Todays Top News List: बिहार सरकार ने जारी किया फसल मुआवजा, आम के बाग में लगी गंभीर बीमारी और दहशत में किसान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को यूपी के मेरठ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस दौरान पीएम मोदी न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी के सेक्शन और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही संपूर्ण दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर जनता के लिए परिचालित हो जाएगा. साथ ही प्रधानमंत्री मेरठ मेट्रो के 12 स्टेषनों के साथ 21 किलोमीटर खंड का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. आज दिनभर के कृषि समाचार यहां पढ़ें..

Agriculture News in Hindi: अगले दो से तीन दिनों तक केरल और माहे में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना है. वहीं, देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 21 Feb, 2026 | 07:00 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:59 PM (IST)

    AI की वजह से जल्द ही बेरोजगारी बढ़ जाएगी- सांसद रामगोपाल यादव

    समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की वजह से जल्द ही बेरोजगारी बढ़ जाएगी. उनका कहना है कि 10 साल में ऐसा होगा कि बहुत से लोग काम नहीं पाएंगे और कई लोग सड़क पर नजर आएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:55 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी की सरकार में गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन दी गई थी- अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां 14 साल का एक बच्चा साइकिल सीखते समय नाले में गिरकर जान गंवा बैठा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन दी गई थी और मेडिकल कॉलेज को भी सुविधाएं दी गई थीं, लेकिन इसके बावजूद 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या यही गोरखपुर है, जहां “गोरखधंधा” चल रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:45 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भिकियासेन स्थित पीपलपानी में रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई और भिकियासेन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने सतीश नैनवाल के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई. धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि भगवान परिवार को इस अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति दें. उन्होंने सतीश नैनवाल को क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय जनप्रतिनिधि बताया और उनके असमय निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति करार दिया। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:29 PM (IST)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- फर्जी मुकदमे की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उन पर लगाए गए फर्जी मुकदमे की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी. उन्होंने न्यायालय से अपील की कि मामले की जल्दी सुनवाई की जाए. उनका कहना था कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं, वह खुद हिस्ट्रीशीटर है और कई लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर उगाही करता है. उनका यह भी कहना था कि गौमाता की रक्षा के लिए उनकी आवाज को दबाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे किसान और गरीब वर्ग को होगा- अधीर रंजन चौथरी

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौथरी ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे किसान और गरीब वर्ग को होगा. उनका कहना है कि अगर अमेरिका से कृषि उत्पाद बिना टैक्स के आएंगे, लेकिन भारत से भेजे गए उत्पाद पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा, तो यह एकतरफा समझौता होगा. उन्होंने चेताया कि इस डील पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और देशवासियों को गुमराह किए बिना ही कोई निर्णय लिया जाए, क्योंकि देश की आत्मनिर्भरता और भविष्य इस पर निर्भर है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 06:01 PM (IST)

    बंगाल में पहली बार कृषि क्षेत्र को दिए जाने वाले क्रेडिट का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा

    नबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पी. के. भारद्वाज ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में बंगाल में पहली बार कृषि क्षेत्र को दिए जाने वाले क्रेडिट का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा. यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026 के दौरान दी। इस सेमिनार में राज्य के वित्त सचिव प्रभात मिश्रा और कृषि सचिव ओंकार सिंह मीना भी मौजूद थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 05:45 PM (IST)

    AI इम्पैक्ट समिट में देश और दुनिया से 10 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया- CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत को उभरती तकनीक का केंद्र बनाने में मदद की है. उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में AI इम्पैक्ट समिट में देश और दुनिया से 10 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. योगी जी ने कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था और विकास मुख्य रूप से चिप टेक्नोलॉजी पर निर्भर है, और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का विज़न बहुत दूरदर्शी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 05:28 PM (IST)

    आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं- शिवराज सिंह चौहान

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं और विकसित व आत्मनिर्भर भारत  के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि गांवों की महिलाएं ‘कृषि सखी’ बनकर खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही हैं और ‘बैंक सखी’ के रूप में वित्तीय व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं. उन्होंने जोर दिया कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के बिना विकास संभव नहीं है और महिलाओं तक पूंजी और निवेश की पहुंच जरूरी है, ताकि वे देश की अर्थव्यवस्था में और बड़ा योगदान दे सकें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 05:11 PM (IST)

    बैंक केवल लेनदेन का केंद्र नहीं बल्कि समग्र विकास और समृद्धि के साझेदार हैं- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब तक आर्थिक आत्मनिर्भरता गांवों और महिलाओं तक नहीं पहुंचेगी, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा. उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि बैंक केवल लेनदेन का केंद्र नहीं, बल्कि समग्र विकास और समृद्धि के साझेदार हैं. बैंक गरीबों को सिर्फ ऋण नहीं देते, बल्कि उनके भविष्य को दिशा देते हैं. इसलिए बैंकों को सिर्फ लेंडर नहीं, बल्कि पार्टनर बनकर काम करना चाहिए और जीरो रिजेक्शन का लक्ष्य अपनाना चाहिए.

    दरअसल,  हैदराबाद में आयोजित केंद्रीय स्तरीय समन्वय समिति की 25वीं बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने ‘लखपति दीदी’ अभियान को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि जब वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ शुरू की थी, ताकि बेटियों को जन्म से ही आर्थिक सुरक्षा मिले और वे 21 साल की उम्र तक आत्मनिर्भर बन सकें. उनका कहना था कि उन्होंने गांवों में महिलाओं की कठिन परिस्थितियां देखीं, जिससे उन्हें ऐसी योजनाएं बनाने की प्रेरणा मिली.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 04:40 PM (IST)

    बिहार सरकार ने जारी किया फसल मुआवजा, खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 2025 में बाढ़ और ‘मोंथा’ तूफान से प्रभावित दो लाख से अधिक किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की. यह मदद कृषि इनपुट सब्सिडी योजना के तहत दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक बारिश, बाढ़ और ‘मोंथा’ तूफान से हुई फसल क्षति के मुआवजे के रूप में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई. कुल 2,02,000 किसानों के खातों में 113.16 करोड़ रुपये जमा किए गए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 04:23 PM (IST)

    असम बांग्लादेश की सीमा से जुड़ा राज्य है, वहां की जनसांख्यिकी पर इसका असर दिख रहा है- विनोद बंसल

    VHP नेता विनोद बंसल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि असम बांग्लादेश की सीमा से जुड़ा राज्य है और वहां की जनसांख्यिकी पर इसका असर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार घुसपैठियों को बाहर करने की कोशिश करती है, तो कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अन्य समूह एक साथ विरोध में खड़े हो जाते हैं. बंसल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का कहना “मियां” केवल उन घुसपैठियों के लिए है जो अवैध रूप से आए हैं. उनका कहना था कि अब समय आ गया है कि इस मामले में निर्णायक कदम उठाए जाएं और घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 04:08 PM (IST)

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, कही ये बात

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि AI समिट में कांग्रेस ने अपने युवा कार्यकर्ताओं के जरिए जो नीच राजनीति की, उसकी वह गोवा सरकार की तरफ से निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और उसके नेतृत्व की गलती है और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 03:52 PM (IST)

    आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है और हमें अपनी बंगाली भाषा को मजबूत बनाना चाहिए- शुभांकर सरकार

    पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभांकर सरकार ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है और हमें अपनी बंगाली भाषा को मजबूत बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रिसर्च डिपार्टमेंट खोलना और पूरी भाषाई प्रणाली सुधारना जरूरी है. साथ ही, बाहर बंगाल से आने वाले लोगों को बंगाली बोलने पर परेशान किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और सभी दलों की बैठक बुलाकर इस समस्या का विरोध करने का सुझाव दिया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 03:36 PM (IST)

    जेपी नड्डा ने हिमाचल में Td वैक्सीन का लॉन्च किया

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश में बनी टेटनस और एडल्ट डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन का लॉन्च किया. केंद्रीय मंत्री ने इंस्टीट्यूट की टीम की तारीफ की और Td वैक्सीन की शुरुआत को पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में एक मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि स्वदेशी Td वैक्सीन स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जे.पी. नड्डा ने बताया कि भारत ने 99% वैक्सीन कवरेज हासिल किया है, जो पब्लिक हेल्थ में बड़ा बदलाव है. Td वैक्सीन के लॉन्च के साथ, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट अप्रैल 2026 तक यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के लिए 55 लाख डोज़ सप्लाई करेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 03:21 PM (IST)

    बिहार के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, 2401 गांवों से गन्ना आरक्षित किया गया

    शुगर कैन इंडस्ट्रीज विभाग ने सकरी और राय्याम शुगर मिलों को पुनर्जीवित करने के लिए दरभंगा और मधुबनी जिलों के 2,401 गांवों से गन्ना आरक्षित किया है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया. दरभंगा में स्थित राय्याम शुगर मिल के लिए 1,018 गांवों के किसान गन्ना देंगे, जबकि मधुबनी की सकरी शुगर मिल के लिए 1,383 गांवों के किसान गन्ना सप्लाई करेंगे. यह कदम दोनों मिलों में पर्याप्त गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 03:06 PM (IST)

    कांग्रेस अब केवल विरोधी दल नहीं बल्कि देश विरोधी बन गई है- सैयद शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि कांग्रेस अब केवल विरोधी दल नहीं, बल्कि देश विरोधी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारत दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा है और कई राष्ट्राध्यक्ष इसकी प्रशंसा कर रहे हैं, तब राहुल गांधी और उनकी पार्टी देश की छवि खराब करने में लगे हैं. हुसैन ने कहा कि इसमें शामिल लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 02:52 PM (IST)

    आम के बाग में लगी गंभीर बीमारी, दहशत में किसान

    इस साल तेलंगाना में आम की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है. अभी से आम के पेड़ फूलों से लदे हुए हैं, जिसे देखकर किसान काफी खुश हैं. कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल साल सर्दी के दौरान रात का तापमान औसत से कम रहा, जो आम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. इसके चलते आम के पेड़ पर फूल खिल रहे हैं. हालांकि, कुछ इलाकों के बागों में कीटों का खतरा बढ़ गया है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों को डर है कि अगर समय पर कीटों का इलाज नहीं किया गया, तो पैदावार को नुकसान पहुंच सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 02:36 PM (IST)

    पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल

    दिल्ली- एनसीआर में वसंत ऋतु के दौरान गेहूं की बची हुई पुआल जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा इस साल एक नई पहल करेगा. राज्य हर गांव में हर खेत का नक्शा तैयार करेगा और यह बताएगा कि गेहूं की पुआल कटाई के समय किस तरह से संभाली जाएगी. यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नए निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिन्होंने पिछले साल पूरे उत्तर भारत में गेहूं के मौसम में आग लगने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी शुरू की थी. हालांकि गेहूं की बची हुई पुआल जलाने पर पहले धान के जलाने जितना ध्यान नहीं दिया जाता था.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    21 Feb 2026 02:21 PM (IST)

    भारत-ब्राजील रिश्तों को नई मजबूती, राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया करीबी दोस्त

    नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को अपना प्रिय मित्र बताते हुए भारत दौरे पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह उनकी छठी भारत यात्रा है और दोनों देशों की बैठक बेहद शानदार रही. लूला ने कहा कि भारत और ब्राज़ील ग्लोबल साउथ की बड़ी लोकतांत्रिक ताकतें हैं. एक डिजिटल सुपरपावर है तो दूसरा रिन्यूएबल एनर्जी में आगे है. दोनों देश सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं और शांति व बहुपक्षीय सहयोग के पक्षधर हैं. इस मुलाकात से द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.(ANI)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Feb 2026 02:06 PM (IST)

    चावल मिलर्स और डीलरों ने फोर्टिफाइड राइस कर्नल्स की सीमित आपूर्ति को लेकर जताई चिंता

    Haryana News: हरियाणा के चावल मिलर्स और डीलरों ने फोर्टिफाइड राइस कर्नल्स (FRK) की सीमित आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है. इन FRK का मिश्रण अनिवार्य रूप से कस्टम-मिल्ड राइस (CMR) में करना होता है. राज्य में लगभग 1,400 CMR चावल मिलर्स की जरूरत पूरी करने के लिए केवल चार आपूर्तिकर्ताओं को ही अधिकृत किया गया है. FRK चावल के दानों को विशेष रूप से आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध किया जाता है और इसे चावल के आटे से तैयार किया जाता है. देश और राज्य में एनीमिया रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने CMR में 1 फीसदी फोर्टिफाइड राइस डालने का निर्णय लिया है. CMR नीति के तहत, मिलर्स अपने आवंटित धान का 67 फीसदी चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) को सप्लाई करते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 01:55 PM (IST)

    टैरिफ विवाद पर ट्रंप का बयान, बोले- पीएम मोदी हमारा फायदा उठा रहे थे

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बड़ा बयान दिया. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका का फायदा उठा रहे थे. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि कोर्ट के फैसले के बावजूद भारत के साथ हुई ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा. ट्रंप के अनुसार, व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता लागू रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 01:41 PM (IST)

    US सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर 10% अस्थायी टैरिफ, व्हाइट हाउस ने किया साफ

    अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुराने टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि फिलहाल भारत पर 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लागू रहेगा. यह नया शुल्क पहले लगाए गए टैरिफ की जगह लेगा. अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौता जारी है और दोनों देश बातचीत के जरिए आगे का रास्ता निकाल रहे हैं. भारत सरकार भी इस फैसले का अध्ययन कर रही है और जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 01:30 PM (IST)

    US टैरिफ फैसले पर प्रल्हाद जोशी बोले- सरकार करेगी समीक्षा, वाणिज्य और विदेश मंत्रालय देंगे जवाब

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ से जुड़े फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारत सरकार पहले इस निर्णय का अध्ययन करेगी. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया वाणिज्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से दी जाएगी. जोशी ने साफ किया कि इस मामले में वही मंत्रालय जवाब देने के लिए अधिकृत हैं और सरकार जल्द ही उचित प्रतिक्रिया जारी करेगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 01:15 PM (IST)

    पाकिस्तान में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता दर्ज

    पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सुबह करीब 9:57 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि कम गहराई पर आए भूकंप के झटके सतह पर ज्यादा महसूस होते हैं, लेकिन तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रहती है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 01:00 PM (IST)

    US टैरिफ विवाद पर राहुल गांधी का वार, बोले- पीएम मोदी फिर करेंगे ‘सरेंडर’

    अमेरिका में टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत की राजनीति भी गर्म हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रेड डील के मामले में देश के हितों से समझौता किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री दोबारा बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं और फिर से “सरेंडर” कर देंगे. राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले को अदालत ने अवैध करार दिया है. इधर केंद्र सरकार का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की पूरी सुरक्षा की गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 12:46 PM (IST)

    हिमाचल के कसौली में टीडी वैक्सीन लॉन्च, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 15 लाख डोज को दिखाई हरी झंडी

    हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टेटनस और डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया. उन्होंने वैक्सीन की 15 लाख डोज को बाजार में उतारने की मंजूरी दी, जिसके बाद इसकी सप्लाई शुरू की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान सीआरआई कर्मचारी संघ ने भी अपनी मांगें मंत्री के सामने रखीं. इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री के आगमन पर संस्थान में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 12:32 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में हाईटेक खेती को बढ़ावा, पॉलीहाउस पर 50% तक अनुदान

    बदलते मौसम और बार-बार हो रहे नुकसान से किसानों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार संरक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है. पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस और प्लास्टिक मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर सरकार 50 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. तय मानकों के अनुसार किसानों को 4000 वर्ग मीटर तक आर्थिक सहायता मिलेगी. इस योजना का उद्देश्य है कि किसान कम जोखिम में ज्यादा और बेहतर गुणवत्ता वाली फसल उगा सकें. संरक्षित खेती के जरिए फसल को तेज बारिश, ओलावृष्टि, पाला और अधिक गर्मी से बचाया जा सकता है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ बाजार में बेहतर दाम मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 12:17 PM (IST)

    अजमेर में मिलावट पर सख्त कार्रवाई, सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ माल जब्त

    अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त किया है. यह कार्रवाई पालरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में की गई, जहां पहले भी इसी ब्रांड का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया था. विभाग ने संबंधित बैच की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है और निर्माता को बाजार से पूरा माल वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान कई जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले, जिसके चलते नोटिस जारी करने की तैयारी है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 12:02 PM (IST)

    एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नई दिल्ली घोषणा पर 80 देशों की मुहर, भारत बना वैश्विक एआई सहयोग का केंद्र

    नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में लगभग 80 देशों के ‘नई दिल्ली घोषणा’ पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एआई क्षेत्र के सभी प्रमुख देशों ने इस घोषणा का समर्थन किया है और हस्ताक्षरकर्ताओं की संख्या 80 के पार जा सकती है. यह घोषणा सख्त वैश्विक नियमों के बजाय स्वैच्छिक और सहयोगात्मक ढांचे पर जोर देती है, साथ ही एआई तक समान पहुंच, स्किल डेवलपमेंट और ऊर्जा दक्षता को प्राथमिकता देती है. भारत इस पहल के जरिए एआई के वैश्विक विमर्श को समावेश, किफायती तकनीक और राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ाना चाहता है. घोषणा में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के तहत विकासशील देशों को एआई संसाधनों तक बेहतर पहुंच देने और बहु-हितधारक सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 11:45 AM (IST)

    हाथरस में नकली खाद फैक्ट्री का खुलासा, छापे में सरकारी खाद के 50 बोरे बरामद

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में नकली खाद बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है. गुप्त सूचना मिलने पर डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने सासनी क्षेत्र में एक बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम पर छापा मारा. जांच के दौरान वहां सरकारी खाद के करीब 50 बोरे और बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई. बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर असली खाद में मिलावट कर नकली खाद तैयार कर अलग-अलग कंपनियों के नाम से बेची जा रही थी. छापेमारी में कई कंपनियों के नाम से छपे खाली कट्टे भी मिले हैं. डीएम अतुल वत्स खुद मौके पर पहुंचे और मामले को प्रथम दृष्टया मिलावट से जुड़ा बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही. बरामद खाद को जब्त कर गोदाम को सीज कर दिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 11:31 AM (IST)

    दिल्ली में आतंकी साजिश का अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र पर खतरा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया जानकारी के अनुसार, लाल किले के आसपास और चांदनी चौक क्षेत्र में आईईडी के जरिए हमले की साजिश रची जा सकती है. रिपोर्ट्स में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने आया है. खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 11:13 AM (IST)

    कोच्चि चाय नीलामी में कीमतें मजबूत, कम सप्लाई और ज्यादा मांग से बढ़े दाम

    कोच्चि की साप्ताहिक चाय नीलामी में इस बार कीमतें मजबूत रहीं क्योंकि मांग सप्लाई से ज्यादा रही. खासकर ऑर्थोडॉक्स चाय की प्रीमियम किस्मों के दाम प्रति किलो 5 से 10 रुपये तक बढ़े, जबकि सीटीसी डस्ट की कीमतें स्थिर रहीं. सीमित आवक के बावजूद घरेलू खरीदारों और निर्यातकों ने अच्छी खरीदारी की, जिससे लगभग पूरी मात्रा बिक गई. टी ट्रेड एसोसिएशन ऑफ कोचीन के चेयरमैन अनिल जॉर्ज के मुताबिक कम आवक, घरेलू खपत में स्थिरता और सीआईएस व मध्य-पूर्वी देशों से बढ़ी मांग ने बाजार को मजबूती दी है. बढ़ती लागत से जूझ रहे दक्षिण भारतीय चाय उत्पादकों को इस तेजी से राहत मिली है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 10:59 AM (IST)

    ‘धृतराष्ट्र’ टिप्पणी पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- विधायक बनते ही न करें भ्रम

    बिहार विधानसभा में उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर ने इशारों में लालू प्रसाद यादव की तुलना ‘धृतराष्ट्र’ से कर दी. इस बयान पर राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं और जननायकों पर टिप्पणी करने लगते हैं. तेजस्वी ने इसे अपमानजनक बताया और साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा. बयान के बाद सदन और बाहर दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 10:47 AM (IST)

    विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले– समाजवादी पेंशन में होता था भेदभाव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में समाजवादी पेंशन केवल सपा के कार्यकर्ताओं तक सीमित थी, जबकि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है. सीएम योगी ने अपनी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रही है. उन्होंने आईआईटी कानपुर के साथ 100 करोड़ रुपये के रोबोटिक्स मिशन, 25 लाख युवाओं को मुफ्त एआई प्रशिक्षण, और प्रदेश में नए आर्थिक जोन विकसित करने की योजनाओं का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 10:27 AM (IST)

    एमपी में चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर

    मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. अगले चार दिन तक कई जिलों में तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. खासकर दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 23 और 24 फरवरी को नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से ज्यादा असर दिख सकता है. बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, छतरपुर और रीवा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. तेज हवाओं से गेहूं की फसल झुकने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई है

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 10:12 AM (IST)

    श्रीनगर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुलमर्ग में भी असामान्य तापमान

    कश्मीर घाटी में फरवरी महीने में ही गर्मी ने चौंका दिया है. श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 साल में फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान है. इससे पहले 2016 में 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था. गुलमर्ग में भी पारा 11.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो वहां का अब तक का सबसे ऊंचा फरवरी तापमान माना जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है, जिससे लोग हैरान हैं और मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर चिंता बढ़ गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 09:55 AM (IST)

    सीएम योगी कल से जापान दौरे पर, हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन में करेंगे 100 किमी की ट्रायल यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जा रहे हैं. इस यात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश में निवेश लाना और आधुनिक तकनीक को समझना है. जापान में सीएम योगी अत्याधुनिक मैग्लेव हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे. यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से चलती है और 600 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार पकड़ सकती है. माना जा रहा है कि यह दौरा यूपी के परिवहन और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 09:40 AM (IST)

    यूपी के किसानों को बड़ी सौगात, सीएम योगी आज करेंगे मिट्टी परीक्षण लैब का शिलान्यास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के किसानों को कई अहम सौगातें देने जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित करेंगे. साथ ही आपदा मित्रों को जीवन बीमा के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी. सीएम बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा झांसी के मऊरानीपुर में 50 शैया छात्रावास भवन और लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई की भी आधारशिला रखी जाएगी. इससे किसानों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 09:20 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा में SIR पर हंगामा, बजट सत्र के तीसरे दिन सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई. भाजपा और जदयू ने इसे चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए समर्थन किया, वहीं राजद ने इसे गरीबों का वोट काटने की साजिश करार दिया. सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई और मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया. विपक्ष ने सड़क से सदन तक विरोध की चेतावनी दी, जबकि भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए यह जरूरी कदम है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 09:05 AM (IST)

    गहरे समुद्र में मछली पकड़ने का रास्ता हुआ आसान, केंद्र ने शुरू की एक्सेस पास योजना

    केंद्र सरकार ने मछुआरों के लिए बड़ी राहत देते हुए गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एक्सेस पास योजना शुरू की है. गुजरात के वेरावल से केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने इस योजना की शुरुआत की. अब मछुआरे बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन पास बनाकर विशेष आर्थिक क्षेत्र में कानूनी रूप से मछली पकड़ सकेंगे. इससे उन्हें टूना जैसी महंगी मछलियां पकड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आय बढ़ेगी और समुद्री निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, मछुआरों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी किट और सहकारी समितियों को अनुदान भी दिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 08:51 AM (IST)

    हिमाचल में जल्द शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी सेवा, अब नहीं वसूला जा सकेगा मनमाना किराया

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआत शिमला के आईएसबीटी से होगी और बाद में इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा. तय दरों पर काउंटर से रसीद जारी होगी, जिससे मनमाने किराये पर रोक लगेगी. साथ ही, सेवा से जुड़ने वाले हर टैक्सी चालक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा मिल सके.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 08:33 AM (IST)

    मेरठ में आज सीएम योगी का दौरा, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी के मेरठ दौरे से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर पहुंच रहे हैं. सीएम सभास्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्लान और वीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का मौके पर जाकर जायजा लेंगे. प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. रैपिड रेल के मोदीपुरम कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

    उत्तराखंड में पिछले दो दिनों की बारिश के बाद फिलहाल मौसम साफ हो गया है, लेकिन राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 फरवरी के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी. वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है और दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 08:00 AM (IST)

    उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 12वीं की ड्राइंग एंड पेंटिंग से हुई शुरुआत

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. इस वर्ष प्रदेश भर में 2 लाख 15 हजार 252 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पहला पेपर इंटरमीडिएट की ड्राइंग एंड पेंटिंग का है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है. परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी. बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, प्रदेश में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं. हाईस्कूल में 1 लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में करीब 1 लाख 2 हजार 986 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा पलटवार, सभी देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का ऐलान

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने घोषणा की है कि वह धारा 122 के तहत सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लागू करेंगे. यह नया शुल्क पहले से वसूले जा रहे बेसलाइन टैरिफ के ऊपर होगा और अगले 150 दिनों तक प्रभावी रहेगा. व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत समेत सभी देशों पर यह अतिरिक्त टैरिफ लागू होगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए सख्त व्यापार नीति जरूरी है और यदि एक कानूनी रास्ता बंद होता है तो प्रशासन दूसरे विकल्प अपनाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 07:29 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बयान, बोले- भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. ट्रंप ने कहा कि भारत तय टैरिफ देता रहेगा और अमेरिका को भारत को कोई शुल्क नहीं देना होगा. उन्होंने इसे “फेयर डील” बताते हुए कहा कि समझौते की शर्तें जस की तस रहेंगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 07:16 AM (IST)

    दिल्ली में साफ मौसम, दिन में हल्की गर्मी का एहसास; AQI अब भी ‘खराब’ श्रेणी में

    दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है. 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होगा. पिछले दिनों चली तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार जरूर आया है, हालांकि एक्यूआई अभी भी 200 के आसपास यानी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है. समीर ऐप के मुताबिक, 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ दर्ज की गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    देश के 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में तेज हवाओं की चेतावनी

    मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है. 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में 21 और 22 फरवरी को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका के चलते मछुआरों को तट से दूर न जाने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 21 Feb, 2026 | 06:46 AM