Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
ब्रिक्स सम्मेलन में आज हिस्सा लेंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी कई मुद्दों पर चर्चा
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
BRICS Summit 2026 के लिए भारत पहुंचे बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव
बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव BRICS सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं. दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. रिजेनकोव की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में कई देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों का पहुंचना जारी है. बेलारूस BRICS का साझेदार देश है और इस यात्रा के दौरान वैश्विक सहयोग, व्यापार और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ का कहर! 90 से ज्यादा पंचायतें डूबीं, NH-80 पर दो फीट पानी
बिहार के भागलपुर इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 90 से ज्यादा पंचायतों के साथ कई शहरी इलाके भी पानी में डूबे हैं. भागलपुर-पटना मार्ग पर भवानीपुर के पास NH-80 पर करीब दो फीट पानी बहने के कारण पांच दिनों से आवाजाही बंद है. वहीं, नए बने मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन हाईवे तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है. इससे ट्रैफिक धीमा हो गया है और लोगों को जोखिम भरे हालात में सफर करना पड़ रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर, पिछले साल बना ह्यूम पाइप पुल ढहा
पश्चिम बंगाल के डुडिया में भारी बारिश और बालासन नदी का जलस्तर बढ़ने से पिछले साल बनाया गया ह्यूम पाइप पुल ढह गया. पुल के टूटने से स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. लगातार बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ने से पुल पर दबाव बढ़ा, जिसके बाद यह हादसा हुआ. स्थानीय स्तर पर आवागमन बहाल करने के लिए आगे की कार्रवाई की जरूरत है.
-
Posted By: Isha Gupta
ओडिशा के पुरी में झमाझम बारिश, शहर के कई इलाकों में बरसे बादल
ओडिशा के पुरी शहर में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ. तेज बारिश के चलते सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने की स्थिति बनी. अचानक बदले मौसम से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण शहर की सामान्य गतिविधियों पर असर देखने को मिला. मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.