Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
Agriculture News in Hindi: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे नये निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि मौसम प्रणाली के प्रभाव से 30 अगस्त को पुरबा मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
नेपाल की बाढ़ में फंसे बिहार के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे, सीतामढ़ी प्रशासन ने की मदद
नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच फंसे बिहार के 106 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित वापस लाया गया है. सीतामढ़ी प्रशासन ने नेपाल में फंसे इन यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी इंतजाम किए. भारत लौटने के बाद प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया. नेपाल में बाढ़ के कारण कई इलाकों में हालात खराब हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसे में बिहार प्रशासन की इस पहल से नेपाल में फंसे यात्रियों को राहत मिली है.
-
Posted By: Isha Gupta
हिमालयी झीलों से अचानक आ सकता है भारी पानी, नेपाल फ्लैश फ्लड पर NDMA के पूर्व सलाहकार की चेतावनी
नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच पूर्व एनडीएमए सलाहकार सफी अहसान रिजवी ने हिमालयी क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ग्लेशियर का पिघलना एक वास्तविक स्थिति है और हिमालयी झीलों में जमा पानी अचानक बड़ी मात्रा में नीचे की ओर आ सकता है. रिजवी के मुताबिक, ऐसी स्थिति में लाखों घन मीटर पानी तेज रफ्तार से निचले इलाकों में पहुंच सकता है. उनके बयान ने हिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली वालों को महंगाई का झटका, आज से सीएनजी 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी
दिल्ली में सीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी लागू हो गई है. राजधानी में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं. यानी अब वाहन चलाने वालों को हर किलो सीएनजी के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर खासतौर पर रोजाना सीएनजी से सफर करने वाले लोगों और ऑटो-टैक्सी चालकों के खर्च पर पड़ सकता है.
-
Posted By: Isha Gupta
यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. रिजल्ट सामने आने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रख सकते हैं.