Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
शिवराज सिंह चौहान ने पटना में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान में हिस्सा लिया, दिया ये संदेश
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने में कुछ और समय लग सकता है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि आज उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. उन्होंने बताया कि यही स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी. मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी यमुना नगर **विवेक चंद्र यादव** ने बताया कि 16 जून को मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव से हत्या की सूचना मिली थी. इस घटना में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और उनके परिवार की दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, बड़ी साजिश की आशंका से मचा हड़कंप
झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि दो लोगों ने कार और बाइक से आकर पेट्रोल बम फेंके. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और किसी बड़ी साजिश की तैयारी का संकेत हो सकता है. प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अशोक गहलोत के बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया, कहा- भारत हजारों साल पहले हिंदू राष्ट्र है
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत हजारों साल पहले भी हिंदू राष्ट्र था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू कोई धर्म, जाति या संप्रदाय नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है. शेखावत ने कहा कि लगता है अशोक गहलोत ने इस विषय को सही ढंग से समझा नहीं है और हिंदू दर्शन के व्यापक अर्थ को जानने की जरूरत है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कही ये बात
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में इस समय युवाओं के भविष्य, परीक्षाओं में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली गड़बड़ियों का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों और परीक्षाओं में बार-बार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे युवा और अभिभावक चिंतित हैं. पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के भविष्य के साथ न्याय की मांग उठाते रहे हैं, जबकि भाजपा पर युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवराज सिंह चौहान ने पटना में 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया, दिया ये संदेश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना स्थित गोलघर में आयोजित 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जनभागीदारी से स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत बनाने की अपील की.
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना के गोलघर में स्वच्छता से स्वागत अभियान में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/WKRpDtPQoA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल और दूसरे मंत्रियों के साथ मेयर घाट पर 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दलहन फसलों की बुवाई की रफ्तार काफी धीमी
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की कमजोर और देरी से हुई शुरुआत का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर दिखने लगा है. खासकर दलहन फसलों की बुवाई की रफ्तार इस साल काफी धीमी चल रही है. 12 जून तक देश में दलहन की कुल बुवाई पिछले साल के मुकाबले 43 फीसदी कम दर्ज की गई है. कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे तुअर, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई शुरू हो सके. बारिश में देरी से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों पर बोले रवि किशन, कही ये बात
भाजपा सांसद रवि किशन ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों पर कहा कि अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध करते थे, उन्हें अब इसके शुभचिंतक बनने की जरूरत नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में मशहूर बासमती धान की बुवाई शुरू
जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में मशहूर बासमती धान की बुवाई शुरू हो गई है. कृषि विभाग का कहना है कि इस साल जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में करीब 63,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बासमती की खेती होने की संभावना है. अपनी खास खुशबू और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाला जम्मू का बासमती चावल क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है. खासकर आरएस पुरा की बासमती को वर्ष 2016 में जीआई टैग मिलने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी पहचान और मजबूत हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार ने 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 1761.6 लाख टन रखा है
कमजोर मॉनसून के अनुमान (लगभग 90 फीसदी लॉन्ग पीरियड एवरेज) के बावजूद सरकार ने 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 1761.6 लाख टन रखा है. यह 2025-26 के वास्तविक उत्पादन 1760.4 लाख टन के लगभग बराबर है. सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इसके तहत 1231.5 लाख टन चावल, 84 लाख टन दलहन, 289.2 लाख टन तिलहन, 135.6 लाख टन न्यूट्री अनाज और 310.4 लाख टन मक्का उत्पादन का अनुमान रखा गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकारी योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 5.61 करोड़ टन खाद्यान्न का वितरण किया गया
सरकारी योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 5.61 करोड़ टन खाद्यान्न का वितरण किया गया. यह अनाज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), पीएम पोषण योजना, आंगनवाड़ी और ICDS, सेना व अर्धसैनिक बलों, आपदा राहत कार्यक्रमों, त्योहारों के विशेष आवंटन और किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया. इस कुल वितरण में 1.799 करोड़ टन गेहूं और 3.81 करोड़ टन चावल शामिल रहा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत के केंद्रीय पूल में खाद्यान्न का भंडार 1 जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 12.2 करोड़ टन पर पहुंच गया
अल नीनो के संभावित असर के बीच सरकार और आम जानता के लिए राहत की खबर है. भारत के केंद्रीय पूल में खाद्यान्न का भंडार 1 जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 12.2 करोड़ टन पर पहुंच गया है. यह भंडार देश की सालभर की चावल खपत के लगभग बराबर है. रिकॉर्ड स्तर का यह स्टॉक सरकार को खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने वाली योजनाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद करेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा, रायबरेली, एटा, इटावा, ललितपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, झांसी और प्रयागराज में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम के अनुसार कल प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके साथ ही उमस भी बनी रहने की संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देशभर में मॉनसून और प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज, होगी बारिश
देशभर में मॉनसून और प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जून को देश के 21 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.