गर्मी के मौसम में भी खराब नहीं होंगे अंडे! 5 हफ्ते तक रहेंगे तरोताजा.. केवल इस तरह करें स्टोर

गर्मी में अंडों की शेल्फ लाइफ जल्दी घट जाती है, लेकिन सही स्टोरेज से इसे बढ़ाया जा सकता है. फ्रिज में 2-8 डिग्री सेल्सियस पर रखने से अंडे 5 हफ्ते तक ताजे रहते हैं. पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बने अंडे प्रोडक्शन के 3-5 दिन में रिटेल दुकानों तक पहुंच जाते हैं.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 6 Apr, 2026 | 01:27 PM

Egg Shelf Life: गर्मी के मौसम आती ही हरी सब्जियों की शेल्फ लाइफ कम हो जाती है. जो सब्जी सर्दी के मौसम में हफ्ते भर ताजी रहती है, वह गर्मी के चलते 48 घंटे में ही खराब होने लगती है. हालांकि, गर्मी का असर केवल सब्जियों पर ही नहीं पड़ता है, बल्कि अंडे की शेल्फ लाइफ भी प्रभावित होती है. ऐसे में रिटेल दुकानदारों और ग्राहकों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है. लेकिन आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाते ही गर्मी के मौसम में भी अंडी की शेल्फ लाइफ दो से तीन हफ्ते तक बढ़ जाती है. यानी आप गर्मी के मौसम में भी 5 हफ्ते तक अंडे को ताजा रख सकते हैं.

पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख का कहना है कि गर्मी के मौसम में अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं. लेकिन सही तरीके से स्टोर करने पर उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है. अंडों को बाहर रखने की बजाय फ्रिज में रखने पर वह जल्दी खराब नहीं होता है. उन्होंने कहा कि ठंडे तापमान पर रखने से बैक्टीरिया कम बढ़ते हैं और अंडे ताजे  रहते हैं. लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि फ्रिज में अंडों को कहां रखा जाए, क्योंकि सही जगह पर रखने से उनकी ताजगी और सुरक्षा बनी रहती है.

कितने दिनों में दुकानों पर पहुंच जाते हैं अंडे

एफएम शेख ने किसान इंडिया से कहा कि अगर अंडों को लगभग 30°C तापमान पर रखा जाए, तो वे देने की तारीख से करीब दो हफ्ते तक सुरक्षित रहते हैं. लेकिन फ्रिज में 2-8°C पर रखने से उनकी शेल्फ लाइफ करीब पांच हफ्ते तक बढ़ जाती है. खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार अंडों को सब्जियों के साथ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दोनों के लिए अलग तापमान जरूरी है. एफएम शेख ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बने अंडे प्रोडक्शन  के 3-5 दिन में रिटेल दुकानों तक पहुंच जाते हैं, जबकि दूसरे राज्यों से आने में 7 दिन या उससे ज्यादा लग जाते हैं. यानी गर्मी के दिन में दुकानदार फ्रिड में अंडे रखकर उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं.

फ्रिज में इस तरह करें अंडे को स्टोर

पोल्ट्री फार्मर्स ब्रॉयलर्स वेलफेयर फेडरेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रेसिडेंट एफएम शेख ने बात करते हुए कहा कि अंडों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि अंडों को फ्रिज में रखने से वे अन्य खाद्य पदार्थों की तेज गंध सोखने से बचते हैं और ताजगी बनी रहती है. उन्होंने कहा कि अंडों को नुकीला सिरा नीचे और गोल सिरा ऊपर करके रखना चाहिए, ताकि जर्दी बीच में बनी रहे और वे लंबे समय तक खराब न हों. साथ ही, अंडों को भंडारण से पहले धोने से बचें, क्योंकि उनकी प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत हट जाती है और बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं. अगर धोना जरूरी हो, तो इसे पकाने से ठीक पहले करें.

कैसे करें अंडे की ताजगी की पहचान

वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अंडे इस्तेमाल  करने से पहले उनकी ताजगी जांचना बहुत जरूरी है. ताजा अंडा पानी के कटोरे में डालें, तो वह तल में बैठ जाएगा. अगर अंडा पानी में सीधा खड़ा हो, तो वह कम ताजा है और इसे जल्द इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, अगर अंडा पानी की सतह पर तैरता है, तो वह खराब हो चुका है और तुरंत फेंक देना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Apr, 2026 | 01:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़