Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले दिलीप घोष- सरकार को जवाब देना होगा
Agriculture News in Hindi: बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले दो दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के बीच ओडिशा के कई हिस्सों में 16 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और इसके 12 अगस्त के आसपास निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
स्वतंत्रता दिवस से पहले 21 तोपों की सलामी का अभ्यास
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. समारोह से पहले भारतीय सेना के जवान लाल किले के पास दंगल पार्क में 21 तोपों की सलामी का अभ्यास कर रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान भी 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले दिलीप घोष- सरकार को जवाब देना होगा
रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़कों पर उतर आए हैं. घोष ने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने का अधिकार है. अगर सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं कर पा रही है, तो उसे इसका जवाब देना होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चीनी की जूट पैकेजिंग पर छूट की मांग, मिलर्स बोले- सेहत और गुणवत्ता पर बढ़ रहा खतरा
चीनी मिलों ने सरकार से जूट वर्ष 2026-27 में चीनी की अनिवार्य जूट पैकेजिंग से पूरी तरह छूट देने की मांग की है. मिलर्स का कहना है कि जूट की बोरियों में चीनी की पैकिंग से स्वास्थ्य और गुणवत्ता से जुड़े जोखिम हैं. इसके अलावा इससे चीनी उद्योग पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है, जिसका असर 5 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसानों पर पड़ सकता है. मिल मालिकों ने मांग की है कि जब तक किसी स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की ओर से इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक चीनी की अनिवार्य जूट पैकेजिंग पर रोक लगाई जाए. सरकार हर साल मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए तय करती है कि चीनी की बोरियों में कितने प्रतिशत जूट और कितने प्रतिशत PPV पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जाएगा. यह फैसला जूट पैकेजिंग सामग्री (वस्तुओं की पैकिंग में अनिवार्य उपयोग) अधिनियम, 1987 की धारा 4 के तहत लिया जाता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास की कीमतों में उछाल, 700 रुपये प्रति कैंडी बढ़ा रेट
घरेलू बाजार में कपास की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. वैश्विक बाजार में मजबूती और घरेलू मांग बढ़ने के चलते कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने सोमवार को कपास के दाम 700 रुपये प्रति कैंडी (356 किलो) बढ़ा दिए. मिलों की मजबूत मांग और घटते स्टॉक से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. कारोबारियों का कहना है कि नई कपास की आवक में देरी हुई तो आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी रह सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
IMD ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, मॉनसून ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है.