Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
दिल्ली की ओर किसानों का बड़ा मार्च, 228 KM पैदल चलकर जंतर-मंतर पहुंचेंगे किसान
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली की ओर किसानों का बड़ा मार्च, 228 KM पैदल चलकर जंतर-मंतर पहुंचेंगे किसान
Kisan Bachao Padyatra: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) आज यानी 16 अगस्त से हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से दिल्ली के जंतर-मंतर तक करीब 228 किलोमीटर लंबी ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू करेगा. यात्रा में 51 पदयात्री शामिल होंगे, जिसे देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
ओडिशा: पावर कंपनी पर नदी में ज्यादा पानी छोड़ने का आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश
ओडिशा के क्योंझर जिले में बाढ़ के बीच राज्य सरकार ने बैतरणी नदी में कथित तौर पर ज्यादा पानी छोड़े जाने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं. आरोप है कि एक निजी बिजली उत्पादन कंपनी ने प्रशासन को जानकारी दिए बिना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा. सरकार ने मामले की जांच कर यह पता लगाने को कहा है कि पानी किस परिस्थिति में और क्यों छोड़ा गया. बाढ़ के बीच सामने आए इस मामले को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में दिखा फिटनेस का जोश, JLN स्टेडियम में खास ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का खास संस्करण आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. स्वतंत्रता दिवस के जश्न के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना रहा. बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया और फिट रहने के साथ देश के प्रति अपनी भावना भी जाहिर की.
-
Posted By: Isha Gupta
सूरत स्टेशन का बदला रूप, डायमंड कटिंग से प्रेरित डिजाइन, 320 kmph की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
गुजरात के सूरत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्टेशन का स्ट्रक्चर और रूफिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि अब इंटीरियर फिनिशिंग का काम चल रहा है. स्टेशन का डिजाइन सूरत की मशहूर डायमंड कटिंग इंडस्ट्री से प्रेरित है. करीब 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगा. इस कॉरिडोर पर ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
JPSC-JSSC Protest: 23वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की हालत गंभीर
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल का 13वां दिन है और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें तेज बुखार है और हालत गंभीर है. प्रेम नायक के मुताबिक, सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को इलाज के लिए ले जाया गया और वापस नहीं आने दिया जा रहा.