Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: हरियाणा में कपास की खेती गंभीर संकट में, किसान बना रहे दूरी, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 26 मई को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में कपास की खेती गंभीर संकट में, किसान बना रहे दूरी
हरियाणा में कपास की खेती इस समय गंभीर संकट में है. बार-बार कीटों के हमले, कम पैदावार, बढ़ती लागत और फसल के लगातार खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. पहले जिस कपास को 'सफेद सोना' कहा जाता था और जो किसानों के लिए मुनाफे की फसल मानी जाती थी, अब उसी फसल से किसान दूर होते जा रहे हैं. राज्य के कई पुराने कपास उत्पादक इलाकों में किसान अब कपास छोड़कर धान की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. किसानों का कहना है कि धान की खेती में उन्हें ज्यादा और तय आमदनी मिलने की उम्मीद रहती है, इसलिए वे अब उसी फसल को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं. हालांकि इसमें पानी की खपत भी अधिक होती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
समाजवादी पार्टी के नेता ब्राह्मणों की तुलना वेश्या से कर रहे हैं- भाजपा सांसद दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ब्राह्मणों की तुलना वेश्या से कर रहे हैं. उन्हें क्षमा-याचना अभियान चलाना चाहिए. सामाजिक न्याय यही है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा बयान, कही ये बात
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन के 71वें स्थापना दिवस समारोह में भागीदारी पर कहा कि ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन(OMC) आज 25 हज़ार करोड़ का टर्नओवर करते हुए एक बहुत बड़ा संस्थान बन गया है. OMC का टर्नओवर आज 45 मिलियन टन है; हम इसे 2036 तक बढ़ाकर 100 मिलियन टन तक ले जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक (EV) बस से यात्रा की
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का पालन करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक (EV) बस से यात्रा की. मुख्यमंत्री जयपुर स्थित अपने सरकारी आवास से बगरू विधानसभा क्षेत्र के टिकरिया गांव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए EV बस से रवाना हुए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कुल 2045 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 4 नवंबर 2025 तक राज्य में ‘कृषि अवसंरचना कोष’ (AIF) योजना के तहत कुल 2045 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है. इन परियोजनाओं के लिए करीब 1650.37 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. मंत्री ने कहा कि इस योजना से राज्य में कृषि सुधारों को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने का काम तेजी से हो रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, कही ये बात
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘कृषि अवसंरचना कोष’ (AIF) योजना राज्य के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है. उन्होंने योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को आधुनिक कृषि सुविधाएं मिल रही हैं और खेती को मजबूत बनाने में मदद मिल रही है. कृषि अवसंरचना कोष केंद्र सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में बुनियादी अवधारणाओं को बेहतर बनाने के लिए मध्यम और लंबी अवधि के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना है. इस योजना के माध्यम से फसल कटाई के बाद बेहतर भंडारण, प्रसंस्करण और सामुदायिक कृषि उपज के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अरदास की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कुमाऊं मंडल के दौरे के दौरान गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अरदास की और राज्य की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री दया शंकर सिंह ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सभी सबूतों और जमानत को ध्यान में रखकर फैसला दिया होगा. मंत्री ने कहा कि वे कोर्ट का सम्मान करते हैं और कोर्ट ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही यह फैसला लिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, कही ये बात
'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर आपने मुझे पहले सुना है, तो मैंने यही कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का।"
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में आम किसानों की बढ़ी उम्मीदें, मिलेगा बंपर रेट
आंध्र प्रदेश के पुराने चित्तूर जिले के आम उत्पादक इस बार के सीजन को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. बाजार में आम की मांग बढ़ने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बेहतर उम्मीदों से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है. जिला कलेक्टर सुमित कुमार किसानों और जूस फैक्ट्री मालिकों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं, ताकि आम की खरीद सुचारु रूप से हो सके और किसानों को बेहतर दाम मिल सके. इस साल घरेलू बाजार में खासकर बंगनपल्ली आम की मांग काफी बढ़ी है. वहीं खाड़ी देशों को निर्यात प्रभावित होने के कारण प्रशासन तोतापुरी आम किसानों को भी बेहतर कीमत दिलाने की कोशिश कर रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता वाराही देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता वाराही देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#WATCH | चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता वाराही देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/3iHzdtwPGA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
NEET(UG) परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया
NEET(UG) परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी मनीषा वाघमारे और पी.वी. कुलकर्णी को राउज़ एवेन्यू कोर्ट लाया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की हिरासत पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है, और शाम 5 बजे आदेश सुनाया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
के.सी. वेणुगोपाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के आवास पर पहुंचे
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के आवास पर पहुंचे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में कहा कि भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से दो प्लांट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी फंड वाली हेल्थ इंश्योरेंस योजना चला रहा है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
भोजशाला फैसले पर बोले केशव मौर्य, कहा- हिंदुओं में खुशी की लहर
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भोजशाला को लेकर लंबे समय से संघर्ष और आंदोलन चल रहा था और अब आए फैसले से हिंदुओं में खुशी की लहर है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग इस फैसले से असहज हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मुस्लिम पक्ष हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना दावा वापस ले लेता और स्थान हिंदुओं को सौंप देता, तो इससे समाज में बेहतर संदेश जाता. उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
उत्तराखंड को विकास सूचकांकों में मिली बड़ी उपलब्धि, बोले मुख्यमंत्री धामी
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि राज्य को इज ऑफ डूइंग बिजनेस में ‘अचीवर्स’ और स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर’ श्रेणी प्राप्त हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धियां राज्य सरकार की विकास योजनाओं, निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों का परिणाम हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मलकापेट और उप्पुगुडा रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण कार्यों का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मलकापेट और उप्पुगुडा रेलवे स्टेशनों पर चल रहे नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और स्टेशन आधुनिकीकरण की योजनाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए. माना जा रहा है कि नवीनीकरण के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे स्टेशन अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनेंगे. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सरखेज-गांधीनगर हाईवे के आधुनिकीकरण कार्यों की अमित शाह ने की समीक्षा
गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों और एजेंसियों ने निर्माण कार्य की स्थिति और आगे की योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने, सफर को सुरक्षित और तेज करने तथा आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई. अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए गए. माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत में तेजी से बन रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बोले पीएम मोदी
नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि देश में विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्क तैयार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही भारत में सबसे ऊंची और लंबी टनल, बड़े पुल, लंबे एक्सप्रेसवे, विशाल मेट्रो नेटवर्क, तेजी से बढ़ता सिविल एविएशन नेटवर्क और बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क विकसित किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं नए भारत की ताकत और विकास की गति को दर्शाती हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी- भारतीय समुदाय पर हर देशवासी को गर्व
नीदरलैंड्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स के राजा, रानी और राष्ट्रपति से उनकी कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. पीएम मोदी ने कहा कि जब भी उनकी नीदरलैंड्स के नेताओं से बातचीत होती है, वे भारतीय समुदाय की मेहनत और योगदान की प्रशंसा करते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी यहां के समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व है. पीएम मोदी (PM MODI) ने इस मौके पर नीदरलैंड्स की सरकार और वहां की जनता का भी आभार जताया. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
हेग में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक! पीएम मोदी का भव्य स्वागत, कलाकारों ने बांधा समां
नीदरलैंड के हेग शहर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें पीएम मोदी ने बड़े ध्यान से देखा. इस मौके पर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक नजर आई.
-
Posted By: Isha Gupta
सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! गोल्ड पर एक्साइज ड्यूटी 15 फीसदी होने से बाजार में हलचल
गुजरात के सूरत में IBJA के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नैनेश पच्छीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सरकार ने सोने पर एक्साइज ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है.
उन्होंने बताया कि देशभर के ज्वेलर्स संघ सरकार के समर्थन में बैठकें कर रहे हैं, ताकि कारोबार को भी संभाला जा सके. छोटे ज्वेलर्स को नुकसान से बचाने के लिए फंड में रखा गया सोना बाजार में लाने का फैसला किया गया है. साथ ही ज्वेलर्स से 5 ग्राम से ज्यादा के बुलियन की बिक्री से बचने की अपील भी की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
पीएम मोदी की अपील का असर! सीएम धामी ने घटाया अपना काफिला, अब सिर्फ 3 गाड़ियां रहेंगी साथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है. अब मुख्यमंत्री के काफिले में केवल तीन वाहन ही शामिल रहेंगे. इस कदम को सादगी और संसाधनों की बचत से जोड़कर देखा जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
गांधीनगर में हरियाली मिशन पर अमित शाह की नजर! पौधारोपण अभियान की खुद ली जानकारी
अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में चल रहे पौधारोपण अभियानों की समीक्षा की. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को लेकर कई अहम निर्देश भी दिए गए.
-
Posted By: Isha Gupta
कद्दू की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत! पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
MP के श्योपुर में कद्दू की सब्जी खाने के बाद एक परिवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. परिवार का दावा है कि रात में कद्दू की सब्जी खाने के बाद उन्होंने तरबूज भी खाया था, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई.
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयलने बताया कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. उन्हें सीने और पेट में जलन, सांस लेने में दिक्कत और घुटन की शिकायत थी. डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला तरबूज खाने से जुड़ा नहीं लग रहा है, क्योंकि मरीजों में उल्टी-दस्त जैसे लक्षण नहीं थे. मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल बेटे विनोद की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
जल जीवन मिशन की खुली पोल! आज भी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा पुंडाग गांव
छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले का पुंडाग गांव आज भी पाइपलाइन से पानी की सुविधा से वंचित है. जल जीवन मिशन के तहत गांव में सोलर आधारित जल आपूर्ति व्यवस्था लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब तक इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है. गांव के लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं और मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
अखनूर बाजार में भीषण आग से मचा हड़कंप! हार्डवेयर गोदाम धू-धू कर जला
जम्मू और कश्मीर के अखनूर बाजार में एक हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान लगातार जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में हंगामा! NTA पर बैन की मांग को लेकर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने NTA पर बैन लगाने की मांग की और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की बात कही. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल! सीबीएसई 12वीं में स्टेट टॉपर बनी अरीना रघुवंशी
पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी को फोन कर सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्तराखंड में टॉप करने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अरीना की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना भी की. इस उपलब्धि से परिवार और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! एनटीए को भंग करने की मांग से मचा हड़कंप
यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. संगठन ने याचिका दाखिल कर मौजूदा स्वरूप में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की है.
याचिका में आरोप लगाया गया है कि NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित करने में ‘व्यवस्था की गंभीर और पूरी तरह विफल’ स्थिति सामने आई है. संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका में परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की मांग भी की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
यूपी समेत कई राज्यों में बारिश-तूफान का कहर! राजनाथ सिंह बोले, ‘हरसंभव मदद करेगी केंद्र सरकार’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारी बारिश और तूफान से हुई जनहानि पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण लोगों की मौत बेहद दुखद है. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार बारिश और तूफान से प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने विवादित भोजशाला-कमल मौला परिसर को मंदिर घोषित किया और हिंदू पक्ष को उस स्थान पर पूजा करने का अधिकार दिया.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET पेपर लीक पर बवाल! NTA दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा, छात्रों का बड़ा प्रदर्शन
Neet-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में माहौल गरमा गया है. राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. छात्र संगठन पेपर लीक मामले में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है. प्रदर्शन को लेकर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
-
Posted By: Kisan India
असम में बारिश से बिगड़े हालात, शहरी बाढ़ से 23 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाकों में शहरी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कामरूप महानगर, श्रीभूमि और कछार जिलों में पानी भरने से 23 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कई गांव और इलाके जलमग्न हो गए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
केरल में डीजल संकट से मछुआरे परेशान, कई नावें समुद्र किनारे खड़ी
केरल में समुद्री डीजल की कमी ने मछली कारोबार की चिंता बढ़ा दी है. ईंधन नहीं मिलने की वजह से कई मछली पकड़ने वाली नावें समुद्र में नहीं जा पा रही हैं और किनारे खड़ी हैं. मछुआरा संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीजल की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है. मछुआरों का कहना है कि जुलाई से दो महीने का मछली पकड़ने पर प्रतिबंध शुरू होने वाला है, ऐसे में अभी का समय उनके लिए बेहद जरूरी है. अगर जल्द डीजल संकट दूर नहीं हुआ तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है.
-
Posted By: Kisan India
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और गोदाम जलकर राख
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात लगी भीषण आग अब नियंत्रण में है. आग ने देखते ही देखते कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में करीब आठ दुकानें जलकर राख हो गईं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ा एक्शन, कई नामी ब्रांड जांच में फेल
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ब्रांडेड और स्थानीय खाद्य उत्पादों को असुरक्षित पाया है. जांच में कुछ नमकीन, घी, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों पर फेल हो गए, जिसके बाद 4 उत्पादों की बिक्री और वितरण पर दो महीने के लिए रोक लगा दी गई है. बीकाजी समेत कई बड़े ब्रांड भी जांच के दायरे में आए हैं. इसके अलावा 24 फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. सरकार ने साफ किया है कि अगर दोबारा जांच में भी रिपोर्ट खराब आई तो उत्पादों को बाजार से वापस मंगाने की कार्रवाई होगी.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सीएम धामी की मंजूरी
उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका लाभ प्रदेश के ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा. यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. सरकार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगी.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रचंड कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट; कई शहरों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खंडवा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इंदौर, उज्जैन, धार और देवास में तेज गर्म हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है. कई शहरों में रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी की गोशालाओं में महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कृषि सखियां संभालेंगी जैविक खेती की कमान
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश की साढ़े सात हजार से ज्यादा गोशालाओं में अब कृषि सखियों की तैनाती की जाएगी. ये महिलाएं गोबर से जैविक खाद तैयार करेंगी और गांवों में दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देंगी. सरकार का लक्ष्य गोशालाओं को रोजगार और जैविक खेती का मजबूत केंद्र बनाना है. इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ किसानों को जैविक खाद का भी फायदा मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री, राहत राशि बांटी और हर मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के कई जिलों में मंत्री और जनप्रतिनिधि आंधी, तूफान और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्नाव, बहराइच, मिर्जापुर, भदोही, फतेहपुर, रायबरेली और प्रयागराज समेत कई जिलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए. कई जगह मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि दी गई. मंत्रियों ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
MSP को लेकर फिर गरमाई किसान राजनीति, संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान
खरीफ फसलों के लिए घोषित नए MSP को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. संगठन ने आरोप लगाया है कि सरकार ने किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को नजरअंदाज किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 से 31 मई तक गांव-गांव में MSP आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. संगठन का दावा है कि नए MSP से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा और धान समेत कई फसलों के दाम लागत के मुकाबले काफी कम तय किए गए हैं.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी
बिहार में 16 मई को मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने गया, पटना, सिवान, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
-
Posted By: Kisan India
भारत के सोयाबीन खली निर्यात में बड़ी गिरावट, उत्पादन और आवक भी हुई कमजोर
भारत में सोयाबीन खली के निर्यात को बड़ा झटका लगा है. अप्रैल महीने में निर्यात घटकर सिर्फ 50 हजार टन रह गया, जबकि पिछले साल इसी समय यह 2.14 लाख टन था. सोयाबीन खली के उत्पादन, मंडियों में आवक और पेराई में भी कमी दर्ज की गई है. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि सस्ते विदेशी विकल्पों की वजह से भारतीय सोयाबीन खली की मांग प्रभावित हुई है. आने वाले समय में इसका असर किसानों और तेल उद्योग दोनों पर पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट, 17 जिलों में बारिश-तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 16 और 17 मई को मौसम अचानक बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया समेत 17 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है. वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, शाम को छाएंगे काले बादल; तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली में 16 मई की शाम मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शाम के समय काले बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिन में गर्मी बनी रहेगी, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उमस और गर्म हवाओं के बीच शाम को लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम बंगाल में आलू उत्पादन ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज हुए लगभग फुल
पश्चिम बंगाल में इस साल आलू की रिकॉर्ड पैदावार देखने को मिली है. राज्य में आलू उत्पादन 140 लाख टन के पार पहुंच गया है, जो पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा माना जा रहा है. बंपर फसल के चलते कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण भी 14 फीसदी बढ़कर 74 लाख टन तक पहुंच गया है. ज्यादातर किसानों ने अपनी फसल सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज का सहारा लिया है. सरकार ने भी आलू के दूसरे राज्यों में व्यापार पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
रूस और खाड़ी देशों की बढ़ती मांग से कोच्चि चाय बाजार में तेजी, कीमतों में बढ़ोतरी
कोच्चि चाय नीलामी में विदेशी मांग बढ़ने से ऑर्थोडॉक्स चाय के कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. रूस और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों के खरीदार लगातार सक्रिय बने हुए हैं, जिससे चाय की कीमतों में सुधार हुआ है. इस बार नीलामी में करीब 99 फीसदी चाय बिक गई. व्यापारियों का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाली चाय को बेहतर दाम मिल रहे हैं, जबकि आने वाले मानसून से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में और सुधार होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सीएक्यूएम की सख्त चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने साफ कर दिया है कि अक्टूबर 2026 से बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा. सीएक्यूएम के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक गंभीर और बहुस्तरीय समस्या बन चुका है, जिसमें वाहनों का धुआं, उद्योग और पराली जलाना बड़ी वजह हैं. आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है.
-
Posted By: Kisan India
यूएई दौरे पर पीएम मोदी, भारत में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर पहुंचे, जहां भारत और यूएई के बीच कई अहम समझौते हुए. यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है. दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी है. पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरे को भारत-यूएई रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
तेल संकट के बीच केंद्र का बड़ा कदम, पेट्रोल निर्यात पर पहली बार टैक्स; डीजल और एटीएफ पर शुल्क घटा
कच्चे तेल की बढ़ती चिंता और वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने पहली बार पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया है, जबकि डीजल और एटीएफ पर शुल्क घटाया गया है. नई दरें 16 मई से लागू हो गई हैं. सरकार का कहना है कि इसका असर देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ेगा. यह फैसला घरेलू ईंधन आपूर्ति बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है.