केंद्र ने वादा किया पर बाढ़ राहत के 1600 करोड़ नहीं दिए! J&K की नदी से पंजाब के किसान परेशान
Punjab Flood Relief : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि 2025 में बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम मोदी ने 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, जिसे अब तक जारी नहीं किया गया है. आरोप है कि राज्य के सीमावर्ती गांवों को केंद्र सरकार अनदेखा कर रही है.
पंजाब सरकार ने आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर से बहकर आने वाली ऊंझ नदी में बाढ़ से पंजाब के किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है. कई सौ हेक्टेयर में फसलें बाढ़ के पानी से प्रभावित होती हैं और ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित होती है. पंजाब सरकार के विधायक और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि 2025 में बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम मोदी ने 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, जिसे अब तक जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती गांवों को केंद्र अनदेखा कर रही है.
पंजाब सरकार के विधायक और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य के सीमावर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर राज्य के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ सीमावर्ती गांवों के सरपंच और किसान भी पहुंचे और बाढ़, बारिश से प्रभावित फसलों, गांवों और बुनियादी ढांचे को लेकर केंद्र सरकार से मदद की मांग की. धालीवाल ने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमावर्ती गांवों की अनदेखी कर रही है, इससे मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग गवर्नर से की है.
2025 का मुआवजा अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया
कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से परेशान लोगों की बात PM मोदी कब सुनेंगे? 2047 तक देश के विकास की बात करने वाले PM मोदी, पंजाब की सीमा पर रहने वाले लोगों पर कब ध्यान देंगे? केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये का मुआवजा अभी तक नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2025 में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा घोषित किया गया था. लेकिन, केंद्र सरकार ने मुआवजा राशि जारी नहीं की है. गवर्नर ने लोगों को बाढ़ की तबाही से बचाने के लिए केंद्र से बात करने का भरोसा दिया है.
नदी की बाढ़ में फसलें डूबीं, सड़कें ध्वस्त
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि गवर्नर को बताया है कि कैसे बाढ़ की तबाही के कारण हमारी पीढ़ियां तरक्की से वंचित रही हैं. इसलिए बाढ़ से बचाव के लिए उझ नदी पर बांध बनाने के कदम उठाए जाने चाहिए. यह बांध सीमावर्ती इलाकों को बाढ़ से बचाएगा और क्षेत्र में विकास का रास्ता खोलेगा. किसानों की फसलें बाढ़ के पानी की चपेट में हैं और ग्रामीण इलाकों के रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है.
ਵਿਧਾਇਕ @KuldeepSinghAAP ਨੇ ਅਜਨਾਲਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸਰਪੰਚਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਨਾਲ਼ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ !!
ਕਿਹਾ, ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਆਉਂਦੇ ਉਝ ਦਰਿਆ ਤੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲ਼ੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਹੜ੍ਹ ਆਉਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਜਾਨੀ-ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਉਝ ਦਰਿਆ ਉੱਤੇ… pic.twitter.com/fKogZi7SMS
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 18, 2026
जम्मू कश्मीर की ऊझ नदी से पंजाब में किसान परेशान
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से बहकर आने वाली उझ नदी के पानी के कारण पंजाब में हर साल बाढ़ आती है, जिससे जानमाल का भारी नुकसान होता है. उन्होंने गवर्नर से अपील की कि वे केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाएं ताकि पंजाब को बाढ़ से बचाने के लिए उझ नदी पर जल्द से जल्द बांध बनाया जा सके. गवर्नर ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया है. पंजाब के गवर्नर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और हम जल्द ही इस मामले पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी मिलेंगे.