Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: तेलंगाना में आंधी से आम फसल बर्बाद, रबी फसलों के नुकसान के लिए गिरदावरी होगी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: दिल्ली में कई दिनों की बारिश और सामान्य से कम तापमान के बाद आज से तापमान बढ़ना शुरू हो गया. अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और तेज सतही हवाओं के अनुमान के बीच अगले कुछ दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना में आम की पैदावार सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत रहने का अनुमान
तेलंगाना के आम किसान इस साल अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे थे, क्योंकि जनवरी में उनके बागों में पेड़ों पर भरपूर फूल आए थे. लेकिन जैसे-जैसे फसल कटाई का समय नजदीक आ रहा है, किसानों का अनुमान है कि इस बार आम की पैदावार सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत ही रह सकती है. राज्य के जगतियाल, महबूबनगर और नागरकुर्नूल जिले आम के बागों के लिए प्रमुख माने जाते हैं. यहां के किसानों का कहना है कि इस साल उन्हें कोई खास मुनाफा नहीं होगा. खासकर हिमायत और बेनीशान किस्मों को ज्यादा नुकसान हुआ है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पवन खेड़ा से जुड़े मानहानी मामले में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने पवन खेड़ा से जुड़े मानहानी मामले पर कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि असल उद्देश्य देश में विपक्ष की आवाज को दबाना और उसे खत्म करना है. सिंहवी ने कहा कि उनकी पार्टी न तो डरने वाली है और न ही किसी दबाव में चुप होने वाली है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज, कही ये बात
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अक्सर झूठ बोलती हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नितीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नितीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जैसे नितीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा की, वैसे ही अब वे दिल्ली में राज्यसभा सांसद के तौर पर देश की सेवा करेंगे. तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि उन्हें मंत्रियों और विधायकों को वेतन मिला या नहीं, इसकी चिंता क्यों है, जबकि सरकार आम जनता के लिए काम कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान, किसान करें ये काम
पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से केवल हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में ही गेहूं फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के किसान भी इससे प्रभावित हुए हैं. खासकर बेमौसम बारिश के चलते कांगड़ा के नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और नागरोटा सूरियां में गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. इन इलाकों के किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई शुरू ही होने वाली थी, लेकिन बारिश से फसल चौपट हो गई है. अब धूप निकलने पर फिर से कटाई शुरू करेंगे. वहीं, कृषि वि
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत ने चावल निर्यात पर लिया बड़ा फैसला, नियमों में ढील देने की घोषणा
भारत ने चावल निर्यात को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जो न सिर्फ व्यापार के लिहाज से अहम है, बल्कि किसानों और वैश्विक बाजार दोनों को राहत देंगे. 10 अप्रैल 2026 को सरकार ने कुछ खास यूरोपीय देशों के लिए चावल निर्यात के नियमों में ढील देने की घोषणा की. यह फैसला ऐसे समय आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमित शाह बोले- सत्ता में आने पर छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा
अमित शाह ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा और 45 दिनों के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और ‘वंदे मातरम’ म्यूजियम बनाया जाएगा, ताकि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जा सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमित शाह ने पीएम किसान को लेकर किया वादा, सरकार बनने पर देंगे 3,000 रुपये ज्यादा
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का घोषणा पत्र में बीजेपी द्वारा किए गए वादे को पढ़ते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार बनने के बाद किसानों के अच्छे दिन आ जएंगे. उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को साल में 6,000 रुपये की सालाना मदद देती है. लेकिन राज्य में बीजेपी की सरकार के बाद पीएम किसान के अलावा किसानों को 3,000 दिए जाएंगे. इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हरियाणा सरकार ने मजदूरों का मासिक वेतन बढ़ाया, स्किल्ड श्रमिकों को का वेतन 19425 किया
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मजदूरों के मासिक वेतन में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है. अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 11,275 से बढ़ा करके 15,220 रुपए किया गया है. अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 12,430 रुपए से बढ़ा कर 16,780 रुपए किया गया है. कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13704 से बढ़ा कर 18500 रुपए किया गया है. हाई स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14389 से बढ़ा करके 19425 रुपए किया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के लिए घोषणापत्र जारी किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र जारी किया. 'BJP का संकल्प पत्र' कहे जाने वाले इस घोषणापत्र में 7वां वेतन आयोग लागू करने, नौकरियां, महिलाओं को आर्थिक मदद और घुसपैठ के खिलाफ सरकार के सख्त रवैये का वादा किया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज के रेट में गिरावट, किसानों को हो रहा नुकसान
ईरान- इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से खाड़ी देशों को होने वाला प्याज का निर्यात प्रभावित हुआ है. इससे किसानों की कमाई पर असर पड़ा है, क्योंकि मंडियों में प्याज के रेट में गिरावट आ गई है. खासकर नासिक स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में स्थिति और खराब हो गई है. कहा जा रहा है कि निर्यात प्रभावित होने के चलते प्याज के दाम घटकर 1100 रुपये क्विंटल (क्वालिटी के अधार पर) तक पहुंच गए हैं. वहीं, व्यापारियों का कहना है कि 2025-26 सीजन की रबी फसल बाजार में आने के बाद आने वाले महीनों में प्याज के दाम और गिर सकते हैं. इससे किसानों को नुकसान ही होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए टीम गठित, गांव स्तर पर होगा काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आदेश के बाद बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए आधिकारिक प्रक्रिया तेज हो गई है. गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने गिरदावरी करने के लिए राजस्व गांव स्तर पर सर्वे टीमों का गठन किया है. ताकि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से रबी फसल 2025- 26 को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि इन मौसमीय घटनाओं से जिले की रबी फसलों को नुकसान होने की आशंका है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कमाई बढ़ाने के लिए किसानों को अनाज के साथ फल, सब्जी, पशु-मछली मधुमक्खी पालन भी करना होगा- शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने भोपाल में प्रेस वार्ता की केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार को भोपाल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि छोटे किसानों की आय केवल गेहूं और धान उगाने से नहीं बढ़ेगी, इसके लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग यानी एकीकृत कृषि अपनानी होगी. उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज के साथ-साथ फल, सब्जी, दूध, मोटा अनाज, मधुमक्खी पालन और मछली पालन भी करना होगा. वहीं रायसेन जिले में कल से तीन दिवसीय "उन्नत कृषि महोत्सव-2026" का आयोजन किया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अयोध्या में शादी सीजन में गैस संकट से राहत, कार्ड दिखाने पर मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर
रामनगरी अयोध्या में शादी-विवाह के सीजन के दौरान गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अब विवाह आयोजकों को शादी का कार्ड दिखाने पर जिला पूर्ति कार्यालय से दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. यह व्यवस्था पहले लखनऊ में लागू थी और अब इसे अयोध्या में भी शुरू कर दिया गया है.
जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के मौसम में अतिरिक्त गैस सिलेंडर की मांग को लेकर लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई सुविधा शुरू की गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
RBI शुक्रवार को 2 लाख करोड़ रुपये की 7-दिन की VRRR नीलामी करेगा
मुंबई: (10 अप्रैल) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) शुक्रवार को 2 लाख करोड़ रुपये की वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो (VRRR) नीलामी करेगा, जो सात दिनों के लिए होगी. केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, "अभी मौजूद अतिरिक्त अस्थायी लिक्विडिटी की स्थिति को देखते हुए, शुक्रवार को VRRR नीलामी करने का फैसला किया गया है. यह नीलामी दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच होगी, और इन फंड्स का रिवर्सल 17 अप्रैल को होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP SIR: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा वोटर जुड़े, कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हुई
लखनऊ: (10 अप्रैल) शुक्रवार को जारी अंतिम वोटर सूची के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की संख्या 84 लाख से ज़्यादा बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई है.
यहां लोक भवन मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने बताया कि SIR प्रक्रिया 27 अक्टूबर, 2025 से 10 अप्रैल, 2026 तक चलाई गई, जिसमें राज्य के सभी 75 जिले, 403 विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र शामिल थे.
उन्होंने बताया कि 166 दिनों तक चली इस प्रक्रिया को पूरा करने में 75 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), 403 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), 12,758 सहायक EROs, 18,026 BLO पर्यवेक्षकों और 1,77,516 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLOs) का योगदान रहा. इसके अलावा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 5,82,877 बूथ स्तरीय एजेंटों और करोड़ों मतदाताओं ने भी इसमें सहयोग दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रायसेन में 11–13 अप्रैल तक राष्ट्रीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’, मॉडर्न कृषि तकनीक सिखाएंगे वैज्ञानिक
रायसेन में 11–13 अप्रैल तक राष्ट्रीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि महोत्सव – किसान मेला’ आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह केवल मेला नहीं, आधुनिक कृषि पद्धतियां सिखाने का एक तरह से प्रशिक्षण शिविर है. महोत्सव के दौरान कुल 20 विषय–आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए चार अलग–अलग सेमिनार हॉल बनाए गए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हरिवंश राज्यसभा में तीसरे कार्यकाल के लिए नामित, शपथ ली
नई दिल्ली: (10 अप्रैल) राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के रिटायर होने से खाली हुई सीट पर उन्हें नामित किया था.
उच्च सदन के सदस्य के तौर पर हरिवंश का दूसरा कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था. उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के कक्ष में हिंदी में शपथ ली। सभापति ने ही उन्हें शपथ दिलाई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली
नई दिल्ली: (10 अप्रैल) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही, इस पूर्वी राज्य में उनका दो दशक लंबा शासन समाप्त हो गया और एक नए मुख्यमंत्री के लिए रास्ता खुल गया.
शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के सभापति C.P. राधाकृष्णन के कक्ष में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। सभापति ने बाद में उच्च सदन के सदस्य के तौर पर और संसद में उनकी वापसी पर उनका स्वागत किया.
कुमार ने केंद्रीय मंत्री J.P. नड्डा (जो सदन के नेता भी हैं), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में हिंदी में शपथ ली.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मार्च तक 14 लाख मीट्रिक टन गाद हटाई गई: दिल्ली के मंत्री
नई दिल्ली: (10 अप्रैल) बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने मार्च तक नालों से लगभग 14 लाख मीट्रिक टन गाद हटाई है. मंत्री सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बारापुला नाले के पास किए जा रहे मानसून से पहले नालों की गाद हटाने के काम का निरीक्षण कर रहे थे.
सिंह ने कहा, "पहले दिन से ही हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नालों से गाद हटाने का काम ठीक से हो. इस साल हम गाद हटाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा आधुनिकीकरण
जयपुर: (10 अप्रैल) एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जयपुर के मशहूर अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम को 25 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के कामों के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के तौर पर विकसित किया जाएगा.
म्यूजियम के सुपरिटेंडेंट महेंद्र कुमार निमहाल ने बताया कि इसके स्वरूप को और निखारने के लिए विशेष लाइटिंग लगाने के साथ-साथ संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम भी किया जाएगा; इसके अलावा तीन जगहों पर सेंसर वाले दरवाजे भी लगाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि म्यूजियम की 18 गैलरियों को, जिनमें कलाकृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित है, उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक रूप से अपग्रेड किया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
'वंदे मातरम' विवाद: BJP का आरोप - कांग्रेस देश की गरिमा से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को रखती है
नई दिल्ली: (10 अप्रैल) BJP ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का कथित तौर पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला. BJP ने दावा किया कि विपक्षी INDIA गठबंधन देश की गरिमा से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता देता है.
BJP का यह हमला तब सामने आया, जब इंदौर में कांग्रेस के दो पार्षदों ने कथित तौर पर 8 अप्रैल को नगर निगम के बजट पर चर्चा के दौरान "वंदे मातरम" गाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम इसकी इजाज़त नहीं देता.
INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन को "भारत-विरोधी" करार दिया और उस पर संविधान से ऊपर धार्मिक विचारों को रखने का आरोप लगाया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
BJP ने असम चुनावों के लिए बाहर से लोग बुलाए, क्योंकि उसे जीत का भरोसा नहीं था: ममता
टेंटुलिया (WB): (10 अप्रैल) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि BJP ने असम चुनावों के लिए बाहर से लोग बुलाए, क्योंकि उसे पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों के वोटों से जीत का भरोसा नहीं था.
उत्तरी 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में BJP सरकार के तहत देश की कोई भी एजेंसी निष्पक्ष नहीं है, क्योंकि "भगवा पार्टी ने उन सभी को खरीद लिया है. "उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को एक ट्रेन में भरकर असम लाया गया," उन्होंने दावा किया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
इम्पीचमेंट की कार्रवाई का सामना कर रहे इलाहाबाद HC के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया
नई दिल्ली: (10 अप्रैल) सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा, जिनके घर पर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद उनके ख़िलाफ़ इम्पीचमेंट की कार्रवाई शुरू हुई थी, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है.
9 अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे गए इस्तीफ़े के पत्र में लिखा था, "महामहिम, मैं आपके गरिमामयी पद पर उन कारणों का बोझ नहीं डालना चाहता, जिनकी वजह से मुझे यह पत्र सौंपना पड़ रहा है. लेकिन, मैं गहरे दुख के साथ, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज के पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफ़ा देता हूँ। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है."
जस्टिस वर्मा को पिछले साल 14 मार्च को नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान के झुंझुनू में ट्रेलर ट्रक ने सो रहे मजदूरों को कुचला, तीन की मौत
जयपुर: (10 अप्रैल) पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक काम की जगह पर टेंट में सो रहे मजदूरों को एक ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए.
हेड कांस्टेबल काना राम ने बताया कि पीड़ितों में से दो, प्रियंका (13) और मौड़ी (14), की नांगली नरीवन गांव में ही मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरी, छोटकी (22), ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि घायल हुए चार लोगों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महाराष्ट्र सरकार ने अंबेडकर जयंती समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के आदेश दिए
ठाणे: (10 अप्रैल) महाराष्ट्र के कोंकण संभाग में सभी सरकारी एजेंसियों को 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है.
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस साल समारोह की मुख्य विशेषताएँ हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा द्वारा हवाई श्रद्धांजलि और पूरे संभाग में मनाया जाने वाला "सामाजिक समानता सप्ताह" होंगी.
कोंकण संभाग की कमिश्नर रुबल अग्रवाल, जिन्होंने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, ने इस बात पर ज़ोर दिया कि चूंकि मध्य मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि में लाखों अनुयायियों के जुटने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस, नगर निगम और ज़िला प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नाम हटाए गए, वफादारी डगमगाई: SIR की फाइनल लिस्ट ने मतुआ शरणार्थियों पर BJP की पकड़ को हिला दिया
कोलकाता: (10 अप्रैल) सालों से, बंगाल के मतुआ शरणार्थियों के साथ BJP का समीकरण एक ही वादे पर टिका था -- पार्टी का साथ दो, और उनकी नागरिकता को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता दूर हो जाएगी. लेकिन स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (SIR) के बाद आई फ़ाइनल वोटर लिस्ट ने उस वादे को भगवा पार्टी की सबसे बड़ी कमज़ोरी में बदल दिया है.
नदिया और उत्तर 24 परगना ज़िलों में मतुआ समुदाय के लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने से, उस शरणार्थी हिंदू बेल्ट में राजनीतिक बदलाव के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं, जो 2019 से बंगाल में BJP के विस्तार का केंद्र रहा है. (पीटीआई)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर प्रदेश में स्कूल वैन में लगी आग लगने से पांच बच्चे बुरी तरह झुलसे, ड्राइवर घायल
मुज़फ़्फ़रनगर: (10 अप्रैल) पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज़िले के समसपुर गांव के पास एक स्कूल वैन में आग लगने से पांच बच्चे और एक ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गए. सर्किल ऑफिसर रविशंकर ने बताया कि यह घटना तब हुई जब आशीष इंग्लिश एकेडमी की एक वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे. सूचना मिलते ही, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी
तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज FIR के मामले में एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दे दी है. हाई कोर्ट ने खेड़ा को संबंधित अदालत में अर्ज़ी देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है: पोन्नम अशोक गौड़, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हिमाचल सरकार का लक्ष्य 2026 में एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ना
शिमला: (7 अप्रैल) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग ने 2026 में एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है और किसानों को इस तरीके को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि इससे वे कम लागत पर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.
उन्होंने कहा, "अब तक 2,22,893 किसानों और बागवानी परिवारों ने प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाया है. यह तरीका राज्य की 99.3 प्रतिशत पंचायतों तक पहुँच चुका है और वर्तमान में 38,437 हेक्टेयर ज़मीन पर इसका अभ्यास किया जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में बेमौसम बारिश से फसल तबाह, किसानों के नुकसान पर कांग्रेस ने मांगा मुआवजा
दिल्ली में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खेतों में खड़ी और कटी दोनों तरह की फसल खराब होने से किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं. इस मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा देने की मांग की है और जल्द सर्वे कर राहत देने की अपील की है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में आयुष्मान योजना पर संकट गहराया, 20 अप्रैल से निजी अस्पताल सेवाएं बंद करने की चेतावनी
हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ा संकट सामने आ गया है. राज्य के निजी अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि अगर लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे 20 अप्रैल से योजना के तहत अपनी सेवाएं बंद कर देंगे.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के मुताबिक, सितंबर 2025 से अस्पतालों के करोड़ों रुपये के बिल अटके हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है. हाल ही में हुई बैठक में कई अस्पतालों ने सरेंडर लेटर देने का फैसला भी लिया है. अब अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
CRPF में 9195 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही के 9,195 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जिससे 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर खुल गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी.
इस भर्ती में टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर जैसे पद शामिल हैं. कुछ पदों के लिए ITI या संबंधित अनुभव जरूरी है, जबकि ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रखा गया है. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल जांच के जरिए किया जाएगा. वेतन लेवल-3 के अनुसार मिलेगा, जिससे यह नौकरी युवाओं के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में सख्त हाजिरी नियम लागू, अब हर कर्मचारी को बायोमेट्रिक से दर्ज करनी होगी उपस्थिति
दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में समय पालन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी पर लागू होगा. सरकार ने साफ किया है कि देर से आने या हाजिरी न लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और रोजाना उपस्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक भेजी जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
केरल में बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 3 से 4 दिन तक केरल समेत तटीय इलाकों में मौसम खराब बना रहेगा. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.
केरल के अलावा अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि देश के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ने के कारण हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है.
-
Posted By: Kisan India
बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं को बड़ा नुकसान, 9 राज्यों के 111 जिलों में असर
देशभर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. रिपोर्ट के अनुसार 9 राज्यों के 111 जिलों में फसल प्रभावित हुई है, जिससे इस साल गेहूं उत्पादन में 5 से 10 प्रतिशत तक गिरावट की आशंका जताई जा रही है. कई इलाकों में फसल की गुणवत्ता भी खराब हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. सरकार अब नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावित किसानों को राहत देने पर विचार कर रही है.
-
Posted By: Kisan India
गर्मी से पहले पानी का संकट गहराया, देश के ज्यादातर जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर
देश में गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की चिंता बढ़ने लगी है. रिपोर्ट के अनुसार, बड़े जलाशयों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और 10% से भी कम जलाशयों में ही 80% से ज्यादा पानी बचा है. वहीं आधे से ज्यादा जलाशयों में पानी 45% से नीचे पहुंच चुका है. मार्च में प्री-मानसून बारिश शुरू होने के बावजूद यह गिरावट चिंता बढ़ा रही है. इसका असर आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई और खेती दोनों पर पड़ सकता है, खासकर जैसे-जैसे गर्मी और तेज होगी.
-
Posted By: Kisan India
AIMIM ने तोड़ा AJUP से गठबंधन, हुमायूं कबीर के बयान के बाद बड़ा फैसला
AIMIM ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए आज से हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कबीर से जुड़े हालिया बयानों से मुस्लिम समुदाय की छवि पर सवाल उठते हैं, जिससे वह खुद को नहीं जोड़ सकती. AIMIM ने साफ किया कि ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं किया जाएगा, जो समुदाय की ईमानदारी पर असर डालता हो, इसलिए गठबंधन खत्म करने का फैसला लिया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
धार्मिक कार्यक्रम के बाद नर्मदा में 11,000 लीटर दूध बहाया गया; पर्यावरणविदों ने जताई नाराजगी
सीहोर: (10 अप्रैल) मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले में नर्मदा नदी में एक धार्मिक अनुष्ठान के तहत लगभग 11,000 लीटर दूध बहाया गया, जिससे पर्यावरणविदों ने पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जताई है.
यह घटना 21 दिनों तक चले एक धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर हुई. यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित भेरुंदा क्षेत्र के सतदेव गांव में बुधवार को एक 'महायज्ञ' के साथ संपन्न हुआ था, जिसके तहत यह पवित्रता अनुष्ठान किया गया.
आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि नदी के जल की पवित्रता, तीर्थयात्रियों के कल्याण और समृद्धि के लिए किए गए अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं के हिस्से के तौर पर यह दूध नदी में अर्पित किया गया था.
-
Posted By: Kisan India
इंदौर में अंतरराष्ट्रीय एनेस्थीसिया सम्मेलन की शुरुआत, 12 अप्रैल तक जुटेंगे दुनिया भर के डॉक्टर
इंदौर में आज से अंतरराष्ट्रीय एनेस्थीसिया सम्मेलन RSACPCON 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हो रहे हैं. यह तीन दिवसीय सम्मेलन “रिसर्च से इलाज तक” थीम पर आधारित है, जहां आधुनिक तकनीकों और नए शोध पर चर्चा की जा रही है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्जरी को ज्यादा सुरक्षित और मरीजों के लिए दर्द-मुक्त बनाना है. 12 अप्रैल तक चलने वाले इस सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और उन्नत तकनीकों पर गहन मंथन किया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
इजराइल ने भारतीय भिंडी बीजों को दी मंजूरी, वायरस-फ्री सर्टिफिकेट अनिवार्य
इजराइल ने भारत से भिंडी (ओकरा) के बीज आयात करने की अनुमति दे दी है, जिससे निर्यात के नए अवसर खुलेंगे. हालांकि इसके साथ सख्त शर्तें भी लागू की गई हैं. अब हर बीज खेप के साथ यह प्रमाण देना होगा कि बीज पूरी तरह वायरस-मुक्त हैं. सरकार का मानना है कि इससे भारत-इज़राइल के कृषि संबंध मजबूत होंगे और भारतीय बीजों की वैश्विक पहचान भी बढ़ेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में फसल नुकसान का आकलन तेज, डिप्टी CM और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से हुई फसल क्षति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं. इसी क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को कई प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया. यह सर्वे मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किया गया, जिसमें बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ जैसे जिलों को शामिल किया गया.
अधिकारियों के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में हुई तेज बारिश, आंधी और तूफानी गतिविधियों से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. सरकार अब तेजी से नुकसान का आकलन कर राहत देने की तैयारी में जुटी है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द सहायता मिल सके.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत
कासगंज (UP): (9 अप्रैल) अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को यहां जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन लोग सफर कर रहे थे, वह पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा जिले की नरदौली-बहोरा सड़क पर सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में हुआ.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित सभी आपस में रिश्तेदार थे और एक महिला रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पश्चिम एशिया संकट के बीच मॉरीशस को तेल, गैस सप्लाई करने का समझौता पक्का कर रहा है भारत: जयशंकर
पोर्ट लुइस: (9 अप्रैल) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को यहां कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए संकट के बीच, भारत मॉरीशस की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए उसे तेल और गैस की सप्लाई करने का एक समझौता पक्का कर रहा है.
जयशंकर, जो 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉरीशस में हैं, ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट ने—जैसा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने उन्हें याद दिलाया—रणनीतिक साझेदारियों के महत्व को, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में, और भी ज़्यादा उजागर कर दिया है.
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और ईरान द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) पर बनाए गए दबाव ने—जो एक बेहद अहम जलमार्ग है और जिससे दुनिया के कुल तेल का पाँचवा हिस्सा गुज़रता है—जहाजरानी (shipping) को रोक दिया था और वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल ला दिया था.
-
Posted By: Kisan India
खेती-किसानी में बड़ा बदलाव, महाराष्ट्र सरकार ने डिविजन से तहसील तक नए पदों को दी मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है. नए आदेश के तहत अब राज्य में डिविजन, जिला और तहसील स्तर पर नए कृषि अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. डिविजन स्तर पर क्वालिटी कंट्रोल के लिए तकनीकी अधिकारी तैनात होंगे, जो कीटनाशकों और कृषि उत्पादों की जांच करेंगे. वहीं जिलों में कैंपेन ऑफिसर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे और तहसील स्तर के अधिकारी सीधे किसानों से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से किसानों को योजनाओं का फायदा तेजी से और सही तरीके से मिल सकेगा.
-
Posted By: Kisan India
सरसों की बढ़ती कीमतों से किसानों को राहत, निजी बाजार में मिल रहा ज्यादा दाम
इजराइल-ईरान युद्ध के चलते खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी का असर अब भारतीय बाजार में दिखने लगा है. सरसों के दाम MSP से ऊपर पहुंचने के कारण किसान सरकारी खरीद केंद्रों की बजाय निजी व्यापारियों को अपनी फसल बेच रहे हैं. बाजार में करीब 7,000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है, जबकि MSP 6,200 रुपये है. बढ़ती मांग और ऊंची कीमतों के कारण सरसों की खरीद और प्रोसेसिंग में तेजी आई है, जिससे महंगे आयातित तेलों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
बाराबिरवा सब्जी मंडी में 26 दुकानें जलकर राख, सिलिंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 26 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं.
बताया जा रहा है कि आग फास्ट फूड की एक दुकान से शुरू हुई, जहां रखे गैस सिलिंडर के फटने से हालात और बिगड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान एक दुकानदार सामान बचाने की कोशिश में मामूली रूप से झुलस गया.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, करीब 7 लाख नाम कटने की संभावना
उत्तर प्रदेश में आज अंतिम मतदाता सूची जारी की जा रही है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अनुमान है कि करीब 7 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 13.35 करोड़ रहने की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी में ज्यादा नाम कटने की बात सामने आ रही है. चुनाव आयोग द्वारा किए गए सत्यापन के आधार पर यह सूची तैयार की गई है, जो आने वाले चुनावों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, 11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ मौसम अभी भी बना हुआ है. हाल के 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं 11 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते बीकानेर संभाग समेत कुछ इलाकों में फिर से बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. इसका असर राज्य के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है. मौसम साफ होते ही तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगेगा.