ऐसे खेत में भूलकर भी नहीं करें चने की बुवाई, वरना पैदावार में आ सकती है भारी गिरावट

मध्य प्रदेश के खरगोन समेत कई राज्यों में चना बुवाई शुरू हो गई है. किसान बिल्ट रोग से फसल खराब होने से चिंतित हैं. विशेषज्ञ फसल चक्र अपनाने की सलाह देते हैं, जिससे बिना ज्यादा खर्च के चना फसल की सुरक्षा हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 8 Oct, 2025 | 04:17 PM

Gram Dal Farming: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश के खरगोन जिला सहित कई राज्यों में चने की बुवाई शुरू हो गई है. वहीं, कई किसान अभी खेत तैयार करने की तैयारी ही कर रहे हैं. लेकिन चना किसानों को डर है कि हर साल की तरह इस सीजन में भी बिल्ट रोग फसल को नुकसान न पहुंचा दे. क्योंकि चना किसानों के लिए बिल्ट रोग या पौधों के सूखने की समस्याों का सामना हर साल करना पड़ा है. इससे उनकी मेहनत और खर्च दोनों बेकार हो जाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. किसान नीचे बताए गए उपयों को अपनाकर अपनी फसल को नुकसान से बचा सकते हैं.

कृषि एक्सपर्ट के अनुसार, चना फसल में बीमारी और पौधों के सूखने से बचने के लिए किसानों को अपनी पुरानी आदतें बदलनी होंगी. अक्सर किसान लगातार एक ही खेत में चना लगाते हैं, जिससे पौधे ठीक से नहीं बढ़ पाते और सूख जाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि बार-बार एक ही जगह चना लगाने से मिट्टी में बीमारी  फैलती है, जो अगली फसल को भी नुकसान पहुंचाती है. इसलिए किसानों को चाहिए कि वे लगातार एक ही खेत में चना न लगाएं.

गेहूं के खेत में बोएं चना

साथ ही कृषि वैज्ञानिकों का ये भी कहना है कि इस बार बुआई के समय किसान फसल चक्र  अपनाएं. इसका मतलब है कि जिस खेत में पिछले साल चना बोया था, वहां इस बार गेहूं, मक्का या कोई और अनाज लगाया जाए. और जिस खेत में गेहूं था, वहां चना बोया जाए. इस तरीके से बिना ज्यादा खर्च या दवा के चने की फसल सूखने से बचाई जा सकती है.

फसल चक्र के फायदे

वैज्ञानिकों का कहना है कि फसल चक्र अपनाने से किसानों को और भी फायदा होता है. जब एक ही खेत में अलग-अलग फसलें बोती हैं, तो मिट्टी को आराम मिलता है और जरूरी पोषक तत्व फिर से बनते हैं. इससे जमीन की उर्वरता  बनी रहती है और अगली फसल बेहतर होती है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि यह तरीका सिर्फ चने की फसल को बचाने में मदद नहीं करता, बल्कि जमीन की सेहत भी मजबूत करता है.

चने की पैदावार

बता दें कि चने की अच्छी पैदावार कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे कि बेहतर बीज का चुनाव, सही समय पर बोवाई, मिट्टी का प्रकार और सही देखभाल. सिंचाई वाले इलाकों में उन्नत तरीके अपनाकर प्रति हेक्टेयर 25-28 क्विंटल चना उगाया जा सकता है, जबकि कुछ खास किस्मों से 40 क्विंटल तक भी मिल सकता है. खेती के सही तरीके, बीज की मात्रा, खरपतवार हटाना और उकठा जैसे रोगों से बचाव करना जरूरी होता है, ताकि अच्छी फसल हो सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Oct, 2025 | 04:10 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम