Todays Top News List: यूपी के 62 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तेलंगाना में आग से तबाह हुई मक्के की फसल, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा दौरे पर रहेंगे. शिवराज सिंह वहां रायगड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के शुभारंभ करेंगे और 1,701.84 किलोमीटर लंबाई की 827 सड़क परियोजनाओं को 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ाने का ऐलान करेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: राजस्थान के जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट की संभावना है. अगले तीन-चार दिन आंधी चलने और साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, गुरुवार को कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बरसात हुई और सवाईमाधोपुर के जामुलखेड़ा, रावल छारोदा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई.  आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 1 May, 2026 | 07:22 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 07:01 PM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल स्थित भवानीपुर स्ट्रांग रूम में पहुंचे

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर स्ट्रांग रूम, सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 06:45 PM (IST)

    गोवा की ओर से पुरुमेंताचेम फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा की ओर से पुरुमेंताचेम फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया है. इस फेस्ट में मानसून के दौरान मिलने वाले गोवा के पारंपरिक उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष बाजार लगाया गया है. यहां खास तौर पर सूखी मछली, मसाले, अचार और अन्य स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें गोवा के पारंपरिक विक्रेता बेच रहे हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस आयोजन में आएं और स्थानीय विक्रेताओं से ये पारंपरिक उत्पाद खरीदकर उनका समर्थन करें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 06:30 PM (IST)

    तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में गर्मी से रेशम की खेती प्रभावित

    तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में बढ़ती गर्मी और पानी की कमी का असर रेशम उद्योग पर साफ दिखने लगा है. अधित तपिश के चलते रेशम के पेड़ सूखने लगे हैं, जिससे रेशम के कीड़ों और उनके कोकून की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है. स्थानीय किसानों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के चलते अगले महीने रेशम उत्पादन में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. ऐसे में किसानों की कमाई पर भी प्रभाव पड़ेगा.

    धर्मपुरी जिले में करीब 724.25 एकड़ में रेशम की खेती की जाती है. ये खेती किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है. यहां हर साल 17 लाख टन से ज्यादा रेशम के कोकून का उत्पादन होता है. अनुकूल मौसम के कारण यहां चार रोड जंक्शन पर एक रेशम मंडी भी संचालित होती है, जहां रोजाना औसतन 1 से 3 टन कोकून की नीलामी होती है. इस नीलामी में लगभग 50 से 90 किसान हिस्सा लेते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 06:10 PM (IST)

    शिवराज सिंह चौहान बोले- ओडिशा में 827 नई सड़कों को मंजूरी, खर्च होंगे 1,698 करोड़

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओडिशा के विकास में भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही. आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में ओडिशा की 827 नई सड़कों को मंजूरी दी गई है जिसमें लगभग 1,698 करोड़ रुपये की लागत आएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे फेज के लंबित मकानों के लिए भी 630 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 05:52 PM (IST)

    पंजाब में मंगलवार को 225, बुधवार को 447 और गुरुवार को पराली जलाने के 342 मामले दर्ज किए गए

    पंजाब में मंगलवार को 225, बुधवार को 447 और गुरुवार को पराली जलाने के 342 मामले दर्ज किए गए. वहीं हरियाणा में भी मंगलवार को 345, बुधवार को 376 और गुरुवार को पराली जलाने के 238 मामले सामने आए. आने वाले दिनों में यह स्थिति और बढ़ सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 मई से धान की बुवाई के लिए नहरों का पानी छोड़ने का ऐलान किया है. 15 मई से डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस (DSR) शुरू होगी और 1 जून से चरणबद्ध तरीके से रोपाई शुरू की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 05:35 PM (IST)

    पराली जलाने के मामले में बढ़ोतरी, जानें कितने आए मामले

    पंजाब और हरियाणा में पराली (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं में अचानक तेज बढ़ोतरी हुई है. पंजाब में 1,418 मामलों में से करीब 1,014 यानी लगभग 71 फीसदी घटनाएं सिर्फ 72 घंटों में दर्ज की गईं. वहीं हरियाणा में भी 1,565 मामलों में से करीब 959 यानी 60 फीसदी से ज्यादा घटनाएं इसी दौरान हुईं. कहा जा रहा है कि किसान धान की बुवाई से पहले खेत जल्दी साफ करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं. खास बात यह है कि ज्यादातर मामले पिछले तीन दिनों में ही सामने आए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 05:19 PM (IST)

    महंगी हुईं सब्जियां, कीमतों में बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट

    भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते पूरे आंध्र प्रदेश में जरूरी सामानों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम परिवारों के लिए मासिक खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. खास बात यह है कि तेज गर्मी और पानी की कमी की वजह से फसलें खराब हो गई हैं और पैदावार भी कम हुई है, जिससे खेती का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके कारण सब्जियों के दाम करीब 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जबकि खुली मंडियों में कुछ सब्जियों की कीमतें दोगुनी तक पहुंच गई हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अब महंगी हो गई हैं.

    टमाटर, भिंडी, बैंगन, मिर्च, तोरई और बीन्स जैसी सब्जियों के दाम पिछले एक महीने में लगभग दोगुने हो गए हैं. पत्तेदार सब्जियों के दामों में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. सिर्फ प्याज को छोड़कर लगभग सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं. इसका असर रायथू बाजार और स्थानीय बाजारों में साफ दिख रहा है, जहां ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है. विक्रेताओं का कहना है कि तेज गर्मी के कारण फसलें खराब होने और पैदावार कम होने से मंडियों में सब्जियों की आवक घट गई है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं. साथ ही, ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों पर और बोझ पड़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 05:05 PM (IST)

    तेलंगाना में मक्का की खरीद 3.46 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गई

    तेलंगाना में मक्का की खरीद 3.46 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गई है, जिससे 64,779 किसानों को फायदा हुआ है और उन्हें 830.69 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. चना की बात करें तो 15,933 किसानों से 30,220 मीट्रिक टन चना खरीदा गया है, जबकि सूरजमुखी की 3,492 मीट्रिक टन खरीद 2,512 किसानों से की गई है. इन सभी फसलों की खरीद से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 04:50 PM (IST)

    तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कही ये बात

    वहीं, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा है कि राज्य में धान खरीद व्यवस्था कांग्रेस सरकार की 'अयोग्यता और लापरवाही' के कारण पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स, बिचौलियों और कुछ अधिकारियों के बीच मिलीभगत है, जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है. उन्होंने ऐसे मिलर्स के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की. राव ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कृषि मंत्री थुम्मला नागेश्वर राव से इस मामले में जिम्मेदारी तय करने को कहा. साथ ही उन्होंने मांग की कि हर दाने की खरीद हो और सभी केंद्रों पर पीने का पानी, छाया, गन्नी बैग और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की जाए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 May 2026 04:37 PM (IST)

    तेलंगाना में धान की बंपर खरीदी, 9 मिलियन मीट्रिक टन है लक्ष्य

    तेलंगाना में इस बार धान खरीद ने तेजी पकड़ ली है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 14.1 मिलियन मीट्रिक टन अनुमानित उत्पादन में से 9 मिलियन मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए सरकार ने इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा खरीद केंद्र खोले हैं. प्रस्तावित 8,525 केंद्रों में से 6,500 से ज्यादा केंद्र पहले ही शुरू हो चुके हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 04:26 PM (IST)

    कारगिल: अमित शाह ने 10 टीएलपीडी डेयरी प्लांट का किया शिलान्यास

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कारगिल में 10 हजार लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया. 30 करोड़ की इस परियोजना से स्थानीय उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार मिलेगा, महिलाओं की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी और सेना-आईटीबीपी की जरूरतें भी पूरी होंगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 04:13 PM (IST)

    यूपी के 62 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    उत्तर प्रदेश में इस वक्त मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके चलते आंधी और बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरावट देखी गई है. तापमान में इस गिरावट से लोगों में गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलते रहने की पूरी संभावना है.

    मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार सुबह से गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हो रही है. पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं. तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने आज सुबह से शाम तक 62 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 04:04 PM (IST)

    ओडिशा में 9 लाख मकानों का वेरिफिकेशन पूरा, पीएम आवास योजना के लिए राशि मंजूर

    ओडिशा में शिवराज सिंह चौहान ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि एक नया उड़ीसा बनाने का इरादा मन में है..

    हर गांव सड़क से जुड़े— सड़क विकास और उन्नति का आधार है.

    हमारा संकल्प है कि, कोई भी गांव बिना सड़क कनेक्टिविटी के नहीं रहेगा.

    विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी.

    विकसित भारत के लिए पूरी तरह विकसित गांव बनाना हमारी प्राथमिकता है.

    ओडिशा में 9 लाख मकानों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है.

    हमारी सरकार का लक्ष्य है कि उड़ीसा के हर गरीब भाई-बहन के पास अपना पक्का मकान हो.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 03:46 PM (IST)

    मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अल निनो स्थितियां परेशान करेंगी

    IMD ने मई महीने में मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

    वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ/ENSO-तटस्थ स्थितियां अल निनो/EI Nifio स्थितियों की ओर बढ़ रही हैं. नवीनतम एमएमसीएफएस/MMCFS (मानसून मिशन युग्मित पूर्वानुमान प्रणाली) पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की ऋतु के दौरान अल निनो/El Nino स्थितियां विकसित होने की संभावना है.

    वर्तमान में, हिंद महासागर में तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी/IOD) स्थितियां बनी हुई हैं. नवीनतम जलवायु मॉडल संकेत देते हैं कि मानसून ऋतु के अंत तक सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) स्थितियाँ विकसित होने की संभावना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 03:34 PM (IST)

    अगर UDF सत्ता में आई, तो LDF सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करेगी: अनवर

    मलप्पुरम (केरल): (1 मई) पूर्व विधायक पी.वी. अनवर ने शुक्रवार को कहा कि अगर UDF सरकार सत्ता में आती है, तो वह मौजूदा LDF प्रशासन के कथित भ्रष्टाचार और गलत कामों की जाँच करने के लिए बाध्य होगी.

    अनवर, जो LDF-समर्थित विधायक के तौर पर चुने गए थे, ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मतभेद होने के बाद इस्तीफा दे दिया था और बाद में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बेपोर निर्वाचन क्षेत्र से UDF-समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.

    वह उन रिपोर्टों के सामने आने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे, जिनमें कहा गया था कि मलप्पुरम के पूर्व ज़िला पुलिस प्रमुख सुजीत दास एस को कदाचार के आरोपों की आंतरिक जाँच में क्लीन चिट दे दी गई है। इन आरोपों में मामलों को ठीक से न संभालना, सोने के तस्करों की मदद करना और अपने सरकारी आवास के परिसर से अवैध रूप से पेड़ कटवाना शामिल था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 03:14 PM (IST)

    मई में कैसा रहेगा मौसम.. गर्मी सताएगी या बारिश-आंधी का रहेगा कहर, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

    IMD ने मई महीने में मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

    मई 2026 के दौरान देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों, उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों और उत्तर- पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

    मई 2026 के दौरान, देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों, उससे लगे हुए प्रायद्वीपीय भारत के क्षेत्रों और उत्तर-पूर्व भारत के दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

    मई 2026 के दौरान, हिमालय की तलहटी के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटवर्ती राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक उष्ण लहर (हीटवेव/लू) के दिन रहने की संभावना है.

    मई 2026 के दौरान, पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक (दीर्घावधि औसत / LPA का >110%) रहने की सबसे ज़्यादा संभावना है। देश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहाँ वर्षा सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 03:04 PM (IST)

    पंजाब विधानसभा में मोबाइल इस्तेमाल पर हंगामा, सीएम और विपक्षी नेता के बीच तीखी बहस

    चंडीगढ़: (1 मई) शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के बीच तीखी बहस हुई. यह बहस तब शुरू हुई जब मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायक सदन के अंदर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

    पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान, मान ने खैरा द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उस समय स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मजदूरी में संशोधन से जुड़ा एक आधिकारिक प्रस्ताव पढ़ रहे थे.

    अपनी सीट से खड़े होकर, मान ने स्पीकर की ओर इशारा करते हुए कहा कि खैरा अपने मोबाइल फोन में व्यस्त हैं. उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि वे कांग्रेस विधायक से पूछें कि संधवां ने प्रस्ताव के बारे में क्या कहा था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 02:50 PM (IST)

    आंध्र के गवर्नर, CM और जगन ने May Day पर मजदूरों और किसानों को बधाई दी

    अमरावती: (1 मई) आंध्र प्रदेश के गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और YSRCP के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर मज़दूरों और किसानों को बधाई दी.

    गवर्नर ने कहा कि May Day एक मज़बूत और आत्मनिर्भर समाज बनाने में मज़दूरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है. नजीर ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "May Day के मौके पर, मैं सभी मज़दूरों को बधाई देता हूं. उनकी कड़ी मेहनत और लगन ही देश के विकास और समृद्धि की नींव है."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 02:38 PM (IST)

    शिवराज सिं चौहान ने ओडिशा के रायगड़ा में 1,698 करोड़ रुपये की PMGSY परियोजनाओं की शुरुआत की

    भुवनेश्वर: (1 मई) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में ओडिशा के रायगड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-IV की शुरुआत की.

    चौहान ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नायक की मौजूदगी में माझी को PMGSY-IV का मंज़ूरी पत्र सौंपा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहल के तहत, 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से 1,701 किलोमीटर लंबी 827 सड़क परियोजनाएं पूरी की जाएंगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 02:24 PM (IST)

    इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी के 2025 के 'भारतीय राज्य से लड़ने' वाले बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज की

    प्रयागराज: (1 मई) इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2025 में दिए गए एक कथित विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली एक याचिका खारिज कर दी.

    जस्टिस विक्रम डी. चौहान ने सिमरन गुप्ता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया. सिमरन गुप्ता ने संभल की एक अदालत द्वारा उनकी उस याचिका को खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की थी.

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि गांधी ने 2025 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा था कि "हम अब BJP, RSS और खुद भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 02:14 PM (IST)

    पंजाब में सरकारी इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में दो लोगों को जेल

    नई दिल्ली: (1 मई) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की एक स्पेशल कोर्ट ने दो लोगों को दोषी ठहराते हुए जेल की सज़ा सुनाई है. इन लोगों ने पंजाब के मोगा में एक सरकारी इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराया था. यह काम उन्होंने 'सिख्स फॉर जस्टिस' के जनरल काउंसल और घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उकसाने पर किया था.

    NIA की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि मोहाली के SAS नगर स्थित कोर्ट ने इन आरोपियों को, जिनकी पहचान मोगा निवासी इंदरजीत सिंह और जसपाल सिंह के तौर पर हुई है, पांच साल और छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही, उन पर 16,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

    NIA ने इससे पहले इन दोनों के साथ-साथ दो अन्य गिरफ्तार आरोपियों और अमेरिका में रह रहे दो फरार आरोपियों—पन्नू और उसके साथी राणा सिंह उर्फ ​​हरप्रीत सिंह—के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:58 PM (IST)

    मंदिर में लाया गया हाथी हिंसक हुआ, एक की जान ली, महावत को घायल किया

    कोच्चि: (1 मई) पुलिस ने बताया कि यहाँ अंगमाली के किडांगूर में एक मंदिर में लाया गया एक बंदी हाथी शुक्रवार को हिंसक हो गया। उसने हमला करके कुछ लोगों को घायल कर दिया, जिनमें से एक की इस घटना में मौत हो गई. टीवी चैनलों पर दिखाई गई घटना की तस्वीरों में हाथी को मंदिर के पास खड़ी गाड़ियों पर हमला करते हुए देखा गया.

    पुलिस ने बताया कि हाथी ने एक कार को कई बार पलट दिया, जिससे वह पूरी तरह से नष्ट हो गई. उसने वहाँ मौजूद कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया. इस बीच, वन विभाग की एक 'एलिफेंट स्क्वाड' ने हाथी को पकड़ने की कोशिश की, ताकि वह मंदिर परिसर से निकलकर ज़्यादा आबादी वाले इलाके में न चला जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:45 PM (IST)

    MP क्रूज़ बोट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई; 28 लोगों को बचाया गया, बरगी बांध पर तलाशी अभियान जारी

    जबलपुर: (1 मई) अधिकारियों ने बताया कि बरगी बांध क्रूज़ बोट हादसे में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई, क्योंकि बचाव दल ने डूबी हुई नाव से पांच और शव बरामद किए। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में स्थित इस जलाशय में अभी भी लापता छह अन्य लोगों की तलाश जारी है.

    उन्होंने बताया कि जहां 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं सेना, NDRF और SDRF की टीमों ने नाव के मलबे के भीतर लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है.

    PTI Videos से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा, "गुरुवार को चार शव बरामद किए गए थे, जबकि शुक्रवार तड़के बचाव अभियान के दौरान पांच और शव मिले, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई."

    उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से जाँच की जाएगी, और जीवित बचे लोगों में से एक द्वारा उठाए गए 'लाइफ़ जैकेट' के मुद्दे की भी जाँच की जाएगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:32 PM (IST)

    WB दूसरे चरण के चुनावों में तीसरे लिंग के लोगों की 91.28% वोटिंग, पुडुचेरी 91.81% के साथ सबसे आगे: EC

    नई दिल्ली: (1 मई) चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में तीसरे लिंग के मतदाताओं ने ज़ोरदार वोटिंग की, जिसमें से 91.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    पश्चिम बंगाल चुनावों के दो चरणों में कुल 1,257 तीसरे लिंग के मतदाता वोट डालने आए -- पहले चरण में 465 और दूसरे चरण में 792. पहले चरण में वोटिंग 56.79 प्रतिशत रही, जबकि दूसरे चरण में यह तेज़ी से बढ़कर 91.28 प्रतिशत हो गई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:29 PM (IST)

    SC ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

    नई दिल्ली: (30 अप्रैल) सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी है. यह मामला उन पर लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं.

    शुक्रवार को अपलोड किए गए एक आदेश के अनुसार, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चांदुरकर की बेंच ने खेड़ा को कुछ शर्तों के साथ गिरफ़्तारी से पहले की ज़मानत दे दी. इससे पहले गुरुवार को कोर्ट ने इस मामले पर अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:16 PM (IST)

    मान सरकार को अकुशल मजदूरों की मजदूरी बढ़ानी चाहिए: प्रताप सिंह बाजवा

    चंडीगढ़: (1 मई) कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को मांग की कि राज्य सरकार अकुशल मज़दूरों की मज़दूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करे.

    बाजवा ने कहा कि मान सरकार, जिसने 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है, अगर वह मज़दूर वर्ग को लेकर गंभीर है, तो उसे मज़दूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करनी चाहिए. बाजवा ने कहा, "उन्होंने विधानसभा सत्र बुलाया है. हम मांग करेंगे कि अकुशल मजदूरों की मजदूरी 400 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन की जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 01:04 PM (IST)

    राजस्थान में जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' शुरू, राज्यपाल ने भागीदारी का आग्रह किया

    जयपुर: (1 मई) अधिकारियों ने बताया कि भारत की आगामी जनगणना प्रक्रिया के तहत 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' (स्वयं-गणना) की कवायद शुक्रवार को राजस्थान में शुरू हो गई, जिससे निवासियों को अपने घर-परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिल गई है.

    "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ राज्य में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने लोक भवन में 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' के माध्यम से किया। इसके साथ ही पूरे राजस्थान में जनगणना संबंधी गतिविधियों के पहले चरण की शुरुआत हो गई है.

    एक प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कवायद में सक्रिय रूप से भाग लेने और 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' सुविधा के माध्यम से सटीक और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 12:48 PM (IST)

    अमित शाह ने लेह में पवित्र बुद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    लेह/जम्मू: (1 मई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लद्दाख की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी और 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह का उद्घाटन किया.

    अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम लेह शहर के फोटंग-चोगलमसर इलाके में जीवत्सल में आयोजित किया गया था. तथागत बुद्ध के पूजनीय पिपरहवा अवशेष—प्राचीन पवित्र अवशेष और गौतम बुद्ध से जुड़ी वस्तुएं, जो नेपाल सीमा के पास आज के उत्तर प्रदेश में पिपरहवा में मिली थीं—बुधवार को लेह पहुंचे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 12:35 PM (IST)

    महाराष्ट्र दिवस: उद्धव और राज ठाकरे ने हुतात्मा चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

    मुंबई: (1 मई) शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र दिवस के मौके पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को हुतात्मा चौक का दौरा किया.

    उद्धव, अपने बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, पार्टी सांसदों संजय राउत, अनिल देसाई, अरविंद सावंत, पार्टी विधायकों सुनील प्रभु और बाला नार, और अन्य लोगों के साथ, शुक्रवार तड़के दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित इस जगह पर पहुंचे. 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो 1960 में राज्य के गठन का प्रतीक है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 12:20 PM (IST)

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई शहरों में बारिश और भरतपुर-दौसा में ओले गिरे

    राजस्थान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. दौसा, अजमेर, सीकर, फलौदी, नागौर और भरतपुर में बरसात दर्ज की गई. राज्य में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं. भरतपुर के नदबई और दौसा के बांदीकुई में ओले भी गिरे. कई स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है.

    इस बीच, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 44 दशमलव 1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा. जैसलमेर में 44, फलौदी में 42 दश्मलव 8, चूरू में 42 दशमलव 4, बीकानेर में 42 दशमलव 2 और पिलानी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम से आगामी दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर बने रहने की संभावना है. इसके असर से भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में आंधी-बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 12:06 PM (IST)

    UP कॉलेज के प्रिंसिपल 16.78 लाख रुपये की स्कॉलरशिप में हेराफेरी करने पर गिरफ्तार

    MAINPURI (UP): (1 मई) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर इलाके में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप के लिए रखे गए 16.78 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कॉलेज का मैनेजर फरार है.

    जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 2021-22 में KPS इंटर कॉलेज, दोदापुर टिलयानी को 285 रजिस्टर्ड छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए 16,78,500 रुपये जारी किए थे. उन्होंने बताया कि एक शिकायत मिलने के बाद, विभाग ने 2025 में एक जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि जिन छात्रों को लाभार्थी के तौर पर दिखाया गया था, वे असल में थे ही नहीं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 11:48 AM (IST)

    मजदूर दिवस पर नोएडा में भारी फोर्स तैनात, श्रमिक संगठनों के कार्यक्रम रद्द

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में 13 अप्रैल को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था उस समय बेपटरी हो गई जब औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच अराजक तत्वों ने हिंसा, तोड़फोड़, बवाल व आगजनी की थी. घटना के बाद आज श्रमिक दिवस है. इस पर किसी भी संभावित घटना को रोकने के गलिए जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने भारी पुलिस फोर्रस तैनात किया है. श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों पर पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस नजर रखे हैं. पदाधिकारियों को बेवजह किसी स्थान पर एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 11:37 AM (IST)

    कमर्शियल LPG की कीमत में 19-kg सिलेंडर पर 993 रुपये की बढ़ोतरी

    नई दिल्ली: (1 मई) शुक्रवार को कमर्शियल LPG की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी करते हुए 19-kg सिलेंडर पर 993 रुपये बढ़ा दिए गए. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह लगातार तीसरा मासिक इजाफा है.

    19-kg वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर - जिसका इस्तेमाल होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर होता है - अब दिल्ली में रिकॉर्ड 3,071.5 रुपये का मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपये थी.

    इससे पहले, 1 अप्रैल को सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उससे पहले, 1 मार्च को 19-kg वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये का इजाफा हुआ था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    01 May 2026 11:20 AM (IST)

    सरकार ने Vodafone Idea के बकाए में 27% की कटौती कर इसे 64,046 करोड़ किया

    नई दिल्ली: (30 अप्रैल) गुरुवार को कंपनी की एक फाइलिंग में बताया गया कि सरकार ने वैधानिक बकाए के पुनर्मूल्यांकन के बाद, कर्ज में डूबी कंपनी Vodafone Idea पर एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की देनदारी में करीब 27% की कटौती करते हुए इसे ₹64,046 करोड़ कर दिया है.

    टेलीकॉम विभाग (DoT) ने 31 दिसंबर 2025 तक के AGR बकाए को ₹87,695 करोड़ पर फ्रीज़ कर दिया था। हालांकि, यह राशि DoT द्वारा पुनर्मूल्यांकन और AGR बकाए के पुनर्मूल्यांकन के लिए DoT द्वारा गठित की जाने वाली एक समिति की अंतिम मंजूरी के अधीन थी.

    फाइलिंग में कहा गया, "हम अब यह बताना चाहते हैं कि DoT ने 30 अप्रैल 2026 के अपने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि इस उद्देश्य के लिए गठित समिति ने 31 दिसंबर 2025 तक के AGR बकाए को अंतिम रूप देते हुए ₹64,046 करोड़ निर्धारित किया है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 11:03 AM (IST)

    सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर सियासत तेज, कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद राजनीति भी गरमा गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई का बोझ बढ़ रहा है. पार्टी ने आंकड़े जारी कर दावा किया कि चार महीने में कमर्शियल सिलेंडर करीब 1,518 रुपये महंगा हो चुका है और आम लोगों व कारोबारियों पर इसका असर पड़ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 10:46 AM (IST)

    यूपी में फसल नुकसान पर राहत तेज, हजारों किसानों को मिला मुआवजा

    उत्तर प्रदेश में आग, ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं. योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन लगातार सर्वे कर रहा है और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है. कई जिलों में हजारों किसानों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है, जबकि बाकी किसानों को भी जल्द राहत देने की तैयारी है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 10:34 AM (IST)

    तेलंगाना में आग से तबाह हुई मक्के की फसल, 15 एकड़ में किसानों का भारी नुकसान

    तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में आग लगने से छह किसानों की करीब 15 एकड़ में खड़ी मक्के की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. किसानों को शक है कि ट्रांसफॉर्मर के पास ढीले बिजली के तारों की वजह से आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई. घटना के बाद कृषि विभाग ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच के लिए दमकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 10:17 AM (IST)

    चना खरीद पर 40 क्विंटल सीमा से किसानों में नाराजगी, केंद्र से दखल की मांग

    राजस्थान में चना खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ रही है. किसान महापंचायत का कहना है कि सरकार ने 100 फीसदी खरीद का वादा किया था, लेकिन जमीन पर 40 क्विंटल की सीमा लगाई जा रही है. इससे किसान अपनी पूरी फसल नहीं बेच पा रहे और कम बाजार भाव के कारण नुकसान का खतरा बढ़ गया है. किसानों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मामले में दखल देने और पूरी खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 10:02 AM (IST)

    हिमाचल में मौसम बिगड़ा, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शिमला, मनाली, कुल्लू समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है. कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिली, जिससे ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 09:47 AM (IST)

    रबर ड्यूटी घटाने का विरोध, केरल के किसानों ने जताई नाराजगी

    केरल के रबर उत्पादकों ने आयात ड्यूटी घटाने की मांग का विरोध किया है. उनका कहना है कि इससे घरेलू कीमतें गिरेंगी और किसानों की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा. करीब 12 लाख किसान इस खेती पर निर्भर हैं, जबकि बढ़ती लागत और मौसम की मार से पहले ही उनकी आय कम हो रही है. ऐसे में किसानों ने सरकार से उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 09:32 AM (IST)

    दिल्ली में 16 साल बाद रिकॉर्ड बारिश, अप्रैल में साफ रही हवा और घटा प्रदूषण

    दिल्ली में इस साल अप्रैल महीने ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 30 अप्रैल तक करीब 27.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश और तेज हवाओं की वजह से हवा भी पहले से ज्यादा साफ रही और प्रदूषण में कमी आई. औसत AQI करीब 179 दर्ज हुआ, जो पिछले साल से बेहतर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 3 से 5 मई के बीच दोबारा बारिश के आसार हैं.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 09:17 AM (IST)

    कपास ड्यूटी पर फैसला टला, उद्योग को राहत की उम्मीद, सरकार कर रही विचार

    देश में कच्चे कपास के आयात शुल्क को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. कपड़ा मंत्रालय ड्यूटी कम करने की मांग कर रहा है ताकि उद्योग को राहत मिल सके, लेकिन कृषि मंत्रालय किसानों के हित को देखते हुए सतर्क है. बढ़ती कीमतों और घटते निर्यात के बीच सरकार सभी पक्षों से चर्चा कर रही है और जल्द निर्णय लेने की तैयारी में है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 09:03 AM (IST)

    नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जमीन अधिग्रहण को बताया सही

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण को वैध ठहराया है. अदालत ने प्रभावित जमीन मालिकों की याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार की गई है और इसमें कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई. इस फैसले से एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 08:47 AM (IST)

    पंजाब के डेयरी किसानों को राहत, दूध खरीद कीमत में बढ़ोतरी लागू

    1 मई से पंजाब में दूध खरीद कीमत बढ़ा दी गई है, जिससे डेयरी किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. प्रति किलोग्राम फैट पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे करीब 2.5 लाख किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है. इस फैसले का असर निजी दुग्ध कंपनियों पर भी पड़ सकता है और पूरे डेयरी सेक्टर में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 08:33 AM (IST)

    राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है. प्रदेश के करीब 12 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी लू का असर बना रहेगा, लेकिन बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 08:18 AM (IST)

    सीएम योगी का बड़ा फैसला, बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

    योगी आदित्यनाथ ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए. साथ ही जनहानि, पशुहानि और घायलों को भी सहायता पहुंचाने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 08:03 AM (IST)

    मई की शुरुआत में बड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा

    1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर ₹3,071.50 में मिलेगा, जो पहले ₹2,078.50 था. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर खर्च बढ़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों की रसोई पर असर नहीं पड़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 07:47 AM (IST)

    सीएम भगवंत मान को कोर्ट का आदेश, 1 मई को पेश होने के निर्देश

    भगवंत सिंह मान को मानसा की अदालत ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. अब इस मामले की सुनवाई के लिए सीएम को अदालत में उपस्थित होना होगा.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 07:31 AM (IST)

    अमित शाह का लद्दाख दौरा, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पवित्र अवशेषों को नमन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके साथ ही 1 से 14 मई तक चलने वाली प्रदर्शनी में शामिल होकर उसके आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार भी साझा करेंगे.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 07:15 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलों से मिली राहत

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम अचानक बदल गया है. तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कई इलाकों में तेज हवाएं 70 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 1 मई को भी शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट जारी रह सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    01 May 2026 06:58 AM (IST)

    ओडिशा को 1700 करोड़ की बड़ी सौगात, 898 गांवों तक पहुंचेगी सड़क

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान रायगढ़ा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मिलकर 1700 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 898 गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाई जाएगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 1 May, 2026 | 06:55 AM