Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज 19 अगस्त से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है. हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि यह स्थिति उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण बनी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा एक्शन, JPSC-JSSC की 44 परीक्षाएं रद्द
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी सूची में उन परीक्षाओं को शामिल किया गया है, जिनको लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं. इन मामलों में CID और SIT की जांच भी चल रही थी. परीक्षा रद्द होने के बाद इन भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों के सामने अब आगे की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सरकार के इस फैसले के बाद छात्रों और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है.
-
Posted By: Isha Gupta
ट्रंप का बड़ा दावा: ‘2020 चुनाव में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने अवैध वोट डाला’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के चुनाव में गैर-नागरिकों के वोट डालने को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि सेंसस ब्यूरो ने 2020 के मतदाता रिकॉर्ड की नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड से जांच शुरू की है. उनके मुताबिक, शुरुआती 12.8 करोड़ मतदाताओं की जांच में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों के कथित तौर पर अवैध मतदान का पता चला है. ट्रंप ने दावा किया कि बाकी 3.2 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच में यह संख्या और बढ़ सकती है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया. यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडर में कथित बड़े पैमाने पर अनियमितता, टेंडर शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ा है. ACB मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
IND vs PAK Hockey: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला, टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मैच
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार, 19 अगस्त को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों के खेल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, जहां एक जीत आगे का रास्ता साफ कर सकती है.