मखाना बोर्ड पर राहुल गांधी के सवाल पर सरकार की खुल गई पोल, दलहन-कपास के दावों पर आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि बड़े शोर-शराबे से घोषित मखाना बोर्ड की हालत भी अन्य योजनाओं की तरह खराब है. वादे की रकम का लगभग 5 फीसदी ही जारी किया गया है और अब तक बोर्ड का स्थान तक तय नहीं हुआ. वहीं, कपास उत्पादन में गिरावट को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 20 Mar, 2026 | 07:08 PM

बिहार के मखाना को देश के बाजारों के साथ ही दुनियाभर में पहुंचाने के लिए सरकार के तमाम दावों की हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब राहुल गांधी ने कृषि मंत्रालय ने लिखित में जवाब मांग लिया. साल 2025 में फरवरी के बजट में केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड बनाने और उस पर खर्च होने वाली रकम का ऐलान किया था. हालांकि, सत्ताधारी दल के नेता इससे पहले से ही मखाना बोर्ड बनाने का कई मौकों पर ऐलान कर चुके थे. अब एक साल से ऊपर बीत गया है और अब तक केवल 5 फीसदी रकम ही अलॉट की गई है और अब तक बोर्ड के लिए जगह तक तय नहीं की जा सकी है. जबकि, खुद पीएम मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत राज्य के कई मंत्री और नेता इसे किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम बता चुके हैं. इतना ही नहीं दलहन उत्पादन, कपास की पैदावार के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय से कृषि विकास के लिए कुछ योजनाओं और उत्पादन को लेकर सवाल पूछे. जिनके लिखित जवाब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी की ओर से दिए गए हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है मैंने संसद में कृषि मंत्रालय से पूछा कि पिछले साल की खेती-बाड़ी की बड़ी-बड़ी घोषणाओं का क्या हुआ?

कपास का उत्पादन बढ़ने की बजाय घटा

राहुल गांधी ने कहा कि कपास, दलहन, मखाना को लेकर जो घोषणाएं हुई थीं उन सबकी एक ही कहानी है, न ग्रोथ, न निवेश, न कोई विजन. उन्होंने आगे कहा कि कपास का उत्पादन 2020-21 में 35.2 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) था, जो 2024-25 में बढ़ने की बजाय गिरकर 29.7 MMT रह गया है. दलहन के उत्पादन की स्थिति भी वहीं की वहीं देखी गई. 2020-21 में 25.5 MMT उत्पादन था जो 4 साल बाद भी 2024-25 में 25.7 MMT तक रह गया. जबकि, दलहन उत्पादन के लिए कई बड़ी घोषणाएं दलहन मिशन का ऐलान किया जा चुका है.

Rahul Gandhi Questions on national Makhana Board

राहुल गांधी के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दिया जवाब.

मखाना बोर्ड के लिए अब तक जगह तलाश नहीं सका केंद्र

राहुल गांधी ने कहा कि यहां तक कि बड़े शोर-शराबे से घोषित मखाना बोर्ड की भी यही हालत है. वादे की रकम का लगभग 5 फीसदी यानी 27 करोड़ रुपये ही जारी हुआ है और अब तक बोर्ड का स्थान तक तय नहीं हुआ. मखाना बोर्ड के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा है कि मखाना क्षेत्र के विकास के लिए 2025 से 2023 तक के लिए कुल खर्च राशि 475.03 करोड़ रुपये तय की गई है. इसमें से 26.62 करोड़ रुपये बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर और उत्तराखंड को दिए गए हैं. मखाना बोर्ड बनाने की जगह को लेकर केंद्र ने अभी तलाश जारी होने का जवाब दिया है.

Rahul Gandhi asks Questions on national Makhana Board

राहुल गांधी के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दिया जवाब.

सरकार की योजनाएं सिर्फ दिखावे के लिए बनती हैं – राहुल गांधी

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये उत्पादन आंकड़ों का नतीजा यह है कि भारत आयात पर निर्भर रहता है, देश के किसान को दूसरे देश के उत्पादों से मुकाबला करना पड़ता है और आम परिवारों को बढ़ती कीमतों का बोझ उठाना पड़ता है. हर बार किसानों की ऐसी उपेक्षा देख कर अब कोई दो राय नहीं है कि मोदी सरकार योजनाएं और बजट जनता के फायदे के लिए नहीं, सिर्फ दिखावे के लिए बनाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Mar, 2026 | 06:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!