Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today’s Top News List: उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया, दतिया उपचुनाव में BJP का शक्ति प्रदर्शन, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई लाए जा रहे, देशभर में शोक
वियतनाम में हुए दर्दनाक बोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई लाए जा रहे हैं. हादसे के बाद भारतीय अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं. पार्थिव शरीर भारत पहुंचने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.
-
Posted By: Saurabh Sharma
गुवाहाटी में बारिश बनी आफत! कई इलाकों में जलभराव, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के कारण कई निचले इलाके प्रभावित हुए हैं और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत वाले स्थानों पर पानी निकासी का काम जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
नागालैंड में बड़ा धमाका, असम राइफल्स के वाहन के पास संदिग्ध IED ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल
नागालैंड में असम राइफल्स के वाहन के पास संदिग्ध IED विस्फोट हुआ है. रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है. घायलों का इलाज जारी है, जबकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
दतिया उपचुनाव में BJP का शक्ति प्रदर्शन, नामांकन के बाद कांग्रेस पर बरसे उम्मीदवार आशुतोष तिवारी
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उन्होंने नामांकन भरा है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति के सहारे चल रही है. आशुतोष तिवारी ने विश्वास जताया कि जनता बीजेपी का साथ देगी और पार्टी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने लिया जायजा
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर ओडिशा पुलिस ने तैयारियों की समीक्षा की. पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया, ताकि रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.
-
Posted By: Isha Gupta
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले में सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. अब इस मामले में अगली सुनवाई और आरोपियों की पेशी 27 जुलाई को होगी. मामले की जांच जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में धूल पर AI की नजर, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया Dust Portal 2.0
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को AI आधारित Dust Portal 2.0 लॉन्च किया. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर रियल टाइम निगरानी रखेगा. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा तैयार किए गए इस पोर्टल में AI तकनीक और ऑटोमैटिक अलर्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इससे निर्माण स्थलों पर नियमों के पालन की निगरानी आसान होगी और धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फैली अफवाह, पीयूष गोयल बोले- खबर झूठी, बातचीत अभी जारी है
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आई एक खबर को झूठा, बेबुनियाद और भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है. गोयल ने स्पष्ट किया कि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अटकलों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
-
Posted By: Isha Gupta
नहर का पानी नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे किसान और JD(S) नेता
कर्नाटक के मांड्या में नहर का पानी छोड़ने की मांग को लेकर JD(S) नेताओं और किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि पानी की कमी के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द नहर में पानी छोड़ने और किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की.
-
Posted By: Isha Gupta
महंगाई पर बड़ा अपडेट, जून में खुदरा महंगाई 4.38 फीसदी, खाने-पीने की चीजें 5.32 फीसदी महंगी
जून 2026 में खुदरा महंगाई (CPI) बढ़कर 4.38 फीसदी रही. वहीं, खाद्य महंगाई (फूड इंफ्लेशन) 5.32 फीसदी दर्ज की गई. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 4.74 फीसदी रही, जबकि शहरी इलाकों में यह 3.92 फीसदी दर्ज की गई. ये आंकड़े जून 2025 की तुलना में जारी किए गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए चली विशेष ट्रेन! CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करेगी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुए.
-
Posted By: Isha Gupta
असम के किसानों के लिए बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में होंगी कई नई योजनाएं
असम के कृषि मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए बड़े स्तर पर काम करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कई नई पहल शुरू की गई हैं और आने वाले पांच वर्षों में किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की जाएंगी. कृषि मंत्री ने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
BJP भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी, दतिया उपचुनाव में CM मोहन यादव का बड़ा दावा!
मध्य प्रदेश के दतिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और जनता का समर्थन बीजेपी के साथ है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ के लिए आवेदन आमंत्रित किए, 18 जुलाई तक भेजें सीवी
अयोध्या (उप्र): 13 जुलाई (भाषा) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की है. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ट्रस्ट ने कहा कि योग्य उम्मीदवार श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें कहा गया है कि आवेदन 18 जुलाई शाम चार बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.
यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन की पृष्ठभूमि में की जा रही है. रविवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि पहले सीईओ की जिम्मेदारियां और शक्तियां ट्रस्ट द्वारा ही तय की जाएंगी और ट्रस्ट या सीईओ के कामकाज में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं होगा. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा था, “सीईओ की प्राथमिक जिम्मेदारी ट्रस्ट में भक्तों के विश्वास को बनाए रखना होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव से पहले दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए.
#WATCH मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव से पहले दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। pic.twitter.com/SuwJ6Xbq8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार
काठमांडू: 13 जुलाई (भाषा) नेपाल के पोखरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. नेपाल पुलिस के एक बयान के मुताबिक, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार को पांच भारतीय नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे उत्तर प्रदेश के पंजीकरण संख्या वाली अपनी कार में मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के मजुवा इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि गिरफ्तार किये गए भारतीय नागरिकों की पहचान विकास कुमार (27), बरजली पासवान (29), अभय कुमार मिश्रा (33), प्रीतम कुमार (33) और अभिषेक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है.
ये सभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ब्यूप्रेनोर्फिन, डायजेपाम और फेनेर्गन की लगभग 1,800 शीशियां, ट्रामाडोल के 1,800 कैप्सूल और पांच मोबाइल फोन बरामद किये गए. इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई. मामले की जांच की जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया
मुंबई: 13 जुलाई (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने दलगत हितों से अलग रहकर इस आंदोलन के साथ खड़ा होना चाहिए.
मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में ठाकरे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए. साथ ही उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद कीमती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राममंदिर चढ़ावा चोरी : हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
रायपुर: 13 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दल कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चर्चा की मांग की और खूब हंगामा मचाया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली पहले के मुकाबले अधिक सुलभ, सस्ती, आधुनिक और जन-केंद्रित होकर उभरी है: राजनाथ
लखनऊ: 13 जुलाई (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि आज भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर, आसानी से सुलभ, सस्ती, आधुनिक और जन-केंद्रित होकर उभरी है.
लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘आज भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर, सुलभ, सस्ती, आधुनिक और जन-केंद्रित होकर उभरी है. आज, भारत जीन थेरेपी, परमाणु चिकित्सा और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए स्वदेशी समाधान विकसित कर रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मप्र के मुरैना में पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत
मुरैना (मध्यप्रदेश): 13 जुलाई (भाषा) : मध्यप्रदेश के मुरैना में सोमवार सुबह पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में पारासर की तिबारियां के पास हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. घायलों में दो साल की एक बच्ची भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु ऑटो पर सवार होकर बानमौर से माता बसैया मंदिर दर्शन के लिए से जा रहे थे तभी पारासर की तेवरिया के पास सामने से आ रही पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पुणे में वारकरियों की शोभायात्रा में ट्रक के घुसने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल
पुणे: 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को वारकरी समुदाय की ‘वारी’ शोभायात्रा के साथ चल रहे एक ट्रक ने वारकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) को टक्कर मार दी जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
शुरुआती जांच से पता चला है कि 70 वर्षीय ट्रक चालक ने कथित तौर पर किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते समय बाईं ओर गाड़ी मोड़ दी और महिलाओं को कुचल दिया. ट्रक चालक बीमार थे और उन्होंने बुखार-सर्दी जुकाम की दवा ली थी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अरुणाचल में फिर से बाढ़ और भूस्खलन के कारण 97 हजार से अधिक लोग प्रभावित
ईटानगर: 13 जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से सोमवार को कई जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि सड़क संपर्क बाधित होने के साथ ही सार्वजनिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. बयान के अनुसार, राज्य में जारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 97 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली, पर झूठी साबित हुई
जयपुर: 13 जुलाई (भाषा) राजस्थान उच्च न्यायालय की इमारत को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उच्च न्यायालय प्रशासन को सोमवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल के मदरसा शिक्षकों की नियमित किए जाने की मांग याचिकाएं न्यायालय में खारिज
नयी दिल्ली: 13 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न मदरसों में कार्यरत करीब 360 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें राज्य सरकार की अनुदान सहायता योजना के तहत सेवाओं के नियमितीकरण और वेतन संबंधी लाभ नहीं दिए जाने को चुनौती दी गई थी.
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए. जी. मसीह की पीठ ने 350 से अधिक कर्मचारियों में से 13 याचिकाकर्ताओं के मामलों पर गौर करने के बाद फैसला सुनाया. पीठ ने यह पता लगाने के लिए इन मामलों पर गौर किया कि राहत देने का कोई आधार बनता है या नहीं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
न्यायालय ने गोवध निषेध कानूनों को लागू करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
नयी दिल्ली: 13 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें राज्यों को गाय और गोवंश को वध से बचाने के लिए गोवध निषेध कानूनों को सख्ती से लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने जब याचिका पर विचार करने में अनिच्छा जताई तो याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि वे याचिका वापस लेना चाहते हैं. याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि पशुओं के वध से संबंधित 2005 के उच्चतम न्यायालय के फैसले का संबंधित अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं.
इस पर पीठ ने कहा, ‘‘यदि किसी न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हो रहा है तो आप अवमानना याचिका दायर करें. इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता को कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपाय अपनाने की स्वतंत्रता देते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अपराधियों के लिए उप्र में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ: 13 जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए उप्र में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कोहली और रोहित के दम पर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी भारतीय टीम
बर्मिंघम: 13 जुलाई (भाषा) दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में न केवल खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा, बल्कि टी20 में लगातार हार से आहत भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी.
कोहली, रोहित और जसप्रीत बुमराह उस प्रारूप में खेलने के लिए वापसी कर रहे हैं जिसमें द्विपक्षीय मैचों का महत्व और चमक टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते खोती जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राम मंदिर में चोरी के मामले में 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले में सभी 8 आरोपियों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
‘विधायकों की खरीद-फरोख्त’ के आरोप पर भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस
श्रीनगर: 13 जुलाई (भाषा) : भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा. यह नोटिस उनके उस दावे को लेकर भेजा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को नकद और मंत्री पद का लालच देने की कोशिश की थी.
भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘झूठा, बेबुनियादी और मानहानिकारक’’ बताते हुए लिखित रूप में इन्हें वापस लेने और सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल सरकार उच्च न्यायालय से टकराव नहीं चाहती, कामकाज के लिए अधिक स्वतंत्रता जरूरी : मंत्री
कोझिकोड (केरल): 13 जुलाई: केरल के देवस्वओम एवं स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार न्यायपालिका से टकराव नहीं चाहती, लेकिन विशेषकर मंदिरों के प्रशासन से जुड़े मामलों में उसे कामकाज के लिए अधिक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.
मुरलीधरन ने संवाददाताओं से बातचीत में मंदिरों के मामलों में न्यायपालिका के व्यापक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर दिए गए अपने हालिया बयान के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही. (भाषा)
-
Posted By: Isha Gupta
अमरनाथ यात्रा के बीच छाया दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना चिनाब ब्रिज
जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल चिनाब ब्रिज इन दिनों अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है. हजारों श्रद्धालु यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक पुल को देखने पहुंच रहे हैं और इसकी भव्यता को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं. चिनाब ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण माना जाता है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान : बालोतरा में तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक से टकराई; पांच की मौत, तीन घायल
जयपुर: 13 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बालोतरा जिले में बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, हादसा भाड़ियावास गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली में सुबह बढ़ी उमस-गर्मी, वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'खराब'
नयी दिल्ली: 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्मी का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
अन्य मौसम केंद्रों में आया नगर में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड में यह 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है. वहीं, रिज केंद्र में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब के प्रगतिशील मछली किसानों ने झींगा की खेती में नई सफलता हासिल की
पंजाब के कुछ प्रगतिशील मछली किसानों ने झींगा (श्रिम्प) की खेती में नई सफलता हासिल की है. इन किसानों ने साल में एक की बजाय दो बार झींगा की फसल लेकर अपनी आमदनी बढ़ाने का रास्ता तैयार किया है. अब राज्य का मत्स्य पालन विभाग भी इस मॉडल को सफल मान रहा है और दूसरे किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. यह प्रयोग वर्ष 2021 में कुछ किसानों ने शुरू किया था. पिछले पांच वर्षों में यह तरीका सफल साबित हुआ है और अब इसके छठे साल में इसे एक व्यवहारिक खेती मॉडल माना जा रहा है. इससे खासकर खारे और जलभराव वाले खेतों का बेहतर उपयोग हो रहा है, जहां सामान्य खेती करना मुश्किल होता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
थोक बाजार में टमाटर अब 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा
बेंगलुरु के के.आर. मार्केट के मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव सैयद मुश्ताक ने माीडिया को कहा कि थोक बाजार में टमाटर अब 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि कुछ समय पहले तक इसका भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलो था. वहीं, यशवंतपुर मंडी के टमाटर व्यापारी खलीलुल्लाह ने कहा कि पिछले 10 दिनों से देसी (नाटी) टमाटर का खुदरा भाव 20 रुपये प्रति किलो है, जबकि हाइब्रिड टमाटर 15 से 17 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दतिया उपचुनाव पर बोले नरोत्तम मिश्रा, कहा- वह मुख्यमंत्री के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पार्टी के लिए काम करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टमाटर के रेट में गिरावट, किसानों को नुकसान
कर्नाटक के टमाटर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोलार जिले के मुलबागल तालुक में टमाटर की कीमतें अचानक गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. APMC मंडियों में 15 किलो के एक क्रेट का भाव 500-550 रुपये से घटकर सिर्फ 150-200 रुपये रह गया है जो 64 फीसदी के करीब है. वहीं, कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट से किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में कोई एसआईटी (SIT) बनी ही नहीं है, फिर बार-बार एसआईटी का नाम क्यों लिया जा रहा है. उन्होंने कहा, "अगर एसआईटी का गठन हुआ होता तो फिर एफआईआर क्यों दर्ज करानी पड़ती? यह सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की कोशिश है." इमरान मसूद ने आगे कहा कि देश में इस मुद्दे के अलावा भी कई अहम समस्याएं हैं. उनके मुताबिक, देश की शिक्षा व्यवस्था खराब हो चुकी है और सरकार को उन मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अगले 2 से 3 दिनों तक पश्चिम बंगाल और बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है
देश के कई हिस्सों में रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं. हालांकि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
थाईलैंड के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत
थाईलैंड के चाटुचक जिले के एक मशहूर पब में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है- ट्रस्टी दिनेंद्र दास
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं है. राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे के कथित दुरुपयोग की जांच संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है. सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा, उसके बाद सभी भ्रम और विवाद दूर हो जाएंगे और अगर कहीं कोई गलती होगी तो वह भी सामने आ जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो से निपटने के लिए सरकार ने तैयार किया प्लान, जानें क्या है खास
अल नीनो की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेलंगाना सरकार 15 जुलाई से तीन चरणों वाली आकस्मिक (कंटीजेंसी) योजना लागू करेगी. इस योजना को कृषि वैज्ञानिकों, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ चर्चा के बाद तैयार किया गया है. योजना के तहत धान की खेती को सीमित किया जाएगा और किसानों को कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. कृषि विभाग ने जिलेवार योजना तैयार की है, जो 15 जुलाई, 30 जुलाई और 15 अगस्त तक होने वाली बारिश की स्थिति के आधार पर लागू की जाएगी. सरकार का उद्देश्य कम बारिश की स्थिति में किसानों के नुकसान को कम करना और खेती को सुरक्षित बनाए रखना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। pic.twitter.com/dyQF3Cd7OZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हर साल 12 जून को मेट्टूर बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता है
दरअसल, ऐसे हर साल 12 जून को मेट्टूर बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता है, लेकिन इस बार जल भंडारण कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. 12 जुलाई को बांध का जलस्तर 75.83 फीट और जल भंडारण 37.93 टीएमसी दर्ज किया गया. वहीं, बांध में पानी की आवक (इनफ्लो) सिर्फ 91 क्यूसेक रही, जो काफी कम है. किसानों को अब उम्मीद है कि कावेरी के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी, जिससे मेट्टूर बांध में पानी बढ़ेगा और सिंचाई के लिए जल्द पानी छोड़ा जा सकेगा. पिछले साल 12 जुलाई को मेट्टूर बांध पूरी तरह भरा हुआ था. उस समय बांध का जलस्तर 120 फीट और जल भंडारण 93.47 टीएमसी था. लेकिन इस साल हालात बिल्कुल अलग हैं. पानी की कमी के कारण नहरों पर निर्भर किसानों ने कुरुवई धान की खेती नहीं की और अब वे सांबा धान की फसल के लिए सिंचाई का इंतजार कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सिंचाई की किल्लत से टेंशन में किसान, कैसे करें धान की खेती
तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा में इस साल सांबा धान की खेती पर संकट मंडरा रहा है. मेट्टूर बांध में पानी की कमी के कारण अब तक सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया है. इससे नहरों के पानी पर निर्भर लाखों किसान चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि अगर जल्द पानी नहीं मिला, तो करीब 6 लाख एकड़ में सांबा धान की बुआई प्रभावित हो सकती है और 12 लाख टन तक धान उत्पादन का नुकसान हो सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास की फसल पर व्हाइटफ्लाई का अटैक, टेंशन में किसान
Cotton Farming:पंजाब के कपास किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना के ताजा सर्वे में राज्य के कई कपास उत्पादक इलाकों में व्हाइटफ्लाई (सफेद मक्खी) का प्रकोप बढ़ता मिला है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम बना रहा तो अगले एक सप्ताह में इसका असर और बढ़ सकता है. ऐसे में किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने और समय रहते बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हमला, मंत्री दिलीप घोष ने दिया बड़ा बयान
ओमान के तट के पास एक कारोबारी (कमर्शियल) जहाज पर हमला हुआ है. इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में कुछ आतंकी संगठन समुद्री रास्तों पर आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीय नौसेना इतनी सक्षम हैं कि वे ऐसे संगठनों का मुकाबला कर सकती हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. वीडियो एयर फ़ोर्स, नॉर्थ एवेन्यू साउथ एवेन्यू, नए संसद भवन, पुराने संसद भवन और सेवा तीर्थ बिल्डिंग की है.
#WATCH दिल्ली: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
वीडियो एयर फ़ोर्स, नॉर्थ एवेन्यू साउथ एवेन्यू, नए संसद भवन, पुराने संसद भवन और सेवा तीर्थ बिल्डिंग की है। pic.twitter.com/tgJ4C1dUqj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बारिश से प्रभावित प्याज किसानों की परेशानियों पर भी तुरंत ध्यान दिया जाए- प्याज उत्पादक संघ
महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि बारिश से प्रभावित प्याज किसानों की परेशानियों पर भी तुरंत ध्यान दिया जाए. संघ का कहना है कि जिस तरह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन के बाद तेजी से यातायात बहाल किया गया, उसी गंभीरता और तेजी से किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाना चाहिए. संघ के अध्यक्ष भरत दिघोले ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क और ट्रैफिक बाधित होने पर सरकार तुरंत सक्रिय हो जाती है, लेकिन किसानों की फसल बर्बाद होने, प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान और फसलों के गिरते दाम पर उतनी तेजी से कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि किसानों को भी समय पर राहत और आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर (हाथरस), कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं. इन जिलों में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है. भारतीय मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है
देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जुलाई के लिए 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह हल्की और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पूरे सप्ताह के लिए इन इलाकों में 'नो वार्निंग' की स्थिति रखी गई है.