Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: तंंबाकू के रेट में गिरावट, किसानों को नुकसान, आंध्र प्रदेश में टिकाऊ खेती को मिलेगा बढ़ावा, सरकार का प्लान तैयार, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Agriculture News in Hindi: राजस्थान में आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तेज होने के आसार हैं. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की चेतावनी जारी की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
लोगों का समर्थन देखकर लगता है कि बदलाव का समय आ गया है- अमित शाह
श्यामपुर (हावड़ा), पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन देखकर लगता है कि बदलाव का समय आ गया है. उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार में पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. अमित शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान महिलाओं को लेकर डर का माहौल है और लोगों को बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है- निशांत कुमार
जेडीयू नेता निशांत कुमार ने कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तहत सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है और इस दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि यह लक्ष्य पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि पिछले ‘सात निश्चय-2’ में 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था, जिसमें करीब 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया था. निशांत कुमार ने उम्मीद जताई कि इस बार भी सरकार अपने रोजगार के लक्ष्य को पूरा करेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी बोले- पूरा बंगाल जानता है कि टीएमसी के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि टीएमसी के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के घर पर कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि असली राजनीतिक लड़ाई टीएमसी से नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी से है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो लोग टीएमसी या भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, उन पर हमला किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर वोट चोरी के आरोप हैं और महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनावों में भी ऐसा किया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेज गर्मी से बिहार में आम और लीची का उत्पादन हो सकता है प्रभावित
उत्तर बिहार के प्रमुख फल उत्पादक जिले मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, दरभंगा और समस्तीपुर इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. 20 अप्रैल के बाद से यहां तापमान लगातार 40°C या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 10-15 दिनों में तापमान में और 2–4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे लीची और आम के पैदावार पर असर पड़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रति जनता का भरोसा बढ़ रहा है- नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुमय हीरा के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रति जनता का भरोसा बढ़ रहा है. उनके अनुसार लोग अब टीएमसी के डर और प्रभाव से बाहर निकलना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण के चुनाव से संकेत मिल चुके हैं कि टीएमसी का प्रभाव कम होगा और भाजपा को समर्थन मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि 4 मई को पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
विजेंद्र गुप्ता ने राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आने पर बधाई दी
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनका यह फैसला देश की राजनीति में एक नया आयाम जोड़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तंंबाकू के रेट में गिरावट, किसानों को नुकसान
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर क्षेत्र में इस सीजन तंबाकू किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खेती की लागत बढ़ गई है, लेकिन बाजार में दाम स्थिर हैं, जिससे किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, तंबाकू एक प्रमुख नकदी फसल है, जिसकी खेती अंतरराष्ट्रीय मांग के आधार पर तय होती है और उसी हिसाब से खरीद की जाती है. पिछले तीन सालों में अच्छे दाम मिलने से किसानों को फायदा हुआ था, इसलिए तंबाकू बोर्ड द्वारा उत्पादन बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद किसानों ने इसकी खेती ज्यादा कर दी, जिससे उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हुई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा उनके चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहर के लोगों को लेकर आई थी- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- अमित शाह के बयानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी
हुगली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह के कथित हिंसक बयानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने कहा कि एक गृह मंत्री होने के नाते उन्हें इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों की बढ़ेगी कमाई, टिकाऊ खेती को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कृषि क्षेत्र को मजबूत किया जाए, ताकि किसानों की सुरक्षा, आय में बढ़ोतरी और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को ऐसी फसलें उगाने के लिए जागरूक किया जाए जिनकी बाजार में ज्यादा मांग हो और सालभर आय सुनिश्चित करने के लिए मल्टी क्रॉपिंग को बढ़ावा दिया जाए. मुख्यमंत्री ने RSK इंटेलिजेंस हब डैशबोर्ड की भी समीक्षा की, जो रायतू भरोसा केंद्रों और कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन पर नजर रखता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेटा समय पर और सही तरीके से अपडेट किया जाए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो के असर से निपटने के लिए सरकार ने तैयार किया खाका
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कृषि क्षेत्र को मजबूत किया जाए, ताकि किसानों की सुरक्षा, आय में बढ़ोतरी और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिल सके. साथ ही उन्होंने अल नीनो के असर से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने को भी कहा है. उन्होंने कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को ऐसी फसलें उगाने के लिए जागरूक किया जाए जिनकी बाजार में ज्यादा मांग हो और सालभर आय सुनिश्चित करने के लिए मल्टी क्रॉपिंग को बढ़ावा दिया जाए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नीति आयोग भारत की नीतियां बनाने की प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा रहा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीति आयोग भारत की नीतियां बनाने की प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा रहा है. यह सहयोगी संघवाद को बढ़ावा देता है, सुधारों को आगे ले जाता है और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर काम करता है. उन्होंने कहा कि यह आयोग सभी क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक सोच के लिए एक सक्रिय मंच के रूप में काम करता है. सरकार ने नीति आयोग को नए रूप में फिर से गठित किया है. प्रधानमंत्री ने अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी. साथ ही राजीव गौबा, प्रो. के. वी. राजू, प्रो. गोबरधन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को पूर्णकालिक सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के सफल और प्रभावी होने की कामना की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बंगाल भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भूमि है, यहीं से राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत मिला- CM योगी
उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में बगदाह की एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भूमि है. उन्होंने कहा कि जब भी बंगाल की बात होती है, तो लोग इसे कला और साहित्य की धरती के रूप में याद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यही बंगाल है जिसने स्वतंत्र भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल को टीएमसी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों के “सिंडिकेट” से मुक्ति मिलेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
70 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी- CM सैनी
मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसान पारदर्शी खरीद व्यवस्था से संतुष्ट हैं और समस्या किसानों को नहीं, बल्कि विपक्ष को है. मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक मंडियों में 81 लाख टन से ज्यादा गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जिसमें से 70 लाख टन से अधिक की खरीद हो चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि 11 अप्रैल को एक ही दिन में 7 लाख टन से ज्यादा गेहूं मंडियों में आया था. अब तक लगभग 5.80 लाख किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
MP में क्या किसानों से एमएसपी पर नहीं हो रही गेहूं खरीद
मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी शुरू होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एक ओर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2,585 रुपये) के साथ बोनस देकर किसानों को राहत देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी है और इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने गेहूं खरीद में घोटाले के भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2700 रुपये देने का वादा किया, लेकिन करीब 2600 रुपये-2625 रुपये में खरीदी कर किसानों के साथ धोखा किया. उनका कहना है कि मौजूदा हालात में सरकार का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिख रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंडियों में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और इस बार रिकॉर्ड मात्रा में आवक हो रही है- CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि राज्य की मंडियों में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और इस बार रिकॉर्ड मात्रा में आवक हो रही है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी नई व्यवस्था लागू करने से किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही, जैसा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
स्वाति मालीवाल ने AAP छोड़ी, BJP में शामिल होते ही केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए यह फैसला लिया. मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ और उन्हें दबाव का सामना करना पड़ा. इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है.
-
Posted By: Kisan India
ओडिशा में पंचायती राज को डिजिटल बढ़ावा, CM ने लॉन्च किए 2 ऑनलाइन पोर्टल
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए दो नए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए हैं. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ‘ई-पंचायत सभा’ और ‘पंचायती राज सर्वेक्षण’ पोर्टल की शुरुआत की गई. इसके साथ ही बोलंगीर जिले के लिए 580 करोड़ रुपये से ज्यादा की 304 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और एक चीनी मिल व टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की भी घोषणा की गई.
-
Posted By: Kisan India
होशियारपुर में 11 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू, ट्रीटेड पानी से 7 गांवों के किसानों को मिलेगा फायदा
पंजाब के होशियारपुर में 11 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया गया है. इस योजना के तहत पिपलांवाला ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले ट्रीटेड पानी को पाइपलाइन के जरिए किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा. करीब 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे 7 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और किसानों की लागत भी घटेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में दूध बढ़ाने की नई योजना, किसानों को मिलेंगी गायें, पशु गर्भाधान व्यवस्था में बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने नई रणनीति बनाई है. अब पशुओं के गर्भाधान के बीच का समय कम किया जाएगा और 28 दिन में ही गर्भ जांच की सुविधा मिलेगी. इसके लिए आईटी आधारित लैब तैयार की जा रही हैं. साथ ही गौशालाओं की अच्छी नस्ल की गायें किसानों को दी जाएंगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी. सरकार कृत्रिम गर्भाधान को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि दूध उत्पादन में तेजी लाई जा सके.
-
Posted By: Kisan India
TMC का सूपड़ा साफ होगा, ED छापे सही, सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला
कोलकाता में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और फिरहाद हकीम इस बार पीछे रहेंगे और TMC का सफाया होगा. अधिकारी ने तुष्टीकरण की राजनीति को समाज के लिए नुकसानदायक बताया. राशन घोटाले में ED की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि “चोर के घर ED जाएगी” और ज्योतिप्रिय मलिक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. वहीं राघव चड्ढा के BJP में जाने को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास बताया. (ANI)
-
Posted By: Kisan India
खरीफ से पहले राहत, देश में खाद की कोई कमी नहीं, सरकार ने दावे खारिज किए
खरीफ सीजन से पहले खाद की कमी की खबरों पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है. सरकार के मुताबिक देश में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी तरह की कमी नहीं है. मध्य अप्रैल तक यूरिया का स्टॉक करीब 6.73 मिलियन टन बना हुआ है, जबकि अन्य उर्वरकों की उपलब्धता भी जरूरत से ज्यादा है. सरकार ने कहा कि बेहतर योजना और सप्लाई व्यवस्था के चलते किसानों को खाद की कोई परेशानी नहीं होगी.
-
Posted By: Kisan India
केजरीवाल-सिसोदिया एक्शन मोड में, राघव चड्ढा समेत नेताओं पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
आम आदमी पार्टी में टूट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर चर्चा की. पार्टी अब राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजकर राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में है. इससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है.
-
Posted By: Kisan India
पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, 101 किसानों का रजिस्ट्रेशन लॉक, 3 साल तक नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
पराली जलाने के मामलों में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बिहार के भभुआ और मोहनिया क्षेत्रों में 101 किसानों की पहचान कर उनके कृषि विभाग के रजिस्ट्रेशन लॉक कर दिए गए हैं, जिससे वे अगले 3 साल तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे. कई किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. प्रशासन ने सैटेलाइट निगरानी और फील्ड रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है, जिससे साफ है कि अब नियम तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन जारी रहेगा.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पहले चरण में BJP की कमर टूटी, TMC को 125-135 सीटों का दावा: कुणाल घोष
कोलकाता में TMC नेता कुणाल घोष ने पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा की स्थिति कमजोर हो गई है और TMC को 152 सीटों में से 125-135 सीटें मिलेंगी. घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि TMC का वोट प्रतिशत और जीत का अंतर बढ़ेगा. साथ ही उन्होंने लोगों, खासकर महिलाओं से दूसरे चरण में भी अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की ताकि नया रिकॉर्ड बन सके. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
भाजपा AAP से डरी हुई है! अनुराग ढांढा, सोशल मीडिया बंद करने का लगाया आरोप
रोहतक में AAP नेता अनुराग ढांढा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डर रही है और इसी वजह से गुजरात में AAP के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बंद कर दिए गए. ढांढा ने कहा कि यह सिर्फ सांसदों को तोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह लोकतंत्र है. ढांढा ने कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं हैं और AAP अपना संघर्ष जारी रखेगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तेजस्वी यादव पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- परिवारवाद से लोग RJD छोड़ने लगे
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्व सरमा भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं और अगर लालू प्रसाद यादव की पाठशाला सही होती तो सम्राट चौधरी वहां से क्यों निकलते. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि RJD में परिवारवाद चरम पर है, जिसके कारण नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पार्टी कमजोर हो रही है और लोग विकल्प तलाश रहे हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राघव चड्ढा के BJP जाने पर बोले बलबीर सिंह, AAP पर नहीं पड़ेगा असर, काम जारी रहेगा
दिल्ली में पंजाब सरकार के मंत्री बलबीर सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छापेमारी के माहौल में ऐसे फैसले लिए जाते हैं और चड्ढा लंबे समय से पार्टी लाइन से अलग चल रहे थे. बलबीर सिंह ने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी या पंजाब सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने चड्ढा से राज्यसभा से इस्तीफा देने की भी मांग की. वहीं मनीष सिसोदिया से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि सिसोदिया उनके भाई जैसे हैं और वे उनसे मिलते रहते हैं. (ANI)
-
Posted By: Kisan India
MP में बाघों की मौत से चिंता बढ़ी, कान्हा रिजर्व में शावक और वयस्क बाघ मृत मिले
मध्य प्रदेश में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है. कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शावक मृत मिला है, जबकि बालाघाट में एक वयस्क बाघ का शव बरामद हुआ है. इसके साथ ही इस साल जनवरी से अब तक राज्य में बाघों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक शावक की उम्र करीब 1 से 1.5 साल थी. लगातार हो रही इन घटनाओं से वन विभाग सतर्क हो गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
चुनावी रण में बड़ा दावा! ‘पहले फेज में ही 110 सीटें’, बंगाल में डबल सेंचुरी का ऐलान
कोलकाता में हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव पूरे हो चुके हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि सिर्फ पहले फेज में ही भारतीय जनता पार्टी को 110 सीटें मिल चुकी हैं. उन्होंने आगे दावा किया कि इस बार असम में पार्टी 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगी, जबकि पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य है. सरमा ने कहा कि असम में 'सेंचुरी' और बंगाल में 'डबल सेंचुरी' तय है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
अगले 3-4 दिन भारी! गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गरज-चमक से बढ़ेगी टेंशन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुवाहाटी में अगले 3-4 दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अनुमान है कि कुछ इलाकों में 24 घंटों के भीतर 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं. लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत कई घायल
दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया. आईटीओ से आनंद विहार रेलवे स्टेशन जा रहे एक ऑटो को असीता पार्क के पास जोरदार टक्कर मार दी गई. हादसे में पांच बच्चों में से दो और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें आईं. सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
टक्कर मारने के बाद कार में सवार चार युवक मौके से फरार हो गए और गाड़ी वहीं छोड़ दी. पुलिस मौके पर पहुंची, कार को कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
हाई अलर्ट पर इस्लामाबाद! ईरानी विदेश मंत्री की एंट्री के बाद रेड जोन किले में तब्दील
इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई है, जब अब्बास अराकची देर रात पाकिस्तान की राजधानी पहुंचे. रेड जोन की ओर जाने वाली सड़कों पर चेकपॉइंट्स लगा दिए गए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. पुलिस और रेंजर्स को अहम चौराहों और सरकारी इमारतों के बाहर तैनात किया गया है, जिनमें सेरेना होटल इस्लामाबाद भी शामिल है. पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में खून से सना राज! IRS अफसर की बेटी की हत्या में बड़ा खुलासा
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है. इस बहुचर्चित केस में आरोपी राहुल मीणा को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस खौफनाक वारदात से सन्न हैं.
-
Posted By: Kisan India
खरीद बढ़ी तो किसानों की चिंता घटी, सरकार ने 30 से बढ़ाकर 34.5 मिलियन टन किया लक्ष्य
बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 30 मिलियन टन से बढ़ाकर 34.5 मिलियन टन कर दिया गया है. इससे किसानों को अपनी फसल MSP पर बेचने का ज्यादा मौका मिलेगा और नुकसान कम होगा. सरकार ने कई राज्यों में गुणवत्ता नियमों में भी ढील दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों की उपज खरीदी जा सके.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-गुरुग्राम में लगेंगे 3 बड़े SARAS मेले, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार और मंच
स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं और कारीगरों के लिए अच्छी खबर है. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2026-27 के लिए SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत NCR में तीन बड़े मेले आयोजित होंगे, अक्टूबर में गुरुग्राम के लीजर वैली पार्क, नवंबर-दिसंबर में दिल्ली की सुंदर नर्सरी और फरवरी 2027 में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में. इन मेलों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने और सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का बड़ा मौका मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
18 महीने बाद टावर से उतरे गुरजीत सिंह खालसा, बोले- ‘लड़ाई जीत ली’, लंबे विरोध का हुआ अंत
पंजाब के पटियाला में करीब 18 महीने तक 400 फुट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर विरोध कर रहे गुरजीत सिंह खालसा आखिरकार नीचे उतर आए हैं. गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब खत्म हो गया है. प्रशासन की मदद से उन्हें सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. नीचे आने के बाद खालसा ने कहा कि उनकी लड़ाई सफल रही है. हाल ही में सख्त कानून लागू होने के बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया.
-
Posted By: Kisan India
जयपुर में पहली बार Tea Festival, 250 तरह की चाय का मिलेगा स्वाद
पिंक सिटी जयपुर में पहली बार बड़े स्तर पर Tea Festival का आयोजन होने जा रहा है, जिससे चाय प्रेमियों में खास उत्साह है. जयपुर इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय फेस्टिवल में देशभर के 40 से ज्यादा ब्रांड और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे. यहां करीब 250 तरह की चाय का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. आयोजन में लाइव टी टेस्टिंग, वर्कशॉप, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. आयोजकों का कहना है कि यह फेस्टिवल चाय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और छोटे कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खोलेगा.
-
Posted By: Kisan India
देश में जल संकट गहराया, 166 जलाशयों में घटा पानी, कई राज्यों में 30 फीसदी से नीचे स्तर
देशभर में पानी का संकट बढ़ता नजर आ रहा है. 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर घटकर करीब 40 फीसदी रह गया है, जबकि कई राज्यों में यह 30 फीसदी से भी नीचे पहुंच चुका है. कम बारिश और बढ़ती गर्मी के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है, जिससे पानी की खपत बढ़ेगी और जल स्तर और गिर सकता है. विशेषज्ञों ने लोगों से पानी के सही इस्तेमाल और बचत की अपील की है.
-
Posted By: Kisan India
बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में राशन घोटाले को लेकर कई जगह छापेमारी
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की टीमें अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही हैं. चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
तेलंगाना में मक्का किसानों का फूटा गुस्सा, खरीद में देरी और गिरते दाम पर प्रदर्शन
तेलंगाना में मक्का किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है. रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद खरीद प्रक्रिया धीमी है और बाजार में कीमतें MSP से नीचे चली गई हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं और सरकार से खरीद तेज करने, ज्यादा केंद्र खोलने और बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. बारदाना की कमी, तौल में देरी और बारिश से फसल खराब होने जैसी समस्याओं ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में गर्मी का कहर, पारा 44.5°C पार, 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां गंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत के संकेत, 27 अप्रैल से बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग
बिहार में इन दिनों तेज गर्मी और लू से लोग परेशान हैं, जहां कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. हालांकि अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 25 अप्रैल से बादल छाने और आंधी-बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 27 अप्रैल से कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी, बिजली और बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, हालांकि इससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
26 अप्रैल को कुंड बैराज से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ेगा, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 26 अप्रैल को कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी गेट खोले जाएंगे, जिससे मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह तेजी से बढ़ सकता है. यह कदम रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लशिंग के लिए उठाया जा रहा है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और खनन कार्य में लगे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और इस दौरान नदी के पास न जाने की अपील की है.
-
Posted By: Kisan India
AAP में बड़ी हलचल, 7 सांसदों के टूटने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के अलग होने की खबर के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है. इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है. इससे पहले संजय सिंह ने भी इस घटनाक्रम पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी थी.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आज जारी, 10वीं-12वीं के 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे. इस साल कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,12,276 हाईस्कूल और 1,02,986 इंटर के छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई थीं और 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे.