खतरनाक साबित हो रहा लंपी रोग, मवेशियों ने छोड़ दिया खाना-पीना और बैठना

पशुओं में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है. मच्छर और मक्खियों से फैलने वाली यह बीमारी खतरनाक साबित हो रही है. समय पर इलाज और टीकाकरण से ही बचाव संभव है. पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 18 Sep, 2025 | 09:00 AM

पशुओं में लंपी स्किन रोग तेजी से फैल रहा है और इसने कई मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया है. यह रोग इतना खतरनाक है कि इसे पशुओं के लिए कोरोना से भी ज्यादा डेंजर बताया जा रहा है. मवेशियों का खाना-पीना छूट रहा है और वे जमीन पर बैठ भी नहीं पा रहे हैं. अचानक बढ़ते इस खतरे से पशुपालकों के बीच हड़कंप मच गया है.

रोग के फैलने का तरीका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बीमारी मच्छर और मक्खियों के काटने से फैलती है. एक संक्रमित पशु से दूसरे पशु में संक्रमण बहुत तेजी से पहुंच जाता है. यही कारण है कि थोड़े समय में ही दर्जनों मवेशी इसकी चपेट में आ जाते हैं. पशुपालन विभाग ने इस खतरे को देखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है और लगातार पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है.

पहचान कैसे करें लंपी रोग को?

विशेषज्ञों का कहना है कि मवेशियों की चमड़ी पर गांठें बनने लगें तो यह लंपी रोग का पहला संकेत होता है. इसके बाद पशु का खानपान कम हो जाता है या कई बार वे बिल्कुल खाना छोड़ देते हैं. बीमारी बढ़ने पर तेज बुखार, आंख और नाक से पानी आना शुरू हो जाता है. दूध देने वाले पशुओं में उत्पादन तेजी से घट जाता है. इतना ही नहीं, कई मवेशी कमजोरी के कारण बैठने की बजाय खड़े ही रह जाते हैं.

बचाव के घरेलू उपाय

विशेषज्ञों की मानें तो इस रोग से बचाव के लिए पशुओं की रहने की जगह को मच्छरों और मक्खियों से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए पशुपालक अपने पशुशाला में नीम के पत्तों को जलाकर धुंआ कर सकते हैं. इसके अलावा मवेशियों के शरीर पर नीम का तेल लगाने से भी काफी राहत मिलती है. यह उपाय मक्खी और मच्छर को पास नहीं आने देता और संक्रमण फैलने की संभावना कम हो जाती है.

कितने दिनों में हो सकता है इलाज?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर समय पर सही इलाज मिल जाए तो मवेशी 4 से 5 हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं. हालांकि इस दौरान उन्हें बाकी स्वस्थ मवेशियों से अलग रखना जरूरी है. सामूहिक चराई से बचना चाहिए क्योंकि इससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है. साथ ही बीमार पशु के पास दूसरे पशुओं को चारा-पानी देना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

पशुपालकों को क्या करना चाहिए?

पशुपालकों के लिए जरूरी है कि वे अपने मवेशियों की नियमित जांच कराएं और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें. बीमार पशु को अलग जगह पर रखें और उसके खाने-पीने की विशेष देखभाल करें. इसके साथ ही सफाई पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है. रोग से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराना सबसे असरदार तरीका माना जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Sep, 2025 | 09:00 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Odisha Approves Proposal To Introduce New Agricultural Marketing Law

खत्म होगी पुरानी मंडी व्यवस्था! नए कृषि विपणन कानून लाने के प्रस्ताव को मंजूरी.. किसानों को सीधा फायदा

Modi Cabinet Approves National Investment Policy For Urea 2026 To Boost Domestic Production

यूरिया को लेकर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, नई निवेश नीति को मंजूरी से किसानों को राहत मिलेगी

Haryana Government Approved 712 New Projects For 2026 27 Fiscal Year Drinking Water And Sewerage System

हरियाणा में जल सुविधाओं की बड़ी सौगात! 712 परियोजनाओं को मंजूरी, शहरों और गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

Agriculture Commissioner Pk Singh Said Skilled Workers Shortage May Slow India Bio Agriculture Solutions Push And Agri Sector Growth

एग्री सेक्टर में ट्रेंड युवाओं की भारी कमी बनी मुसीबत, मॉडर्न खेती में शिफ्टिंग टाइम ज्यादा लग रहा

Rajasthan Dungarpur Hundreds Farmers Not Received Pm Kisan Yojana 23rd Installment Benefit

राजस्थान में सैकड़ों किसानों को अभी तक नहीं मिली पीएम किसान की 23वीं किस्त, खाते में नहीं आए 2000 रुपये

Maharashtra Loan Waiver Scheme Not Implemented Yet Now Causing Distress To Farmers Said Opposition

4 महीने में 10 बार कर्ज माफी की घोषणा पर लागू अब तक नहीं, फिर एक माह बढ़ने से किसान मुश्किल में