Todays Top News List: शिवराज सिंह चौहान ने केला किसानों से की चर्चा, हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन, सीएम मान का पुतला फूंका, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 मार्च 2026 तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. 19 मार्च को राष्ट्रपति अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी. वे राम जन्मभूमि मंदिर के विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती करेंगी तथा श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी.20 मार्च को राष्ट्रपति वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी. 21 मार्च को दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति का गोवर्धन परिक्रमा का भी कार्यक्रम हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: राजस्थान में बुधवार से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से जोधपुर और बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल गरजने और आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 19 और 20 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है. विभाग के अनुसार 21 मार्च से मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 19 Mar, 2026 | 07:16 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 07:00 PM (IST)

    मरकजी चांद कमेटी के सभी सदस्य चांद देखने की कोशिश कर रहे हैं-मौलाना खालिद रशीद

    लखनऊ ईदगाह के इमाम, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि मरकजी चांद कमेटी के सभी सदस्य चांद देखने की कोशिश कर रहे हैं. चांद दिखाई देने के बाद तय किया जाएगा कि ईद 20 तारीख को होगी या 21 तारीख को. यह निर्णय शाम 7:30 बजे तक घोषित किया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 06:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 'दिव्यांग शक्ति' योजना की शुरुआत की

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को 'दिव्यांग शक्ति' योजना की शुरुआत की. इसके तहत APS RTC बस सेवाओं में दिव्यांग लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसे उगाड़ी के अवसर पर दिव्यांगों के लिए समावेशी और समान अवसर बनाने के उपहार के रूप में माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस योजना के लॉन्च होते ही विजयवाड़ा के मंगलगिरी बस स्टैंड से बस यात्रा शुरू हो गई. इस बस में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश ने दिव्यांग लोगों के साथ पल्ले वेलुगु बस में यात्रा की. यह बस

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 06:25 PM (IST)

    MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की

    MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में हमले हुए हैं. उन्होंने इन हमलों की कड़ी निंदा की क्योंकि इनसे आम लोगों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने पाकिस्तान से इन बेरहम एयरस्ट्राइक को तुरंत रोकने की अपील की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 06:10 PM (IST)

    हालात ठीक होने की बातें सुनने में अच्छी लगती हैं पर आंकड़े भी दिखाइए- राजेश राम

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हालात ठीक होने की बातें सुनने में अच्छी लगती हैं, लेकिन आंकड़े भी दिखाइए. उन्होंने पूछा कि अब तक कितने शिप हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं, देश में कितनी LPG आ रही है और कितनी खपत हो रही है. उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है, प्रधानमंत्री मोदी चुप रहते हैं..

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 05:55 PM (IST)

    AIMIM नेता वारिस पठान बोले- भाजपा सांसद कंगना रनौत की भाषा हमेशा ही ऐसी रहती है

    AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत की भाषा हमेशा ही ऐसी रहती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अपमानजनक या अपशब्द वाली भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 05:38 PM (IST)

    दलहन की खेती करने पर किसानों को मिलेगी 1,000 प्रति एकड़ की सहायता

    किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग इन फसलों की खेती करने पर 1,000 प्रति एकड़ की सहायता देगा, जो खेतों के सत्यापन के बाद सीधे डीबीटी के जरिए खातों में भेजी जाएगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. किसान बाजार से बीज खरीदकर बोई गई फसल की फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे. रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल तक खुले रहेंगे, जबकि 16 अप्रैल से 15 मई के बीच अधिकारियों द्वारा खेतों का सत्यापन किया जाएगा, क्योंकि इन फसलों का चक्र लगभग 45 दिनों का होता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 05:22 PM (IST)

    हरियाणा में फसल विविधीकरण को बढ़ावा, किसान अब करेंगे दलहन की खेती

    गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है. धान-गेहूं की जगह दलहन और मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी बीच कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल विविधीकरण के तहत प्रदेश में ढैंचा दालों और ग्वार की खेतो का बढ़ाने का टारगेट सेट किया है. उसने फसल वर्ष 2026 के लिए 4.50 लाख एकड़ जमीन पर ढैंचा, दाल और ग्वार की खेती का लक्ष्य तय किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 05:05 PM (IST)

    नीतीश कुमार का नाम फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित-संजय कुमार झा

    जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही दोबारा पार्टी की जिम्मेदारी संभालें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 04:47 PM (IST)

    शिवराज सिंह चौहान ने नए साल की शुभकामनाएं दीं, केला किसानों से की चर्चा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नया साल सभी के लिए खुशहाली और भलाई लेकर आए. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री तभी सही नीतियां बना सकते हैं जब वे सीधे खेतों में जाकर किसानों से बात करें और उनकी समस्याओं को समझें. उन्होंने बताया कि उन्होंने केला उत्पादक किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    मुख्यमंत्री अपनी यात्राएं लगातार कर रहे हैं-संजय कुमार झा

    JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अपनी यात्राएं लगातार कर रहे हैं, और यह तब से है जब वे मुख्यमंत्री नहीं बने थे. उनका मानना है कि बिहार में जमीनी स्तर पर काम अच्छा होने का एक कारण यही है कि मुख्यमंत्री खुद यात्रा करके स्थिति को देखते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 04:15 PM (IST)

    में ग्रीष्मकालीन प्याज की आवक शुरू, कीमतों में गिरावट

    महाराष्ट्र स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लसलगांव में ग्रीष्मकालीन प्याज की आवक शुरू हो गई है. हालांकि, नई उपज की कीमत भी ज्यादा नहीं है. किसानों को 1,320 रुपये क्विंटल ही मिल रहा है. ऐसे में किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है. खास बात यह है कि मंडी में ग्रीष्मकालीन प्याज आने से खरीफ प्याज का रेट कम हो गया है. जो खरफी प्याज पहले 1,500 रुपये क्विंटल बिक रहा था, अब उसका भाव गिरकर 900 रुपये पर पहुंच गया है. खरीफ किसानों का कहना है कि वे उपनी उपज की उत्पाद लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 04:01 PM (IST)

    लखविंदर सिंह औलख ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कही ये बात

    भारतीय किसान एकता मंच (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में किसानों ने एसकेएम गैर राजनीतिक के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय सिरसा में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका. इस मौके पर औलख ने कहा कि पिछले साल 19 मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर  पर आंदोलन पर बैठे किसानों को हटाने के दौरान बल का प्रयोग किया गया. उन्होंने कहा कि तब किसानों को मौके पर हटाने के लिए ट्रैक्टर- ट्रालियां सहित जो सामान जब्त किए गए थे आज तक किसानों को वापस नहीं दिए गए. इसलिए आज पंजाब और हरियाणा में भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध- दर्शन करते हुए पुतले फूंके गए.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    19 Mar 2026 03:45 PM (IST)

    सीएम धामी ने AIIMS ऋषिकेश पहुंचकर पर्यटन मंत्री का हालचाल जाना

    पुष्कर सिंह धामी ने AIIMS ऋषिकेश में भर्ती सतपाल महाराज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी बात कर इलाज की पूरी स्थिति जानी और बेहतर उपचार के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री की स्थिति में सुधार हो रहा है और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    19 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    हिमाचल विधानसभा में बयानबाजी तेज, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि केवल आरोप लगाने से बात साबित नहीं होती, ठोस तथ्य पेश करने जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन में तथ्यों के आधार पर मुद्दे उठाने चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और विपक्ष के नेता अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 03:14 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृजेश्वरी एनेक्स आग हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृजेश्वरी एनेक्स आग हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 03:02 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग को लेकर भूपिंदर सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, कही ये बात

    कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग को लेकर उन्होंने राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने एकतरफा फैसला लिया और उनके कई वोट रद्द कर दिए, जिनमें क्रॉस वोट भी शामिल थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 02:45 PM (IST)

    हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन, सीएम मान का पुतला फूंका

    गेहूं की खरीदी शुरू होने से पहले पंजाब के किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैर राजनीतिक के आह्वान पर नाराज किसानों ने सिरसा उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका. नाराज किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पंजाब में किसानों पर अत्याचार कर रही है. शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भगवंत मान सरकार ने केंद्र के इशारे पर पिछले साल 19 मार्च को बर्बर तरीके से हटाया. इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिससे कई किसान चोटिल हो गएं. इस दौरान किसानों की ट्रालियों सहित सामान लूट लिए लिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 02:30 PM (IST)

    राजस्थान में 12000 रुपये क्विंटल नींबू का होलसेल रेट

    भी भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन नींबू के रेट में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की अलग-अलग मंडियों में नींबू का रेट 8 से 12 हजार रुपये क्विंटल के बीच पहुंच गया है. सबसे ज्यादा महंगा नींबू राजस्थान की मंडियों में बिक रहा है. यहां पर 17 मार्च को एक क्विंटल नींबू का रेट 12000 रुपये क्विंटल पहुंच गया. इससे रिटेल मार्केट में नींबू बहुत महंगा हो गया है. अभी से ही नींबू की खुदरा कीमतें 120 से 150 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि प्रचंड गर्मी की शुरुआत होने पर नींबू की मार्केट में मांग बढ़ जाएगी. ऐसे में इसकी कीमतें 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच सकती हैं. बात अगर देश के सबसे बड़े नींबू उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश की करें तो नींबू का होलसेल रेट 9000 रुपये क्विंटल के पार पहुंच गया है. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले के तेनाली एपीएमसी बाजार में 18 मार्च ग्रेड A नींबू की कीमतें 7,000 से 9,100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गईं. इस दिन नींबू की मोडल कीमत 8,000 रुपये प्रति क्विंटल रही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    19 Mar 2026 02:15 PM (IST)

    अंडा हुआ महंगा, कीमतों में बढ़ोतरी

    रान-इजरायल की जारी जंग का असर अब  तेलंगाना का पोल्ट्री उद्योग पर पड़ रहा है. इसके चलते खाड़ी देशों में तेलंगाना से अंडे का निर्यात प्रभावित हुआ है, जिससे कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है. अभी अंडे का भाव गिरकर करीब 4.20 रुपये प्रति पीस रह गया है. ऐसे में अंडा किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. हालांकि, चिकन महंगा हो रही है. अभी यह 335 रुपये किलो बिक रहा है. अंडा व्यापारियों का कहना है कि अगर इसी तरह खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति बनी रही, तो अंडे की कीमतों में और कमी आ सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 02:02 PM (IST)

    गांव-गांव बनेगा अनाज भंडार, किसानों के लिए शुरू हुई सबसे बड़ी स्टोरेज योजना

    केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने के लिए “सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना” को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है. इस योजना के तहत गांव स्तर पर आधुनिक गोदाम, कोल्ड चेन और प्रोसेसिंग यूनिट बनाई जाएंगी, जिससे किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी. PACS स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा और गोदाम निर्माण पर 33% तक सब्सिडी के साथ सस्ते ब्याज पर लोन भी दिया जाएगा. खास बात यह है कि FCI ने इन गोदामों के लिए 9 साल की गारंटी भी दी है, जिससे किसानों और सहकारी समितियों को स्थिर आय का भरोसा मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 01:47 PM (IST)

    सिरसा में किसानों का बड़ा विरोध, भगवंत मान सरकार का पुतला फूंका

    हरियाणा के सिरसा में भारतीय किसान एकता (बीकेई) के बैनर तले किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका. यह विरोध किसान आंदोलन भाग-2 (शंभू और खनौरी बॉर्डर) को हटाए जाने के एक साल पूरे होने पर जताया गया. किसानों ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान उनका सामान लूटा गया, जिसकी अब तक भरपाई नहीं हुई. साथ ही किसानों ने फसल बीमा क्लेम में गड़बड़ी, मुआवजे में अनियमितता और मंडियों में बायोमेट्रिक व ट्रैक्टर फोटो की नई व्यवस्था का विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 01:36 PM (IST)

    यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, जुलाई तक होंगे चुनाव- ओम प्रकाश राजभर

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी अटकलों के बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव जुलाई 2026 तक हर हाल में कराए जाएंगे. मतदाता सूची 15 अप्रैल तक जारी होगी और आरक्षण प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी. सरकार और चुनाव आयोग दोनों चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    किसानों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने धान नर्सरी तोड़ने के आदेश पर लगाई रोक

    उत्तराखंड हाई कोर्ट ने किसानों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए धान की नर्सरी नष्ट करने के प्रशासनिक आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक किसान अपनी नर्सरी तैयार कर सकते हैं और खेती जारी रख सकते हैं. इस फैसले से उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत मिली है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 01:01 PM (IST)

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 88 नामों का ऐलान किया है, जिसमें कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई को हाई-प्रोफाइल दिसपुर सीट से टिकट मिला है, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में बैठक कर इन नामों को मंजूरी दी है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 12:48 PM (IST)

    कराची में बारिश और तूफान का कहर, 19 लोगों की मौत, कई इलाकों में भारी नुकसान

    पाकिस्तान के कराची में तेज बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. अलग-अलग हादसों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है. तेज हवाओं के चलते मकानों की छतें और दीवारें गिर गईं, जबकि कई जगह पेड़ और साइनबोर्ड भी ढह गए. कोरांगी इलाके में एक इमारत गिरने से कई लोगों की जान गई, वहीं बचाव कार्य अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने आगे भी तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी दी है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 12:33 PM (IST)

    दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत, हजारों किसान जुटे

    दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर से हजारों किसान पहुंचे हैं. इस महापंचायत में किसानों के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. किसानों की मांगों और भविष्य की रणनीति को लेकर यह सभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे सरकार पर दबाव भी बढ़ सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 12:14 PM (IST)

    विक्रम दुरईस्वामी बने चीन में भारत के नए राजदूत, जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

    भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक विक्रम के. दुरईस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है. वे फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे जल्द ही बीजिंग में पदभार संभालेंगे. पूर्वी लद्दाख विवाद के बाद भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 12:01 PM (IST)

    कतर पर हमले को लेकर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, बोले- दोबारा हमला हुआ तो अमेरिका देगा बड़ा जवाब

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका सख्त जवाबी कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने साफ किया कि इजराइल द्वारा साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले की जानकारी अमेरिका को पहले से नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि हालिया घटनाओं से वैश्विक ऊर्जा बाजार भी प्रभावित हुआ है और अब हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 11:46 AM (IST)

    हिमाचल विधानसभा में हंगामा, खनन माफिया को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने खनन माफिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कटआउट के साथ प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम हो चुका है और सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है. उन्होंने सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    19 Mar 2026 11:32 AM (IST)

    राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का मेगा धमाका! 207 नई बसें सड़कों पर, अब सफर होगा सुपरफास्ट

    जयपुर में राजस्थान दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड बस टर्मिनल पर 207 नई रोडवेज बसों का उद्घाटन किया. इस पहल से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. नई बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा, आरामदायक सफर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देंगी. सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 11:18 AM (IST)

    दिल्ली में LPG सिलेंडर जमाखोरी का भंडाफोड़, 46 सिलेंडर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली के ख्याला इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी सिलेंडर की अवैध जमाखोरी और रीफिलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. स्पेशल स्टाफ टीम ने छापेमारी के दौरान 46 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 20 इंडेन गैस और 26 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं. इस ऑपरेशन में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मौके से अवैध रीफिलिंग के उपकरण भी जब्त किए गए हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    19 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मू का ग्रैंड एंट्री! CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उस समय खास माहौल देखने को मिला जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ. उनके स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा और तैयारियों के कड़े इंतजाम देखने को मिले.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 10:47 AM (IST)

    नवरात्रि के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कालकाजी मंदिर के आसपास 27 मार्च तक रहेगा जाम का असर

    नवरात्रि के चलते दिल्ली में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. 18 से 27 मार्च तक कालकाजी मंदिर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है. आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर भारी दबाव रहने की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखें और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 10:33 AM (IST)

    जयराम के हमले पर CM सुक्खू का पलटवार, BJP में गुटबाजी का आरोप

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सियासी माहौल गरमा गया है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सरकार की योजनाओं पर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार करते हुए बीजेपी में आंतरिक गुटबाजी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष गलत आंकड़े पेश कर रहा है, जबकि सरकार जमीन पर काम कर रही है. CM ने यह भी बताया कि मौजूदा सरकार ने हिमकेयर में 1000 करोड़ और सहारा योजना में 202 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, साथ ही भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 10:16 AM (IST)

    भोपाल में 4 दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा रद्द

    नवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है. चैती चांद (20 मार्च), राम नवमी (27 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) और बुद्ध जयंती (1 मई) के दिन शहर में मांस और मछली की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इन दिनों कोई दुकान खुली पाई गई तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 10:01 AM (IST)

    उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतें, 24 अप्रैल से टिहरी में होगी शुरुआत

    उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल को टिहरी से होगी. इन पंचायतों के जरिए उन प्रवासियों से संवाद किया जाएगा, जो अपने पैतृक गांव लौटना चाहते हैं. पलायन निवारण आयोग के अनुसार अब हर जिले में ऐसी पंचायतें आयोजित होंगी, जहां प्रवासी अपने अनुभव साझा करेंगे और स्वरोजगार के नए अवसरों पर चर्चा होगी.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 09:48 AM (IST)

    पश्चिम एशिया संकट के बीच राहत, नैनो NPK खाद से मजबूत होगी खेती

    केंद्र सरकार ने IFFCO के नैनो NPK उर्वरकों को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के तहत मंजूरी दे दी है. इससे अब देशभर में इनका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू हो सकेगा. पश्चिम एशिया में गैस संकट के बीच यह फैसला लिया गया है, जिससे पारंपरिक खाद पर निर्भरता कम करने और किसानों की लागत घटाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 09:33 AM (IST)

    बिहार में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ के असर, अगले 48 घंटे में बारिश और आंधी

    बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश व ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, भागलपुर, बांका, अररिया, किशनगंज, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया, शेखपुरा और सुपौल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. तापमान 17°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 09:16 AM (IST)

    जल जीवन मिशन 2.0 शुरू, यूपी के गांवों में हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी

    उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र सरकार और यूपी सरकार के बीच 18 मार्च को लखनऊ में समझौता हुआ. केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस MoU से ‘हर घर नल से जल’ योजना को तेज रफ्तार मिलेगी. सरकार का दावा है कि इससे न सिर्फ पानी की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 09:03 AM (IST)

    पालम अग्निकांड के बाद दिल्ली में हर इमारत का होगा फायर ऑडिट

    पालम में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद दिल्ली प्रशासन सख्त हो गया है. दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) की बैठक में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी की सभी इमारतों में फायर ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. इस फैसले के तहत अब सरकारी-निजी दफ्तर, स्कूल, अस्पताल और रिहायशी इमारतों की अग्नि सुरक्षा की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 08:47 AM (IST)

    अयोध्या में आज ऐतिहासिक दिन, राष्ट्रपति करेंगी श्रीराम यंत्र स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह

    आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस खास मौके पर करीब 7000 मेहमान, संत और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन होने वाला यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रपति रामलला के दर्शन भी करेंगी और करीब चार घंटे तक अयोध्या में रहेंगी.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 08:32 AM (IST)

    नवरात्रि का आगाज, आज मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

    आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और देशभर में भक्तिभाव का माहौल बन गया है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन कलश स्थापना कर विधि-विधान से मां की आराधना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में स्थिरता, शक्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. भक्त आज पूरे दिन व्रत रखकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और घर-घर में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 08:16 AM (IST)

    कपास किसानों को बड़ी राहत, CCI को 1718 करोड़ रुपये की फंडिंग मंजूर

    केंद्र सरकार ने कपास किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) को 1,718.56 करोड़ रुपये की फंडिंग मंजूर की है. यह राशि कपास सीजन 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए दी जाएगी. सरकार के अनुसार, जब बाजार में कपास के दाम MSP से नीचे जाते हैं, तो CCI किसानों से बिना किसी सीमा के खरीद करती है. इस फैसले से देश के करीब 60 लाख कपास किसानों को फायदा मिलेगा और इससे जुड़े उद्योगों में काम कर रहे करोड़ों लोगों को भी सहारा मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 08:00 AM (IST)

    दक्षिण दिल्ली में अवैध LPG गोदाम पर छापा, 223 सिलेंडर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    दक्षिण दिल्ली के राजपुर खुर्द इलाके में पुलिस ने अवैध LPG स्टोरेज यूनिट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान कुल 223 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 16 भरे हुए, 45 खाली घरेलू और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने हितेश राठी (38) और अरविंद कुमार (40) को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों बिना किसी लाइसेंस के यह काम कर रहे थे. पुलिस को इस कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 07:46 AM (IST)

    यूपी में कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, बिजली गिरने का भी खतरा

    उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. बेमौसम बारिश से रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका है. हालांकि कुछ जिलों में केवल बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 07:29 AM (IST)

    राजस्थान में बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में 19 मार्च को मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, बूंदी, भीलवाड़ा, जैसलमेर, पाली, नागौर और बाड़मेर जैसे जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और मौसम अचानक बदल सकता है. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 07:15 AM (IST)

    दिल्ली में आज बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

    दिल्ली में आज शाम से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

  • Posted By: Kisan India

    19 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    दक्षिण भारत में मौसम बदला, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 मार्च के बीच केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और पुडुचेरी में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. केरल और माहे में 18-19 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा कई क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 19 Mar, 2026 | 06:56 AM