Health Tips: सुस्ती और थकान से हैं परेशान.. रोज खाएं शकरकंद, दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे
शकरकंदी विटामिन A , C और बीटा कैरोटीन का भंडार है. यह शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है. इसमें मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को मेंटेन रखना है जिस कारण लंबे समय तक भूख नही लगती. इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो शकरकंदी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है.
Health Tips: जब स्वाद और सेहत की बात आती है तो शकरकंदी का कोई जवाब नहीं. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में आसानी से दिख जाती है. यह आपको ठंड से बचाती है साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती हैं. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो रहता है और वजन कम करने में भी मददगार साबित होती है. शकरकंदी में विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिसके कारण से सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है.
सर्दियां शुरू होते ही कई लोग सस्ती थकान और आलस से महसूस करने लगते हैं. ऐसे में शरीर को गर्म और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही खान-पान का होना पर है जरूरी होता है. ठंड का मौसम अपने साथ कई अनोखी चीजों की सौगात लेकर आता है इसी मौसम में एक ऐसी चीज है जो स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद. शकरकंदी, जिसे इंग्लिश में स्वीट पोटेटो (Sweet Potato) कहा जाता है. भारत में सर्दियों के दौरान भुनी हुई या उबली शकरकंदी खाना आम बात है. सड़क के किनारे मिलने वाली गरमागरम शकरकंदी हो या घर पर नमक और नींबू के साथ तैयार की गई प्लेट, हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.
विटामिन और मिनरल्स से है भरपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट्स बताते है कि, शकरकंदी विटामिन A , C और बीटा कैरोटीन का भंडार है. यह शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है. इसमें मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को मेंटेन रखना है जिस कारण लंबे समय तक पेट भरा – भरा महसूस होता है. इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो शकरकंदी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है.
तुरंत देती है ऊर्जा (एनर्जी)
शकरकंद में मौजूद नेचुरल सूगर शेयर को तुरंत एनर्जी देती है और दिनभर एक्टिव रखने में मदद करती हैं. इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. शकरकंदी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है. इसे खाने से स्क्रीन में नमी बनी रहती है और चेहरा नेचुरली ग्लो करता है.
डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद है शकरकंदी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज भी थोड़ी मात्रा में शकरकंदी खा सकते हैं. इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करती है. इससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है. इसलिए इसे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट कहा जाता है.
थकान और सुस्ती दूर करती है शकरकंदी
सर्दियों में अगर बार-बार थकान या सुस्ती महसूस होती है, तो शकरकंदी खा सकते हैं. आप इसे उबालकर या भूनकर भी खा सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा काला नमक, नींबू का रस और भुना जीरा डाल सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और पेट भरने वाली डिश है, जो सर्दी में शरीर को गर्म रखती है और दिनभर आपको एनर्जेटिक रखती है.