अब लाइव

अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों से आने वाले कुछ सामान पर लगाया 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ

Latest Agriculture News in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बृहस्पतिवार को अपने-अपने घरों को लौटने की अपील की और कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक नए पोस्ट में कहा कि छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होनी चाहिए और उनसे चिंता न करने को कहा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और राजस्थान में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 24 Jul, 2026 | 08:08 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jul 2026 08:08 AM (IST)

    अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों से आने वाले कुछ सामान पर लगाया 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ

    अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों से आने वाले कुछ सामान पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का फैसला किया है. यह कदम उन उत्पादों को लेकर उठाया गया है, जिनके निर्माण में जबरन मजदूरी (Forced Labour) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमीसन ग्रीर ने शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए टैरिफ लगाए गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jul 2026 07:50 AM (IST)

    NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी ने आधी रात को सोशल मीडिया पर की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 23 जुलाई की देर रात को सोशल मीडिया के जरिए NEET पेपर लीक मामले  पर छात्रों की चिंताओं को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य गलती नहीं है, बल्कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के साथ बड़ा अन्याय है. इससे छात्रों को भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. पीएम मोदी ने कहा कि इसी गंभीरता को देखते हुए पिछले ढाई महीनों में सरकार ने तेज और सख्त कार्रवाई की है. मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jul 2026 07:36 AM (IST)

    जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है

    जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त किया. बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से कुछ मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि जिन छात्रों के खिलाफ मामले दर्ज हैं और जिन्होंने किसी तरह की हिंसा नहीं की है, उनके केस वापस लिए जाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jul 2026 07:20 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है

    दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. IMD के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मॉनसून के कारण दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.ि

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    24 Jul 2026 07:05 AM (IST)

     देश के कई हिस्सों में मॉनसून इस सप्ताह फिर सक्रिय हो गया है

    Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मॉनसून इस सप्ताह फिर सक्रिय हो गया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है. 24 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.25 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Neet Paper Leak Protest: वहीं, दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं का प्रदर्शन (Youth Protest Jantar Mantar Delhi) जारी है, युवा नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resign Demands) मांग रहे हैं. युवाओं के समर्थन में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी प्रदर्शन किया है. देश के अलग अलग शहरों में भी नीट पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन हो रहे हैं.

Published: 24 Jul, 2026 | 07:01 AM