होती है. जबकि, मुंबई और दिल्ली में जितनी बारिश 3 साल में होगी उतनी बारिश चेरापूंजी में बीते 3 दिन में हो चुकी है.

मेघालय के मॉसिनराम में बारिश का नया रिकॉर्ड

शिलॉन्ग मौसम केंद्र के अनुसार मेघालय के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है. राज्य के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मॉसिनराम शहर में 24 घंटों में 530 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉसिनराम में एक रात में जितनी बारिश हुई, वह जोधपुर या बीकानेर में छह महीने से ज्यादा समय में होने वाली बारिश के बराबर है. मौसम विभाग ने RKM सोहरा में 470 मिमी और मावकिरवाट में 390 मिमी बारिश दर्ज की है.

530 मिलीमीटर का मतलब कितना पानी होगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 530 मिलीमीटर बारिश का मतलब है कि अगर पानी कहीं बहे या सोखे नहीं तो वह एक समान रूप से 53 सेमी यानी करीब 1.75 फीट गहरी पानी की परत बन जाएगी. यह पानी की एक बहुत भारी मात्रा है जो आमतौर पर पूरे मॉनसून सीजन में किसी क्षेत्र में होने वाली औसत वार्षिक बारिश के बराबर होती है.

मॉसिनराम ने सबसे ज्यादा बारिश के मामले में चेरापूंजी को पीछे छोड़

दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों में से एक मॉसिनराम में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश हुई, जिसने सोहरा (चेरापूंजी) को पीछे छोड़ दिया. शिलॉन्ग मौसम केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार जारी बयान में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में मॉनसून की बारिश तबाही मचा रही है और लोगों की जान ले रही है. इसी बीच मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में मॉसिनराम और सोहरा (चेरापूंजी) देश की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह बनने की होड़ में हैं और दोनों जगहों पर पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है.

31 साल की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूटा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमने-सामने की पहाड़ियों पर स्थित सोहरा (पहले चेरापूंजी) में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में 972 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि दूसरी ओर मॉसिनराम में इसी दौरान 1003.6 मिमी बारिश हुई, जो एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है. इससे पहले 17 जून को सोहरा में हुई बारिश का रिकॉर्ड 16 जून 1995 (1563.3 मिमी) के बाद दर्ज की गई तीसरी सबसे ज्यादा बारिश है.

मुंबई दिल्ली में जितनी बारिश 3 साल में होगी उतनी 3 दिन में हुई

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इससे पहले मॉसिनराम में सबसे ज्यादा बारिश 7 जून 1966 को 945.4 मिमी दर्ज की गई थी. उस साल शहर में 4 दिन रिकॉर्ड बारिश हुई थी और सभी दिन 24 घंटों में 700 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोहरा शहर में पिछले तीन दिनों में कुल 2457.2 मिमी बारिश हुई, जो मुंबई और दिल्ली में 3 साल में होने वाली बारिश से भी ज्यादा है.

Published: 21 Jun, 2026 | 02:18 PM

Topics: