Todays Top News List: पंजाब में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, किसान संगठनों, ट्रेड यूनियनों ने जंतर-मंतर पर US डील की बुराई की, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नीलगिरी और इरोड जिलों में बीपीसीएल के सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे और चेन्नई में आईओसीएल के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. आज दिनभर के कृषि समाचार व अन्य न्यूज अपडेट यहां पढ़ें..

Agriculture News in Hindi: राजस्थान में गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. बाड़मेर और बालोतरा में भी तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और दिनभर गर्म हवाओं का दौर चला. बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और फलौदी में भी हल्की हीटवेव का असर देखने को मिला. इसके अलावा जयपुर, अजमेर और कोटा सहित 15 से अधिक शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 10 Mar, 2026 | 07:22 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 07:20 PM (IST)

    अधिक तापमान से गेहूंं फसल को पहुंच सकता है नुकसान

    हरियाणा में मार्च महीने के दौरान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान होने से गर्मी असामान्य रूप से बढ़ गई है. इससे गेहूं किसानों और कृषि विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ रही है, क्योंकि इतनी जल्दी गर्मी बढ़ने से फसल पर असर पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के सभी मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर यह 35 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया.

    IMD के शाम के बुलेटिन के मुताबिक महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रविवार को हिसार में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले छह दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. 15 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान  में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 06:54 PM (IST)

    हमारा अगला गोल 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना है- सूर्यकुमार यादव

    भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारा अगला गोल 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना है. उसी साल T20 वर्ल्ड कप भी होगा, इसलिए हम T20 हैट्रिक बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 06:39 PM (IST)

    राहुल गांधी को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- वे किसी के सामने झुकते नहीं हैं

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोग उनके भाई की आलोचना इसलिए करते हैं क्योंकि वह सच बोलते हैं और किसी के सामने झुकते नहीं हैं. उनकी बात और सोच कुछ लोगों को पसंद नहीं आती, इसलिए वे उनकी आलोचना करते हैं. उन्होंने कहा कि संसद में असली मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है. इसके बजाय वंदे मातरम्, नेहरू जी और इंदिरा जी पर ही लंबी चर्चा और आलोचना होती रही, लेकिन जरूरी विषयों पर बात नहीं हुई.

    प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जब सवाल पूछे जाते हैं तो उनका जवाब नहीं दिया जाता. कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि विपक्ष ने संसद को कमजोर किया है, लेकिन उनका कहना है कि असल में स्पीकर पर दबाव डाला गया है और उनकी स्वतंत्रता कम कर दी गई है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संस्थाओं को बचाना है, क्योंकि जिन संस्थाओं पर लोकतंत्र टिका है, वे अब पहले की तरह निष्पक्ष नहीं रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 06:23 PM (IST)

    बिहार को केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है- CM नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मधेपुरा जिले का हर तरह से विकास हो रहा है. बिहार को केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है. अब बिहार हर तरह से तरक्की करेगा और देश के प्रगतिशील राज्यों में शामिल होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 06:04 PM (IST)

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एयरपोर्ट पर नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत किया

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य अधिकारियों ने शमशाबाद एयरपोर्ट पर तेलंगाना के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 05:48 PM (IST)

    क्रिकेट में भारत बाकी देशों से बहुत आगे है, कप्तान सूर्यकुमार यादव को बधाई- हरभजन सिंह

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि क्रिकेट की बात करें तो भारत बाकी देशों से बहुत आगे है. कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर को बहुत बधाई. उम्मीद है कि विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा इसी तरह बना रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 05:30 PM (IST)

    किसान बर्बाद हो रहे हैं, राज्य सरकार और केंद्र सरकार उसपर ध्यान नहीं दे रही- कांग्रेस नेता नाना पटोले

    कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि किसान जिस तरह बर्बाद हो रहे हैं, राज्य सरकार और केंद्र सरकार उसपर ध्यान नहीं दे रही. मैं स्थिति को समझने जा रहा हूं और कल विधानसभा में यह मुद्दा उठाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि होटल बंद हो रहे हैं. गैस का मुद्दा बन गया है, बड़े पैमाने पर कालाबाजारी शुरू हो गई है, और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 05:16 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हम लोग पूरी तरह निश्चिंत हैं

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने RJD की बैठक पर कहा कि बहुत ही सकारात्मक बैठक हुई. राज्यसभा चुनाव को लेकर हम लोग पूरी तरह निश्चिंत हैं. सब लोगों से बातचीत चल रही है. हमारे पास संख्या है तभी तो चुनाव लड़ रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 05:02 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही बड़ी बात

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 तारीख को ओडिशा आए थे. उसी समय भारतीय न्याय संहिता पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया था. आज उन्होंने इस प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के न्याय और सुरक्षा को मजबूत करने के संकल्प के अनुसार पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. यह प्रदर्शनी इसलिए लगाई गई है ताकि आम लोगों को नए कानून भारतीय न्याय संहिता के लागू होने और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी मिल सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 04:48 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा और भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 04:33 PM (IST)

    आज कैबिनेट में 6 बड़ी फैसले लिए, 8,80,000 करोड़ होंगे खर्च

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं. ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के फैसले हुए. ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 04:18 PM (IST)

    गर्मी को देखते हुए शेखपुरा में 288 खराब चापाकलों को मरम्मत करने के लिए दल रवाना

    गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पीएचईडी ने लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने 12 चापाकल मरम्मत दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 04:06 PM (IST)

    सिद्धारमैया ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी पर केंद्र से तुरंत दखल देने की मांग की

    बेंगलुरु: (10 मार्च) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को बेंगलुरु के होटलों और रेस्टोरेंट में ज़रूरी कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पक्का करने के लिए केंद्र से तुरंत दखल देने की मांग की.

    उन्होंने कहा कि अगर सप्लाई ठीक नहीं हुई तो शहर के होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग की जगहों को अपना काम रोकना पड़ेगा, जिससे बड़ी संख्या में स्टूडेंट और काम करने वाले प्रोफेशनल प्रभावित होंगे जो रेगुलर खाने के लिए इन पर निर्भर हैं.

    केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे अपने लेटर में, उन्होंने उनसे तेल मार्केटिंग कंपनियों को मौजूदा सप्लाई की दिक्कतों को दूर करने के लिए सही निर्देश देने की भी रिक्वेस्ट की, जिससे स्थिति को आसान बनाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 03:45 PM (IST)

    तेलंगाना में LPG सप्लाई स्थिर, अधिकारियों ने कहा- कुकिंग गैस सप्लाई नॉर्मल है

    हैदराबाद: (10 मार्च) तेलंगाना में घरेलू और कमर्शियल सेक्टर के लिए LPG कुकिंग गैस सप्लाई नॉर्मल बनी हुई है, सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने मंगलवार को कहा. अधिकारी ने LPG सिलेंडर की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

    चिंताओं को दूर करते हुए, सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के कमिश्नर एम स्टीफन रवींद्र ने PTI को बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) रोजाना 2.3 लाख सिलेंडर सप्लाई करती हैं और उन्होंने लोगों से घबराने की अपील नहीं की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 03:33 PM (IST)

    किसी भी योग्य वोटर का नाम नहीं हटाया जाएगा; बंगाल में चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण होंगे: CEC

    कोलकाता: (10 मार्च) पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से किसी भी योग्य वोटर का नाम नहीं हटाने पर ज़ोर देते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिकता राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है, क्योंकि उसने गरमागरम राजनीतिक माहौल के बीच आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है.

    राजनीतिक पार्टियों और सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई मीटिंग के बाद यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने हमेशा “शांतिपूर्ण और भागीदारी वाली डेमोक्रेसी” में विश्वास किया है.

    उन्होंने कहा, “हमारा मकसद बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है,” और इस बात पर जोर दिया कि हर योग्य वोटर को अपना वोट डालने का मौका मिलेगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 03:15 PM (IST)

    हिंसा से प्रभावित बेघर लोगों के लिए 734 करोड़ रुपये का बजट आवंटन काफी नहीं: मणिपुर कांग्रेस

    इंफाल: (10 मार्च) कांग्रेस विधायक दल के नेता कैशम मेघचंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर में जातीय संघर्ष के कारण बेघर हुए लोगों के लिए 734 करोड़ रुपये का बजट आवंटन हिंसा में हुए उनके नुकसान की भरपाई के लिए काफी नहीं है.

    सिंह ने 2026-27 के बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान सदन को बताया कि संघर्ष में हुए नुकसान के लिए IDPs को मुआवजा देना राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की जिम्मेदारी है.

    सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि बजट में IDPs (अंदरूनी रूप से विस्थापित लोगों) के लिए आवंटित 734 करोड़ रुपये उनके कल्याण के लिए काफी नहीं थे. हिंसा में उनके कई घर, संपत्ति, वाहन और व्यावसायिक गतिविधियां खत्म हो गई हैं."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 03:05 PM (IST)

    बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान

    बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष  नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर कहा कि उन्होंने कोसी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है. उनके अनुसार मधेपुरा, सहरसा और सुपौल समेत पूरे कोसी ज़ोन के जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने का फैसला मुख्यमंत्री का निजी निर्णय है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने कोसी क्षेत्र को बेहतर और विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 02:48 PM (IST)

    एसआईआर को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कही ये बात

    टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एसआईआर को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मां-बाप और दीदी की तरह आवाज उठा रही हैं. उनका कहना है कि एसआईआर के तहत जिस तरह से मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात सामने आ रही है, उस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने सवाल उठाया कि वोट किस उद्देश्य से हटाए जा रहे हैं, क्योंकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. उनके मुताबिक केवल पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, इसलिए इन सभी पहलुओं की ठीक से जांच और ध्यान देना जरूरी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 02:32 PM (IST)

    हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस विधायक पर हमला, की पार्टी से निकालने की मांग

    कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के सोशल मीडिया पोस्ट पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस को उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए और उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए. उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है. सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा, उन्हें निकाल देना चाहिए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    संविधान और सदन की गरिमा बचाने के लिए लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव: कांग्रेस के गोगोई

    नई दिल्ली: (10 मार्च) कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष "संविधान बचाने" के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने पर मजबूर हुआ, क्योंकि उन्होंने बिरला पर पार्टीबाजी करने का आरोप लगाया.

    बिरला को स्पीकर पद से हटाने के प्रस्ताव पर बहस शुरू करते हुए, गोगोई ने दावा किया कि संसद का माहौल ऐसा हो गया है कि फरवरी में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान LoP को सदन में बोलने की इजाज़त नहीं है क्योंकि देश की लीडरशिप "कमज़ोर" है.

    विपक्ष को प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होने की वजह बताते हुए, असम के जोरहाट से MP ने कहा, "हमने कहा कि फरवरी में, जब LoP राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलना चाहते थे, तो स्पीकर, चेयरपर्सन पैनल के सदस्यों, ट्रेजरी बेंच के सीनियर सदस्यों ने उन्हें 20 बार टोका. उन्हें पहले से सोचे-समझे तरीके से टोका गया था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 02:16 PM (IST)

    पंजाब में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, सरकार का प्लान तैयार

    पंजाब की जब भी बात होती है, तो लोगों के जेहन में सबसे पहले धान और गेहूं की तस्वीर उभरकर सामने आती है. क्योंकि यहां पर सबसे अधिक गेहूं और धान की सरकारी खरीदी होती है. हालांकि, यहां पर ऐसे भी किसान बड़े स्तर पर धान और गेहूं की खेती करते हैं. लेकिन अब राज्य बागवानी की ओर बढ़ेगा. पंजाब सरकार ने बागवानी में क्रांति लाने के लिए जबरदस्त योजना बनाई है. इसके लिए अगले 10 साल में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 02:00 PM (IST)

    किसान संगठनों, ट्रेड यूनियनों ने जंतर-मंतर पर US डील की बुराई की, वापस लेने की मांग की

    नई दिल्ली: (9 मार्च) संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (CTUs) के एक जॉइंट प्लेटफॉर्म ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'मज़दूर-किसान संसद' की, जिसमें मांग की गई कि केंद्र अपनी "US-समर्थक और कॉर्पोरेट-समर्थक" नीतियों को छोड़ दे. यह इवेंट संसद के बजट सेशन के दूसरे हिस्से के पहले दिन ऑर्गनाइज़ किया गया था.

    एक बयान में, CTUs और SKM ने "केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वह कॉर्पोरेट-संचालित, US-समर्थक नीतियों और कानूनों को लागू करने के आक्रामक और तानाशाही तरीके छोड़ दें नहीं तो किसानों और मजदूरों का देशव्यापी आंदोलन होगा."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 02:00 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में आलू किसानों को नुकसान, रेट में गिरावट

    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू का एमएसपी तय करने के बाद राज्य के किसानों को उचित रेट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. खासकर दक्षिण बंगाल के आलू किसानों को कुछ ज्यादा ही नुकसान हो रहा है, क्योंकि कई जिलों में इस बार आलू की अच्छी पैदावार हुई है. ऐसे में किसानों के लिए संकट पैदा हो गया है. कीमत में गिरावट का आलम यह है कि बांकुरा, बर्दवान और नदिया जिले के किसान लोकप्रिय ज्योति किस्म का आलू सिर्फ 4-5 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचने को मजबूर हैं, जबकि कोलकाता के रिटेल मार्केट में इसका दाम तीन से चार गुना अधिक है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 01:43 PM (IST)

    हमारे किसान और मछुआरे लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करते हैं- पीयूष गोयल

    दिल्ली | AAHAR के 40वें एडिशन में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह सिर्फ एक एग्जिबिशन नहीं है, यह एक फेस्टिवल है... पहली बार हमने इटली को अपना कंट्री पार्टनर बनाया है. भारत के बढ़ते इंटरनेशनल असर को देखते हुए आज 38 देशों के साथ FTA करके विश्व की दो तिहाई बाजार में भारत को मौका मिले सामान भेजने और अपनी सेवाएं भेजने का वो रास्ता जो खोला है इसका पूरी तरह से लाभ मिलेगा...

    मुझे पूरा भरोसा है कि इस तरह के फ़ेस्टिवल और एग्ज़िबिशन से भारत को लाभ मिलेगा... पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में, भारत आज दुनिया का 7वां सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है. आज खेती और समुद्री प्रोडक्ट्स में हमारे किसान और मछुआरे लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करते हैं. आने वाले दिनों में भारत दुनिया का सबसे अच्छा, सबसे बड़ा और सबसे जाना-माना ब्रांड बन जाएगा..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    10 Mar 2026 01:30 PM (IST)

    कोविड वैक्सीनेशन के बाद गंभीर साइड इफेक्ट के लिए नो फॉल्ट कम्पेनसेशन पॉलिसी बनाएं- SC ने केंद्र से कहा

    नई दिल्ली: (10 मार्च) सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र को कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद गंभीर साइड इफ़ेक्ट्स के लिए नो-फॉल्ट कम्पेनसेशन पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया. जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद साइड इफ़ेक्ट्स की मॉनिटरिंग के लिए मौजूदा सिस्टम जारी रहेगा.

    जस्टिस नाथ ने फैसला सुनाते हुए कहा, "इम्यूनाइजेशन के बाद साइड इफ़ेक्ट्स के साइंटिफिक असेसमेंट के लिए मौजूदा सिस्टम को देखते हुए, कोर्ट द्वारा नियुक्त किसी अलग एक्सपर्ट बॉडी की ज़रूरत नहीं समझी जाती है. बेंच ने साफ किया कि उसका फैसला किसी भी व्यक्ति को कानून में मौजूद दूसरे उपायों को अपनाने से नहीं रोकेगा.

    उसने कहा, "इसी तरह, नो-फॉल्ट फ्रेमवर्क बनाने का मतलब यह नहीं निकाला जाएगा कि यूनियन ऑफ इंडिया या किसी दूसरी अथॉरिटी की तरफ से कोई जिम्मेदारी या गलती मानी गई है." सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया, जिसमें एक याचिका में आरोप लगाया गया था कि 2021 में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दो महिलाओं की जान चली गई. याचिका में आरोप लगाया गया था कि वैक्सीनेशन के बाद दोनों को गंभीर साइड इफेक्ट हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 01:14 PM (IST)

    महाराष्ट्र में गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, की 500 रुपये टन आर्थिक सहायता की मांग

    महाराष्ट्र की सहकारी चीनी मिलों ने राज्य सरकार से गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) का भुगतान करने के लिए 500 रुपये प्रति टन की आर्थिक सहायता देने की मांग की है. एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य में 100 से अधिक सहकारी चीनी मिलें हैं और उन पर बकाया राशि लगातार बढ़ रही है. अगर सरकार 500 रुपये प्रति टन की आर्थिक सहायता देने की मांग को मंजूर कर देती है, तो इससे गन्ना किसानों को काफी फायदा होता है. ऐसे में किसान अधिक मुनाफा के लिए और ज्यादा रकबे में गन्न की बुवाई करते.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 01:00 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में 6,986 रुपये क्विंटल हुआ अरहर, जानें मैक्सिमम रेट

    अगर दलहन की बात करें तो आंध्र प्रदेश की अदोनी एपीएमसी मंडी में अरहर (तूर/रेड ग्राम) के दाम स्थिर से लेकर हल्के उतार-चढ़ाव के साथ दर्ज किए गए हैं. मंडी में अरहर का न्यूनतम भाव  6,986 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 7,263 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. वहीं मॉडल (औसत) कीमत 7,263 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई और अधिकतम भाव भी 7,263 रुपये प्रति क्विंटल ही रहा. व्यापारियों के अनुसार मंडी में अरहर की गुणवत्ता और आवक के आधार पर कीमतों में यह अंतर देखने को मिला है. फिलहाल मंडी में अरहर का प्रमुख भाव 7,263 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 12:42 PM (IST)

    पुडुचेरी और तमिलनाडु में 6,777 रुपये क्विंटल उड़द

    पुडुचेरी और तमिलनाडु की मंडियों में उड़द (काली दाल) के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं. पुडुचेरी के थट्टांचावडी मंडी में उड़द का न्यूनतम भाव 6,777 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल कीमत 8,209 रुपये और अधिकतम भाव भी 8,209 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं तमिलनाडु के अवलूरपेट मंडी में उड़द का न्यूनतम भाव 3,666 रुपये प्रति क्विंटल रहा. यहां मॉडल कीमत 8,162 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 8,289 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. व्यापारियों के अनुसार मंडियों में आवक और गुणवत्ता के आधार पर उड़द के दामों में यह अंतर देखने को मिल रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Mar 2026 12:25 PM (IST)

    प्याज हुआ सस्ता, कीमत में गिरावट आने से किसानों को नुकसान

    तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में टमाटर, आलू और मक्के के रेट में भारी गिरावट आई है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. खास कर प्याज के रेट में कुछ ज्यादा ही गिरावट दर्ज की गई है. बात अगर तेलंगाना की करें तो 2 मार्च यानी सोमवार को टमाटर के 200 रुपये क्विंटल से भी कम हो गया है. राष्ट्रीय कृषि बाजार (eNAM) के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना की सदाशिवपेट एपीएमसी मंडी में 9 मार्च को प्याज के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस दिन मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 156 से 306 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. वहीं मॉडल (औसत) कीमत 855 से 1,189 रुपये प्रति क्विंटल रही. वहीं, मंडी में प्याज का अधिकतम भाव 1,313 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 12:12 PM (IST)

    ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले– तेल आपूर्ति रोकी तो 20 गुना ताकत से देंगे जवाब

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका पहले से 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा दुनिया के कई देशों, खासकर एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए बेहद अहम है. ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 11:59 AM (IST)

    LPG आपूर्ति पर केंद्र सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए ESMA लागू

    देश में LPG सिलिंडर की उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है. जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया गया है. इसके तहत अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी संस्थानों को गैस की सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण संभावित आपूर्ति संकट से निपटा जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 11:43 AM (IST)

    हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, अब दोपहर 12 बजे तक नहीं चलेगा सदन

    संसद में जारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है. लगातार विरोध और शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने सदन की बैठक को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया. अब तय समय के बाद ही लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 11:31 AM (IST)

    राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- ‘वह शहरी नक्सली की तरह बोलते हैं’

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को पहले भोला-भाला समझा था, लेकिन अब वह शहरी नक्सली की तरह बयान देते हैं. गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ती है तो यह पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे बहादुर शाह जफर आखिरी मुगल शासक थे, वैसे ही राहुल गांधी गांधी परिवार के आखिरी नेता साबित हो सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 11:17 AM (IST)

    हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दे रहे सवालों के जवाब

    संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे हैं. हालांकि विपक्ष की ओर से लगातार नारेबाजी भी जारी है, जिसके कारण सदन का माहौल कुछ समय तक गरमाया रहा.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 11:12 AM (IST)

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, कांग्रेस सांसद के. सुरेश का बयान

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा है कि अगर लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती है तो विपक्ष स्पीकर ओम बिर्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है. उन्होंने बताया कि सोमवार को सदन बार-बार स्थगित होने के कारण यह प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सका. के. सुरेश के मुताबिक विपक्ष के कुछ सांसद इस प्रस्ताव को लाने की तैयारी में हैं और आज सदन ठीक से चला तो इसे पेश किया जा सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 10:58 AM (IST)

    फलों से भरे 1250 कंटेनर बंदरगाह पर फंसे, निर्यातकों की बढ़ी चिंता

    ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के फल निर्यात पर भी पड़ने लगा है. रमजान के मौके पर पश्चिम एशिया भेजे जाने वाले केला, अंगूर और अनार से भरे करीब 1250 कंटेनर मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फंस गए हैं. शिपिंग सेवाओं में आई रुकावट के कारण माल आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल फलों को खराब होने से बचाने के लिए इन्हें रेफ्रिजरेटेड कंटेनरों में रखा गया है, लेकिन अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 10:38 AM (IST)

    NCERT ने कक्षा 8 की किताब से विवादित न्यायपालिका अध्याय हटाया, मांगी सार्वजनिक माफी

    राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब ‘Exploring Society: India and Beyond’ से न्यायपालिका से जुड़ा विवादित अध्याय हटा दिया है. इस अध्याय को लेकर उठे विवाद के बाद परिषद ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है. बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई और सभी प्रतियां वापस लेने का फैसला किया गया. अब इस मामले में आगे की सुनवाई 11 मार्च को होने वाली है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 10:20 AM (IST)

    हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

    हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और सोमवार से बुधवार तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं लाहौल-स्पीति, रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 9 से 13 मार्च के बीच बारिश होने से मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 10:05 AM (IST)

    गैस संकट से उर्वरक उद्योग पर असर, कई यूरिया संयंत्र बंद; खरीफ सीजन को लेकर बढ़ी चिंता

    देश में गैस सप्लाई में कटौती का असर अब उर्वरक उद्योग पर भी दिखने लगा है. जानकारी के मुताबिक गैस की कमी के कारण कई यूरिया बनाने वाले संयंत्रों को उत्पादन घटाना पड़ा है, जबकि कुछ कंपनियों ने अपने प्लांट अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं. उद्योग सूत्रों के अनुसार देश में 32 यूरिया इकाइयों में से अधिकांश गैस पर निर्भर हैं और फिलहाल उन्हें जरूरत का केवल 30 से 50 प्रतिशत गैस ही मिल पा रही है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो आने वाले खरीफ सीजन में यूरिया की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है, जिसका असर किसानों पर भी पड़ सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 09:47 AM (IST)

    भारत के झींगा निर्यात में उछाल, इस साल 50,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है कारोबार

    भारत के झींगा निर्यात में इस वित्त वर्ष अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि कुल निर्यात मूल्य 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 13 से 15 प्रतिशत अधिक है. रुपये के कमजोर होने से निर्यातकों को बेहतर कीमत मिल रही है, वहीं कई नए देशों में मांग बढ़ने से कारोबार को सहारा मिला है. हालांकि अमेरिका में ऊंचे टैरिफ के कारण निर्यात थोड़ा प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य बाजारों में बढ़ती मांग से कुल निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 09:31 AM (IST)

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज असम दौरे पर, आदिवासी समुदाय के मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वह असम में रह रहे झारखंड मूल के आदिवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं व अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं. सीएम सोरेन विभिन्न कार्यक्रमों और सभाओं में भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले भी उन्होंने तिनसुकिया में एक कार्यक्रम के दौरान वहां के आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सुविधाओं का मुद्दा उठाया था, इसलिए इस बार भी उनके इस विषय पर चर्चा करने की संभावना जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 09:17 AM (IST)

    देश में गेहूं उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, इस साल 12 करोड़ टन तक पहुंच सकती है पैदावार

    भारत में इस साल गेहूं की पैदावार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. बेहतर मौसम और किसानों द्वारा अधिक बुवाई किए जाने के कारण उत्पादन करीब 120 मिलियन टन (12 करोड़ टन) तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल के उत्पादन से ज्यादा है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के कारण देर से बोई गई फसल पर थोड़ा असर पड़ने की आशंका भी जताई गई है. इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में फसल की स्थिति अच्छी है और यदि अनुमान सही रहा तो इस बार गेहूं उत्पादन नया रिकॉर्ड बना सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 08:59 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 12 मार्च के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का एहसास बना रहेगा. वहीं घाटी के कई हिस्सों में दिन के समय तापमान बढ़ने से मौसम हल्का गर्म महसूस हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के बाद क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 08:47 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    पश्चिम बंगाल में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. खराब मौसम को देखते हुए किसानों और लोगों को खुले मैदानों में जाने से सावधान रहने की सलाह दी गई है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 08:32 AM (IST)

    कविंद्र गुप्ता आज लेंगे हिमाचल के 30वें राज्यपाल पद की शपथ, शिमला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

    हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल कविंद्र गुप्ता आज राज्य के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. शिमला के लोकभवन में सुबह 11:45 बजे आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष और कई मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे और अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 08:16 AM (IST)

    चमोली में भड़की जंगल की आग बेकाबू, CISF ऑफिस के पास तक पहुंची लपटें

    उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी के पास राम पर्वत पर लगी जंगल की आग तीसरे दिन भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है. आग धीरे-धीरे फैलते हुए CISF के कार्यालय और एचसीसी कंपनी के अस्त्र-शस्त्र भंडार के करीब तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की. हालांकि आग अब आसपास के संरक्षित वन क्षेत्र की ओर फैलती दिखाई दे रही है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 08:01 AM (IST)

    दिल्ली में आज से शुरू होगा आहार मेला 2026, भारत मंडपम में जुटेंगे देश-विदेश के फूड कारोबारी

    राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज से फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है. पांच दिन तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे. 10 से 14 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की सैकड़ों कंपनियां अपने खाद्य उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, पैकेजिंग, होटल उपकरण और कोल्ड-चेन से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी. इस मेले में बड़ी संख्या में कारोबारी, एक्सपोर्टर, होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिससे फूड बिजनेस को नया प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 07:46 AM (IST)

    योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 27 प्रस्तावों पर चर्चा; कर्मचारियों के निवेश नियमों में सख्ती संभव

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में करीब 27 प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकारी कर्मचारियों से जुड़े नियमों को और सख्त करने की तैयारी में है. प्रस्ताव के अनुसार यदि कोई राज्य कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में अपने छह महीने के मूल वेतन से अधिक राशि स्टॉक, शेयर या अन्य निवेश में लगाता है, तो उसे इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा. इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली 1956 में संशोधन किए जाने की तैयारी है. वर्तमान नियमों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है, इसलिए पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव लाया जा सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 07:30 AM (IST)

    ट्रंप का बड़ा बयान: ‘वैश्विक तेल आपूर्ति नहीं रुकने देंगे’, ईरान युद्ध में निर्णायक बढ़त का दावा

    पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस संघर्ष में निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं और सैन्य अभियान अपने मुख्य लक्ष्यों के करीब पहुंच गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा. वहीं दूसरी ओर ईरान में नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के समर्थन में सत्ता तंत्र की एकजुटता यह संकेत दे रही है कि तेहरान फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 07:16 AM (IST)

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

    पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच भारत सरकार ने रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपूर्ति संकट से पहले तैयारी की जा सके. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसका महत्वपूर्ण भाग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है, इसलिए क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    10 Mar 2026 07:03 AM (IST)

    किसानों को 2,000 रुपये का इंतजार खत्म, 13 मार्च को हो सकती है बड़ी घोषणा

    देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के दौरान इस किस्त को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे. किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी e-KYC और बैंक डिटेल्स जरूर जांच लें, ताकि किस्त जारी होने पर पैसा सीधे खाते में पहुंच सके.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 10 Mar, 2026 | 06:55 AM