Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
हरिद्वार में 14 स्टोन क्रशरों पर छापा, अवैध खनन और गड़बड़ियों पर कार्रवाई
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि हो सकती है. ओलावृष्टि का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में संभावित है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
धामी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपीसीएल-यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर कार्यमुक्त
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है. ये सभी अधिकारी रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार पर काम कर रहे थे. प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम के आदेश के अनुसार, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार और यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को उनके पद से हटा दिया गया है. अब यूपीसीएल की जिम्मेदारी गजेंद्र सिंह बुदियाल को और यूजेवीएनएल की कमान अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है. इसके अलावा यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल को भी कार्यमुक्त किया गया है. सरकार के इस फैसले को ऊर्जा विभाग में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत, 20 मार्च तक बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी राहत जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और 18 मार्च की रात से हल्की बारिश या बूंदाबांदी शुरू हो सकती है, जो 20 मार्च तक जारी रह सकती है. इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
अगले 5 दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम में इस बदलाव का सकारात्मक असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा. सीपीसीबी के अनुसार AQI गिरकर 150 से करीब 100 तक आ सकता है. फिलहाल दिल्ली में AQI 145, नोएडा में 150, गाजियाबाद में 135 और लोनी में करीब 180 दर्ज किया गया है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में 9-20 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD की चेतावनी
राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. यही सिस्टम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी असर दिखाएगा, जहां अलग-अलग तारीखों पर बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन खराब मौसम के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
हरिद्वार में 14 स्टोन क्रशरों पर छापा, अवैध खनन और गड़बड़ियों पर कार्रवाई
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा. जांच में अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी कई अनियमितताएं सामने आईं. सभी क्रशरों को सीज कर दिया गया है और करीब 10 करोड़ रुपये के जुर्माने की तैयारी की जा रही है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में रूप नगर हादसे के बाद बड़ा फैसला, सभी लोहे के पुलों का होगा ऑडिट
दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराने लोहे के फुटओवर ब्रिज के गिरने और एक महिला की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पूरे शहर के सभी पुराने लोहे के पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश दिया है. साथ ही हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी. शुरुआती जांच में पुल की जर्जर हालत को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू, 250 केंद्रों पर 1.53 लाख कर्मी जुटे
उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन आज यानी 18 मार्च से शुरू हो गया है. पूरे प्रदेश में इसके लिए 250 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1.53 लाख शिक्षक और कर्मचारी इस काम में लगे हैं. हाईस्कूल के लिए 117, इंटरमीडिएट के लिए 111 और दोनों के लिए 22 केंद्र तय किए गए हैं. बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, 1 अप्रैल तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं.