टमाटर हुआ महंगा, 50 रुपये किलो रेट.. हरी सब्जियों का भी बुरा हाल, जानें प्याज का भाव
बेंगलुरु APMC मंडी में 2 मई 2026 को 1,303.90 मीट्रिक टन प्याज की आवक हुई. यहां प्याज की कीमत 1,400 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, बंगारपेट APMC में 1 मई को 2.10 मीट्रिक टन प्याज आया, जहां इसकी कीमत 1,300 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,700 रुपये रही.
Mandi Bhav: कर्नाटक में हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं. इससे आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. खासकर यादगीर जिले में महंगाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. पिछले कई दिनों से रिटेल बाजार में सब्जियों के दाम सामान्य बने हुए हैं, लेकिन टमाटर और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. रविवार को रिटेल मार्केट में टमाटर कीमत बढ़कर 50 प्रति किलो हो गई है, जो पिछले हफ्ते 30 रुपये प्रति किलो थी. यानी एक हफ्ते के अंदर ही कीमतों में 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और भी बढ़ सकते हैं. हालांकि, प्याज का रेट काफी कम है. ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, शादी-विवाह के सीजन और स्थानीय स्तर पर उत्पादन की कमी से भी कीमतें बढ़ रही हैं. इस बीच प्याज की कीमतों में काफी गिरावट आई है और विक्रेता इसे 20 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेच रहे हैं. बड़ी मात्रा में प्याज बाहर से आने की वजह से इसकी कीमतें कम बनी हुई हैं. बताया जा रहा है कि यह लगभग 100 रुपये प्रति 5 किलो के हिसाब से उपलब्ध है. साथ ही, आने वाले दिनों में जब नया मौसमी उत्पादन बाजार में आएगा तो कीमतों में और गिरावट की संभावना है.
बींस-खीरा का मार्केट में क्या है रेट
द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सब्जियों जैसे आलू, बैंगन, गाजर, चुकंदर, मिर्च, शिमला मिर्च, बीन्स, खीरा, भिंडी, मटर, शकरकंद, करेला आदि की कीमतें फिलहाल 60 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो के बीच बनी हुई हैं. हालांकि, हरी पत्तेदार सब्जियां फिलहाल बहुत कम मात्रा में उपलब्ध हैं और गर्मियों में इनकी कमी और बढ़ने की आशंका है. पानी की कमी और मजदूरों की कमी के कारण स्थानीय छोटे और मध्यम किसान धीरे-धीरे सब्जियों की खेती कम कर रहे हैं. इस समय मंडियों में सब्जियों की सप्लाई कर्नाटक के कलबुर्गी, रायचूर और पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के कुछ हिस्सों से आ रही है.
- लासलगांव मंडी में 500 रुपये क्विंटल प्याज, क्यों आ रही कीमतों में गिरावट.. हो गया खुलासा
- अमित शाह के इस ऐलान से पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई.. ज्यादा दूध देने वाली बछिया लेंगी जन्म
- मजदूरों के लिए बड़े शहरों में बनेगा ‘लेबर अड्डा’.. बच्चे के जन्म पर मिलेंगे 20 हजार.. CM का ऐलान
- पराली जलाने के मामले में 157 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें किस जिले में आए कितने केस
प्याज रेट के आंकड़े Agmarknet से लिए गए हैं
| मंडी का नाम | तारीख | आवक (मीट्रिक टन) | किस्म | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल) | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल) | मॉडल मूल्य (₹/क्विंटल) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| बैंगलोर APMC | 02/05/2026 | 1,303.90 | प्याज | 1,400 | 1,800 | 1,500 |
| बंगारपेट APMC | 01/05/2026 | 2.10 | प्याज | 1,300 | 2,000 | 1,700 |
| चिक्काबल्लापुर APMC | 02/05/2026 | 11.00 | बैलारी रेड | 1,700 | 1,900 | 1,800 |
| चिक्काबल्लापुर APMC | 03/05/2026 | 3.50 | बैलारी रेड | 1,700 | 1,900 | 1,800 |
| दावणगेरे APMC | 02/05/2026 | 150.00 | प्याज | 500 | 1,600 | 1,050 |
अलग-अलग मंडियों में प्याज का ताजा रेट
Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु APMC मंडी में 2 मई 2026 को 1,303.90 मीट्रिक टन प्याज की आवक हुई. यहां प्याज की कीमत 1,400 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, बंगारपेट APMC में 1 मई को 2.10 मीट्रिक टन प्याज आया, जहां इसकी कीमत 1,300 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,700 रुपये रही. चिक्काबल्लापुर APMC में 2 और 3 मई को कुल मिलाकर 14.5 मीट्रिक टन बैलारी रेड प्याज आया. यहां कीमत 1,700 से 1,900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,800 रुपये रही. दावणगेरे APMC में 2 मई को 150 मीट्रिक टन प्याज की आवक हुई. यहां कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया, जो 500 से 1,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही और औसत कीमत 1,050 रुपये प्रति क्विंटल रही.