Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: वन और अग्निशमन विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी कोटा, भूमि अधिकारों पर महिला आयोग का कैंपेन, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: झारखंड में धूप की तपिश के आगे मॉनसून फीका पड़ गया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है. उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी है। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
सोनमर्ग में महबूबा मुफ्ती का बयान, अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने की अपील
सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर में PDP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सोनमर्ग एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यहां के लोग हमेशा यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. उन्होंने स्थानीय लोगों से अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने और श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से लोग यात्रियों के साथ खड़े रहे हैं और आज जब देश में नफरत की बातें बढ़ रही हैं, ऐसे समय में टूरिस्ट को सकारात्मक संदेश देना और भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने पर्यटकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
टीएमसी नेताओं की ममता बनर्जी से अहम मुलाकात, राजनीतिक हलचल तेज
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य और डेरेक ओ’ब्रायन पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी के अंदरूनी मामलों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और केंद्र के साथ संबंधों पर भी विचार-विमर्श हुआ. सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात सामान्य नहीं बल्कि आने वाले समय की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसे एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
पेरिस में PM मोदी ने VIVATECH 2026 में भारत-EU साझेदारी पर दिया बड़ा संदेश
पेरिस, फ्रांस में आयोजित VIVATECH 2026 के 10वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आकर वे बहुत खुश हैं और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व आयोजकों को इसकी सफलता के लिए बधाई देते हैं. पीएम मोदी ने बताया कि 2026 भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि इसी वर्ष की शुरुआत में ऐतिहासिक भारत-EU समझौता हुआ था, जिसे आगे व्यापार और टेक्नोलॉजी सहयोग के साथ मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्टअप तेजी से वैश्विक स्तर पर नई पार्टनरशिप बना रहे हैं और नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
सरकार मामला दबा रही है, NEET घोटाले पर बवाल! सचिन पायलट का बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में जिम्मेदारी तय करने और जांच कराने के बजाय इसे दबाने की कोशिश कर रही है. पायलट के मुताबिक, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और पारदर्शी जांच जरूरी है. इस बयान के बाद NEET विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
फंसे जहाज, बढ़ी टेंशन! डिशा के बाद कोई भारतीय जहाज खाड़ी से बाहर नहीं निकला
शिपिंग मंत्रालय ने बताया है कि ‘दिशा’ जहाज के बाद किसी भी अन्य भारतीय झंडे वाले जहाज को फारस की खाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया है. मंत्रालय के अनुसार, वहां मौजूद जहाजों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे. यह बयान समुद्री सुरक्षा और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ाता है.
-
Posted By: Isha Gupta
सांसद नहीं संभाल पा रही पार्टी, ‘डबल गेम’ का आरोप.. शिवसेना पर प्रकाश आंबेडकर का तंज!
मुंबई, महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शिवसेना पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ही सांसदों को संभाल नहीं पा रही है और अभी भी बालासाहेब ठाकरे के दौर में जी रही है. प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाया कि यहां डबल गेम चल रहा है और कार्यकर्ता मूर्ख नहीं हैं, वे सब समझते हैं कि अंदर क्या राजनीति हो रही है. यह बयान राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाला माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों पर खतरा, घरों पर बढ़ी सुरक्षा, सियासी हलचल तेज
महाराष्ट्र में छह बागी सांसदों को मिली कथित धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के इन सांसदों के घरों और दफ्तरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं. यह कदम संभावित खतरे और तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल को देखते हुए उठाया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
AI बहाना या सच्चाई? पंजाब CM के वीडियो विवाद पर BJP का बड़ा हमला, इस्तीफे की मांग तेज
अमृतसर, पंजाब में कथित वीडियो को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें सिख गुरुओं की तस्वीरों के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और अकाल तख्त को चुनौती देने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो को AI-जनरेटेड बताया, लेकिन दो स्वतंत्र एजेंसियों की जांच में यह वीडियो असली पाया गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भूमि एवं संपत्ति अधिकारों पर महिला आयोग चलाएगा जन जागरूकता शिविर
हिमाचल प्रदेश में विद्या नेगी पर्वतीय महिला विकास ट्रस्ट (पीएमवीटी) द्वारा कांगड़ा जिला में महिलाओं के भूमि अधिकारों की स्थिति पर किए गए एक विस्तृत अध्ययन कर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. इस दौरान महिलाओं को भूमि अधिकारों और खेती आदि की जानकारी दी गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वन्यजीव संरक्षण, जल सुरक्षा और हरित भविष्य की आधारशिला हैं वन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. वन केवल हरियाली के स्रोत नहीं हैं, बल्कि वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास, जल संरक्षण का आधार और भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं. इसी संकल्प को साकार करते हुए दक्षिण पन्ना वनमंडल ने वन क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए वर्ष 2025 के विभिन्न पौधारोपण स्थलों से 11 हजार 260 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर भारत में आंधी, पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
शिवसेना (उबाठा) की दिल्ली में अहम बैठक पार्टी के बागी सांसदों का भविष्य तय करेगी
मुंबई: 18 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के भीतर जारी सियासी खींचतान के बीच बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल की अहम बैठक होने जा रही है. एक दिन पहले ही सांसदों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का व्हिप जारी किए जाने के बाद यह बैठक बागी सांसदों द्वारा अलग गुट बनाने की कोशिशों की दिशा तय कर सकती है और पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन का महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है. यह कदम तब उठाया गया जब इसको लेकर अटकलें तेज हो गईं कि शिवसेना (उबाठा) के कुछ बागी सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने और बाद में एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में विलय करने की योजना बना रहे हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरूवार से मध्य प्रदेश और ओडिशा के 5 दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन इंदौर पहुँचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने बैतूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित जनजातीय सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए देश का कोई भी समुदाय विकास की यात्रा में पीछे नहीं रहना चाहिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति आज ओकारेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगी और शाम की आरती में भाग भी लेंगी. इस दौरे में 21 जून को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 22 जून को कूनो नेशनल पार्क का दौरा भी शामिल है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उभरती खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए टैलेंट सर्च महाअभियान शुरू
मध्य प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए "टैलेंट सर्च" महाअभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा.
ऑनलाइन पंजीयन 17 जून से शुरू हो चुका है और चयन प्रक्रिया 27 जून से आरंभ होगी. अभियान में एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी समेत कुल 21 खेल विधाओं में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने से प्रश्न पत्र लीक समस्या का समाधान नहीं होगा: केजरीवाल
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे उपायों से समस्या का जड़ से समाधान नहीं होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
शाह एनडीए को ‘नेशनल डिफेक्टर्स अलायंस’ बनाने पर आमादा, कांग्रेस अपने सहयोगियों के संपर्क में: रमेश
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) में बगावत का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए ‘एनडीए’ (राजग) को ‘नेशनल डिफेक्टर्स अलायंस’ (दलबदलुओं का गठबंधन) बनाने पर आमादा हैं, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विपक्षी एकजुटता को बरकरार रखने और अमित शाह के प्रयासों को विफल करने के लिए अपने सहयोगी दलों के साथ निरंतर संपर्क में है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उन्नाव को 570 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
यूपी के उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने उन्नाव को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और क्रांतिकारी विरासत की धरती बताते हुए वीर गुलाब सिंह लोधी, प्रताप नारायण मिश्र और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जैसी विभूतियों को नमन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब केवल लखनऊ और कानपुर के बीच का जिला नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के विकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा. उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर जैसी योजनाओं से जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) में शामिल किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास अब केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्नाव होते हुए कानपुर तक विस्तार पाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उपराज्यपाल ने कॉन्स्टेबल, फायरमैन की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का आदेश दिया
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन, वन गार्ड, जेल वार्डन और वन्यजीव गार्ड जैसे ‘ग्रुप सी’ के पदों पर सेना से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का निर्देश दिया. संधू ने दिल्ली में मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में, अलग-अलग सरकारी विभागों तथा एजेंसियों में पूर्व-अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ देने की रणनीति की समीक्षा की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से 7.8 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने चार करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ कराए
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) साइबर जालसाजों ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेश गुजराल की पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ‘मैसेजिंग एप्लिकेशन’ के माध्यम से उनकी कंपनी के वित्तीय कर्मचारियों से 7.8 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. नरेश गुजराल (78) पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे हैं। इंद्र कुमार गुजराल 1997 से 1998 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री रहे थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हिमाचल के वन्यजीव अभयारण्यों में प्रवेश शुल्क दोगुना किया
हिमाचल के वन्यजीव अभयारण्यों में प्रवेश शुल्क दोगुना किया गया है. भारतीय नागरिकों को पहले तीन दिनों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन और इसके बाद 500 रुपये प्रतिदिन देना होगा. वहीं विदेशी नागरिकों को पहले तीन दिन 600 रुपये प्रतिदिन और इसके बाद 1,000 रुपये प्रतिदिन देना होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए बंद
मानसून को देखते हुए आज से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं. ये सभी संरक्षित वन क्षेत्र अब एक अक्टूबर तक बंद रहेंगे. जिन संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, उनमें अचानकमार, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व, बार नवापारा अभ्यारण्य और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं. वन विभाग के अनुसार दो अक्टूबर से इन सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में जंगल सफारी और अन्य पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू की जाएंगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला 19 और 20 जून को होगी, किसान सीखेंगे नई खेती विधियां
मध्य प्रदेश के श्योपुर में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यशाला 19 जून को श्योपुर में तथा 20 जून को कराहल में आयोजित होगी. उप संचालक कृषि जीके पचौरिया ने बताया कि 19 जून को नगरपालिका ऑडिटोरियम श्योपुर में तथा 20 जून को विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पर प्रातः 10 बजे से कार्यशाला आयोजित होंगी. कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी तथा डेमो प्रदर्शित किये जायेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
छत्तीसगढ़ सरकार ने मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया, उल्लंघन पर 25 हजार जुर्माना लगेगा
वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज से मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध पंद्रह अगस्त तक रहेगा. इस दौरान नदी, नालों और जलाशयों में मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. ऐसे छोटे तालाब और जल स्रोत जिनका संपर्क किसी भी नदी-नाले से नहीं है, उन्हें इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.
इसके अलावा बड़े जलाशयों में व्यावसायिक रूप से संचालित की जाने वाली केज कल्चर गतिविधियों को भी इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था प्रतिबंधों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन पर पच्चीस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उन्नाव में आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, कांग्रेस-सपा को बताया ‘भ्रष्ट और परिवारवादी’
उन्नाव (उप्र): 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को “भ्रष्ट” बताया और आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने केवल अपने-अपने परिवारों के हित में काम किया. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्य पहले की सरकारों के लंबे कार्यकाल में नहीं हो सके.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली सरकार नीट के 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए ‘कूलिंग जोन’ बनाएगी
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) दिल्ली सरकार आगामी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा नीट के दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर ‘कूलिंग ज़ोन’ बनाएगी. विद्यार्थियों के साथ आए उनके अभिभावक परीक्षा के दौरान गर्मी में खुले आसमान के नीचे इंतजार करने के बजाए इन कूलिंग ज़ोन में बैठ सकते हैं.
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली : अगले दो दिन तक बारिश की संभावना, वायु गुणवतता मध्यम
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
2 लाख से ज्यादा जल रचानाओं पर हमने काम किया है : मुख्यमंत्री डाॅ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लिंबोदी में नवीन तालाब का नवीनीकरण का अवलोकन किया और श्रमदान भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है.
हमारी सरकार द्वारा हर साल गुड़ी पड़वा से 30 जून तक जल गंगा संरक्षण का काम चल रहा है. 2 लाख से ज्यादा जल रचनाओं पर काम चल रहा है...जल संरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है. 2 लाख से ज्यादा जल रचानाओं पर हमने काम किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25% EPF ब्याज दर को मंजूरी दी, 7 करोड़ लोगों के खाते में इस महीने जमा होगी
नई दिल्ली: (18 जून) एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने 2025-26 के लिए कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. उम्मीद है कि यह राशि इस महीने सात करोड़ से ज्यादा योगदान करने वाले सदस्यों के खातों में जमा कर दी जाएगी.
EPFO, वित्त मंत्रालय के जरिए सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही EPF पर ब्याज दर देता है. सूत्र ने PTI को बताया कि वित्त मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) द्वारा तय की गई 8.25 प्रतिशत ब्याज दर पर अपनी सहमति दे दी है. CBT, एम्प्लॉईज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) की सबसे बड़ी फैसला लेने वाली संस्था है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रांची: (18 जून) एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग शुरू हुई. विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.इन दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं - बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी, जेएमएम के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा. क्रॉस-वोटिंग के डर के बीच विधानसभा परिसर में बने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई और यह शाम 4 बजे तक चलेगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं और षड्यंत्र करते हैं, सपा का कोई भी सांसद टूटेगा नहीं - शिवपाल यादव
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट के बयान पर कहा, "भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं. बीच-बीच में षड्यंत्र भी करते रहते हैं. समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद टूटेगा नहीं. ये लोग अपनी TRP बढ़ाने के लिए और चुनाव के समय सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए ये बोलते हैं. मुझे तो लगता है इन्हें ट्वीट करने का भी पैसा मिलता है इसलिए इस तरह की बातें करते हैं, झूठ बोलते हैं...अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी...ओम प्रकाश राजभर को पूरे उत्तर प्रदेश में कोई सीरियस नहीं लेता है."
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की.
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/nWTKR10f3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में 15 जून से धान रोपाई हुई तेज, किसान गदगद
हरियाणा में 15 जून से धान की रोपाई आधिकारिक रूप से शुरू होने के साथ ही कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं. किसान अपने खेतों में धान की पौध लगाना शुरू कर चुके हैं और अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ समय पर रोपाई पूरी करने में जुटे हैं. गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े खेत अब धीरे-धीरे हरे-भरे नजर आने लगे हैं. किसानों ने विभिन्न किस्मों की धान की नर्सरी पहले ही तैयार कर ली थी और खेतों में मजदूर धान की रोपाई करते दिखाई दे रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
MP में जल संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है- मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में जल संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार हर साल गुड़ी पड़वा से 30 जून तक 'जल गंगा संरक्षण अभियान' चलाती है. इस अभियान के तहत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवसेना (यूबीटी) जारी किया व्हिप, 11 बजे शुरू होगी पार्टी बैठक
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी के लोकसभा नेता अरविंद सावंत ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. राउत ने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि अब तक कितने सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्यसभा चुनाव: मतदान के लिए NDA के विधायक झारखंड विधानसभा पहुंचे, तीन उम्मीदवार मैदान में हैं
झारखंड में आज दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने क्रमशः बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को उम्मीदवार बनाया है. मतदान के लिए भाजपा-एनडीए के विधायक बस से रांची स्थित विधानसभा पहुंचे.
#WATCH झारखंड: BJP-NDA विधायक बस से रांची में राज्य विधानसभा पहुंचे।
राज्य में दो राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को सपोर्ट कर रहा है, जबकि JMM और कांग्रेस ने एक-एक करके बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को मैदान… pic.twitter.com/l4LCIjJQyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली में 42 जगहों पर जनकल्याण शिविर का आयोजन, जरूरी दस्तावेज लेकर आ सकते हैं लोग- CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में 42 स्थानों पर जनकल्याण शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में लोगों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 18 से 20 जून तक चलने वाले इन शिविरों में पात्र नागरिक अपने जरूरी दस्तावेज लेकर आ सकते हैं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महंगाई की मार, देश में बहंगी हो गईं सब्जियां
देशभर में एक बार फिर सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. उपभोक्ता मामलों के विभाग की प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के दौरान टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों के दाम अधिकांश राज्यों में बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, जबकि प्याज और आलू के भाव भी 3 से 5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को सही कीमत मिलना उसकी प्राथमिकता है. लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि किसानों को उनकी फसल का बहुत कम दाम मिलता है, जबकि बाजार में खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. उनका कहना है कि यह व्यवस्था की विफलता को दिखाता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं- मंत्री अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 6 दिनों का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान की टैगलाइन "स्वच्छता से स्वागत" रखी गई है और सभी नागरिकों से शहर और राज्य को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्यसभा चुनाव: झारखंड महासचिव अमर कुमार बाउरी ने दिया बड़ा बयान
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच भाजपा के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने कहा कि उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से समर्थन मांगा था, जिसके बाद एनडीए ने उन्हें अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि नाथवानी के पिछले कार्यकाल की काफी सराहना हुई है और झारखंड के विकास तथा एनडीए को मजबूत करने के लिए इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन में तिलहनों की बुवाई की क्या है स्थिति
खरीफ सीजन में तिलहनों की बुवाई लगभग स्थिर बनी हुई है. 12 जून तक तिलहन फसलों का रकबा 3.51 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3.54 लाख हेक्टेयर था. तिलहनों में मूंगफली की बुवाई बढ़ी है, जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी के रकबे में कमी दर्ज की गई है. वहीं, गन्ने का रकबा मामूली रूप से घटकर 54.08 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले साल 54.29 लाख हेक्टेयर था. दूसरी ओर जूट और मेस्टा की बुवाई में हल्की बढ़ोतरी हुई है. इनका रकबा बढ़कर 6.18 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल 6.09 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दालों की बुवाई में भी आई कमी, 1.55 लाख हेक्टेयर रह गया रकबा
दालों की बुवाई में भी कमी देखने को मिली है. इस साल 1.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दालों की बुवाई हुई, जबकि पिछले साल यह 2.73 लाख हेक्टेयर थी. दालों में मूंग की बुवाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. इसके अलावा अरहर और उड़द के रकबे में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि यदि 2026 में मॉनसून सामान्य से कम रहता है तो इसका सबसे ज्यादा असर दालों, सोयाबीन और कपास के उत्पादन पर पड़ सकता है. इसकी मुख्य वजह यह है कि इन फसलों का बड़ा हिस्सा उन राज्यों में उगाया जाता है, जहां सिंचाई सुविधाएं अपेक्षाकृत कमजोर हैं और खेती काफी हद तक बारिश पर निर्भर करती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, सड़क पर लगा लंबा जाम
दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मार्ग बाधित हुआ. घटनास्थल को पुनर्स्थापित करने का प्रयास जारी है.
#WATCH | दिल्ली | अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मार्ग बाधित हुआ। घटनास्थल को पुनर्स्थापित करने का प्रयास जारी है। pic.twitter.com/unZ7xUGrS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कही ये बात
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की स्थिति कमजोर हो चुकी है और वह केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बैठने वाले रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को पहले गलत तरीके से जगह दी गई थी. सरकार अब सड़कों को खाली कराने का काम करेगी और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने इन विक्रेताओं को वहां बैठाया था, उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन की बुवाई में गिरावट, 84.6 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा
खरीफ सीजन की बुवाई इस साल जून के शुरुआती 12 दिनों में पिछले साल की तुलना में धीमी रही है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून तक किसानों ने 84.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 88.04 लाख हेक्टेयर था. यानी कुल बुवाई क्षेत्र में करीब 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कपास की बुवाई में आई कमी रही. 12 जून तक कपास का रकबा घटकर 9.53 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि के 13.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में 27.8 प्रतिशत कम है. यानी कपास का क्षेत्रफल 3.66 लाख हेक्टेयर घट गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी कपासकी बुवाई जारी
गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी बुवाई जारी है, लेकिन कुल मिलाकर कपास की खेती में गिरावट देखी जा रही है. उत्तर भारत में कपास की बुवाई आमतौर पर अप्रैल के मध्य से मई के अंत तक पूरी हो जाती है, और इस साल भी अधिकांश क्षेत्रों में यह प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है. इस खरीफ सीजन में उत्तर भारत में कपास की खेती का रकबा घटा है. पंजाब में 11 जून तक कपास का क्षेत्र घटकर 0.80 लाख हेक्टेयर रह गया, जबकि पिछले साल यह 1.19 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास के रकबे में गिरावट, 28 फीसदी घटी खेती
उत्तर भारत में इस खरीफ सीजन के दौरान किसानों का रुझान कपास की बजाय धान की खेती की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. सरकारी खरीद की गारंटी और बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद के चलते कई किसानों ने कपास का रकबा कम कर दिया है. इसका असर बुवाई के आंकड़ों में भी दिख रहा है. इसके चलते उत्तर भारत में कपास की बुवाई में करीब 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इस साल कपास का रकबा घटकर 9 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 11.56 लाख हेक्टेयर था. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून तक पूरे देश में कपास का कुल रकबा 9.53 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 13.19 लाख हेक्टेयर से करीब 28 प्रतिशत कम है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों को सतर्क रहने की दी गई सलाह, जानें वजह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल और तमिलनाडु के किसानों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि किसान धान, मोटे अनाज, गन्ना, मूंगफली, सब्जियां और केला, नारियल, अदरक व काली मिर्च जैसी फसलों की बेहतर जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि तेज बारिश से फसलों को नुकसान न हो. भारत में खरीफ सीजन की बुवाई जून में मॉनसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है, जबकि इसकी कटाई सितंबर-अक्टूबर के आसपास होती है. देश की कुल कृषि उपज का लगभग आधा हिस्सा खरीफ सीजन से मिलता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है
भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD ने कहा है कि 18 से 23 जून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम के बड़े बदलाव देखने को मिलेगा. उसके अनुसार, राजस्थान में 18 से 19 जून के बीच धूल भरी आंधी (डस्ट स्टॉर्म) चलने की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार, उत्तर पर्देश और मध्य प्रदेश में फिर से लू चलने की संभावना है.