Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
चमोली में भड़की जंगल की आग बेकाबू, CISF ऑफिस के पास तक पहुंची लपटें
Agriculture News in Hindi: राजस्थान में गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. बाड़मेर और बालोतरा में भी तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और दिनभर गर्म हवाओं का दौर चला. बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और फलौदी में भी हल्की हीटवेव का असर देखने को मिला. इसके अलावा जयपुर, अजमेर और कोटा सहित 15 से अधिक शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
कविंद्र गुप्ता आज लेंगे हिमाचल के 30वें राज्यपाल पद की शपथ, शिमला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल कविंद्र गुप्ता आज राज्य के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. शिमला के लोकभवन में सुबह 11:45 बजे आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष और कई मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे और अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.
-
Posted By: Kisan India
चमोली में भड़की जंगल की आग बेकाबू, CISF ऑफिस के पास तक पहुंची लपटें
उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी के पास राम पर्वत पर लगी जंगल की आग तीसरे दिन भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है. आग धीरे-धीरे फैलते हुए CISF के कार्यालय और एचसीसी कंपनी के अस्त्र-शस्त्र भंडार के करीब तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की. हालांकि आग अब आसपास के संरक्षित वन क्षेत्र की ओर फैलती दिखाई दे रही है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में आज से शुरू होगा आहार मेला 2026, भारत मंडपम में जुटेंगे देश-विदेश के फूड कारोबारी
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज से फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है. पांच दिन तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे. 10 से 14 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की सैकड़ों कंपनियां अपने खाद्य उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, पैकेजिंग, होटल उपकरण और कोल्ड-चेन से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी. इस मेले में बड़ी संख्या में कारोबारी, एक्सपोर्टर, होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिससे फूड बिजनेस को नया प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 27 प्रस्तावों पर चर्चा; कर्मचारियों के निवेश नियमों में सख्ती संभव
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में करीब 27 प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकारी कर्मचारियों से जुड़े नियमों को और सख्त करने की तैयारी में है. प्रस्ताव के अनुसार यदि कोई राज्य कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में अपने छह महीने के मूल वेतन से अधिक राशि स्टॉक, शेयर या अन्य निवेश में लगाता है, तो उसे इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा. इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली 1956 में संशोधन किए जाने की तैयारी है. वर्तमान नियमों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है, इसलिए पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव लाया जा सकता है.
-
Posted By: Kisan India
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘वैश्विक तेल आपूर्ति नहीं रुकने देंगे’, ईरान युद्ध में निर्णायक बढ़त का दावा
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस संघर्ष में निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं और सैन्य अभियान अपने मुख्य लक्ष्यों के करीब पहुंच गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा. वहीं दूसरी ओर ईरान में नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के समर्थन में सत्ता तंत्र की एकजुटता यह संकेत दे रही है कि तेहरान फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच भारत सरकार ने रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपूर्ति संकट से पहले तैयारी की जा सके. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसका महत्वपूर्ण भाग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है, इसलिए क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
-
Posted By: Kisan India
किसानों को 2,000 रुपये का इंतजार खत्म, 13 मार्च को हो सकती है बड़ी घोषणा
देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के दौरान इस किस्त को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे. किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी e-KYC और बैंक डिटेल्स जरूर जांच लें, ताकि किस्त जारी होने पर पैसा सीधे खाते में पहुंच सके.