किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि सिर्फ चीनी महंगी होने पर चिंता करने के बजाय गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि चीनी के मौजूदा भाव के हिसाब से गन्ने का रेट करीब ₹650 प्रति क्विंटल होना चाहिए, जबकि सरकार से कम से कम ₹550-600 प्रति क्विंटल करने की मांग की. चढ़ूनी ने एथनॉल नीति का समर्थन करते हुए कहा कि एथनॉल उत्पादन से विदेश से आने वाले तेल पर खर्च कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही उन्होंने सरकार से अगले सीजन की गन्ने की बुवाई से पहले ही रेट तय करने की मांग की, ताकि किसानों को समय पर फैसला लेने में मदद मिले.
और पढ़ें