Todays Top News List: त्रिपुरा के किसानों की कमाई 10 साल में दोगुनी हुई, राम मंदिर चंदा मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे. उनके दौरे में किसान, कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस रहेगा. वह रुद्रपुर में खेत-खलिहान तक पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के सम्मेलन में भी शामिल होंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून ने दक्षिण- पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के 46 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 26 Jun, 2026 | 07:20 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 07:15 PM (IST)

    केंद्र ने औषधि, खाद्य सुरक्षा कानूनों के प्रावधानों में दी राहत

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून, 2026 के तहत अहम सुधार लागू करते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून 2006 के अंतर्गत कई छोटे और तकनीकी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है. हालांकि जन-स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाले अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान बरकरार रखा गया है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य कारोबार सुगमता को बढ़ावा देना, व्यवसायों पर अनुपालन संबंधी बोझ कम करना और उपभोक्ता सुरक्षा से समझौता किए बिना नियमों को सही ढंग से लागू करना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    त्रिपुरा के किसानों की औसत आय गत 10 साल में दोगुनी हुई : मुख्यमंत्री साहा

    अगरतला: 26 जून (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में किसानों की औसत मासिक आय 2015-16 के 6,580 रुपये से बढ़कर दोगुनी यानी 13,590 रुपये हो गई है. उन्होंने पश्चिम त्रिपुरा के बामुटिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के फायदे के लिए गंभीरता से काम कर रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 06:47 PM (IST)

    GBIT प्रोजेक्ट के लिए किसानों को जबरदस्ती नहीं हटाया जाएगा, उनकी सहमति से ही जमीन ली जाएगी: परमेश्वर

    बेंगलुरु: (26 जून) कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों का भरोसा जीतेगी और बेंगलुरु दक्षिण ज़िले में बिदादी के पास प्रस्तावित GBIT प्रोजेक्ट के लिए उनकी सहमति से ही ज़मीन लेगी। उन्होंने साफ़ किया कि टाउनशिप बनाने के लिए किसानों को ज़बरदस्ती हटाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद बिना किसी विवाद या उलझन के 'ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप' का विकास करना है.

    परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में कहा, "जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हम किसानों को नहीं हटाएंगे. टाउनशिप बनाने के लिए किसानों को ज़बरदस्ती हटाने का कोई मतलब नहीं है। हम उनका भरोसा जीतेंगे और उनकी सहमति से ही जमीन लेंगे. मुख्यमंत्री ने इस बारे में पहले ही साफ़ निर्देश दे दिए हैं." यह सवाल इस बारे में था कि क्या प्रस्तावित बिदादी टाउनशिप को लेकर मुख्यमंत्री का फ़ैसला किसानों के पक्ष में बदलेगा.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 06:37 PM (IST)

    शिमला में भारी बारिश से जलभराव, जनजीवन प्रभावित

    शिमला में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. लगातार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर नालियों का पानी ओवरफ्लो होने की भी सूचना है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं निकासी कार्य शुरू कर दिया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 06:29 PM (IST)

    कांग्रेस का शहीद दिवस कार्यक्रम और UCC पर विरोध, बंगाल में बयानबाज़ी तेज

    पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि कांग्रेस हर साल उन लोगों की याद में शहीद दिवस मनाती है जिन्होंने पार्टी का झंडा लेकर बलिदान दिया. उन्होंने बताया कि इस साल भी ये कार्यक्रम पूरे सम्मान के साथ मनाया जाएगा और राज्य भर से लोग इसमें शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि सभी लोग शहीद मीनार के नीचे कांग्रेस के झंडे के साथ एकत्र होंगे. इसके साथ ही उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के दोनों विधायक इसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि देश की विविधता-बहु-सांस्कृतिक, बहु-भाषी और बहु-वैचारिक व्यवस्था-का सम्मान होना चाहिए और किसी एक विचारधारा को थोपना सही नहीं है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 06:13 PM (IST)

    गहलोत का आरोप, किरोड़ी लाल मीणा पर लगाए राजनीतिक माहौल खराब करने के आरोप

    जयपुर (राजस्थान): अशोक गहलोत ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा जब सरकार में नहीं थे, तब से लगातार उन पर आरोप लगाते आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी आरोप को ठोस सबूत या तथ्य के साथ आगे नहीं बढ़ाया गया है. गहलोत ने कहा कि इस तरह के बयान राजनीतिक माहौल को खराब करते हैं और ये ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के लगाए गए आरोपों से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 05:57 PM (IST)

    त्रिपुरा में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद सीएम ने लिया हालात का जायजा

    CM माणिक साहा ने संदिग्ध गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद एन.एस. अपार्टमेंट का दौरा किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की जानकारी ली. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 05:38 PM (IST)

    योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई तय- श्याम सिंह राणा

    हरियाणा सरकार के मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना को लागू करने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जो सड़कें नियमों के अनुसार नहीं बनाई जाएंगी, उन पर भी कार्रवाई निश्चित है. मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 05:23 PM (IST)

    नीलांबुर में प्रियंका गांधी ने आदिवासी छात्रों की पहल को सराहा

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने SSLC और 12वीं पास करने वाले आदिवासी छात्रों के लिए आयोजित पुरस्कार समारोह की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है और उम्मीद जताई कि आगे चलकर यहां एक बेहतरीन संस्थान विकसित किया जा सकेगा. यह कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. समारोह में आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 05:08 PM (IST)

    TMC पर पूर्व सांसद शांतनु सेन का बड़ा बयान, नेतृत्व पर उठाए सवाल

    कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व TMC सांसद शांतनु सेनn ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC को लेकर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने पार्टी को खारिज कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद नेतृत्व ने हार स्वीकार नहीं की. शांतनु सेन ने दावा किया कि भारी राजनीतिक झटकों के बाद भी पार्टी अपनी स्थिति को लेकर इनकार की स्थिति में रही है. उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय राजनीति में संख्या ही सबसे बड़ा आधार होती है और उसी से ताकत का आकलन होता है. उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 04:53 PM (IST)

    प्रधानमंत्री ने मडुआ और पारंपरिक अनाज को बढ़ावा देने की अपील की

    उत्तराखंड के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मडुआ (रागी) बेहद पौष्टिक और उपयोगी अनाज है. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद मडुआ को अपने भोजन में शामिल किया है और चावल खाना तक कम कर दिया है. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि झंगोरा और सांवा जैसे पारंपरिक अनाजों को फिर से बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने बताया कि सरकार रागी के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ-साथ झंगोरा और सांवा जैसी फसलों की खरीद पर भी विचार कर रही है, ताकि किसानों को लाभ मिले और ये पारंपरिक फसलें खत्म न हों. उन्होंने कहा कि खेती में विविधता जरूरी है और इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 04:37 PM (IST)

    लखनऊ में भाजपा संगठन की बैठक, अगले चुनाव की तैयारियों पर जोर

    उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि आज पार्टी की एक परिचय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें संगठन के नए पदाधिकारी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना और आने वाले चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है. नीरज सिंह ने कहा कि नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार और जनसंपर्क को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे. बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की गई. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 04:14 PM (IST)

    अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

    जम्मू: 26 जून (भाषा) वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को व्यापक गश्त की, क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास किया तथा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया.  अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना, शांति एवं सतर्कता बनाए रखना तथा तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 03:56 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में दो लोगों को मारने वाली बाघिन की मौत

    लखीमपुर खीरी (उप्र): 26 जून (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा बफर जोन के रामनगर इलाके में चार साल की बाघिन की मौत हो गई जिसे बेहोश करके पकड़ा गया था. इससे पहले उसने दो लोगों को मार डाला था. अधिकारियों के अनुसार मौत की वजह पेट में गंभीर सूजन और राउंडवॉर्म व टेपवॉर्म जैसे परजीवियों के गंभीर संक्रमण की आशंका जताई जा रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 03:42 PM (IST)

    दिल्ली के मुंडका में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन की मौत

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) दिल्ली के मुंडका औद्योगिक इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि मुंडका औद्योगिक इलाके में सेप्टिक टैंक में कुछ लोग फंस गए हैं, जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 03:34 PM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद योगी ने कहा- एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू

    देवरिया (उप्र) 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सौंपे जाने के तुरंत बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई: और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

    योगी आदित्‍यनाथ ने यह भी कहा कि ''आज मोहर्रम है और कहीं किसी का अता पता नहीं है, अब अस्‍त्र शस्‍त्र का कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता है. कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है. उत्‍सवपूर्ण माहौल में कोई उपद्रव नहीं कर सकता है और अगर करेगा तो सात पीढ़ियों तक फिर भुगतेगा भी।.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 03:25 PM (IST)

    कम बारिश की आशंका के मद्देनजर यूपी के हर जिले में बनेगी खेती के लिए वैकल्पिक योजना

    'अल नीनो' संकट के चलते इस साल कम बारिश होने की सम्भावना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के हर जिले में कम पानी और कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी और खेती करने के ढंग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैकल्पिक योजनाएं बनायी जाएंगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 03:07 PM (IST)

    केतन अग्रवाल हत्याकांड- जांच तेज, सिया के भाई का बयान दर्ज कर रही पुलिस

    गजानन टोम्पे ने केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच को लेकर कहा कि अब तक कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि जांच से जुड़े कुछ बयान अदालत के सामने भी पेश किए गए हैं. डिप्टी एसपी ने कहा कि केतन के परिवार का पुलिस को पूरा सहयोग मिल रहा है. साथ ही आज सिया के भाई का भी बयान दर्ज किया जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 02:53 PM (IST)

    तिरुचिरापल्ली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    तिरुचिरापल्ली डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मौके पर BDDS (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रही है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और परिसर में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 02:40 PM (IST)

    1-3 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगी जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची

    सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. प्रधानमंत्री ताकाइची का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा. यह यात्रा मोदी के अगस्त 2025 में जापान दौरे के बाद हो रही है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 02:22 PM (IST)

    उत्तराखंड बनेगा बागवानी हब, किसानों को मिलेगा केंद्र का पूरा सहयोग- शिवराज सिंह चौहान

    शिवराज सिंह चौहान ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा कि उत्तराखंड में खेती और बागवानी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य प्रगति कर रहा है. केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा. उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का संतुलित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि "खेत बचाओ अभियान" का उद्देश्य मिट्टी की सेहत बचाना और सुरक्षित खेती को बढ़ावा देना है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 02:07 PM (IST)

    तेलंगाना में SIR पर भाजपा का पलटवार, के. लक्ष्मण ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

    के. लक्ष्मण ने तेलंगाना में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया है, जिसे हर 10 साल में किया जाना चाहिए, लेकिन इस बार 20 साल बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम हटाना और मतदाता सूची को सही बनाना है. के. लक्ष्मण ने कांग्रेस और अन्य दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया घर-घर सर्वे और प्रशासनिक कर्मचारियों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए उमर अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के ज़ादीबल इलाके में निकाले गए मुहर्रम जुलूस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और मुहर्रम के मौके पर शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए और धार्मिक परंपराओं का पालन किया. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लोगों ने सकारात्मक संदेश बताया और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम माना. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 01:36 PM (IST)

    चढ़ावा चोरी मामला : राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराई जाए- कांग्रेस

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराई जाए. पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने श्रीराम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और उसके पुनर्गठन की भी मांग की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 01:28 PM (IST)

    सरकार ने आयातित दवाओं के लिए एक वर्ष की न्यूनतम शेष शेल्फ लाइफ का प्रस्ताव रखा

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा नियमों में संशोधन संबंधी मसौदा अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत आयातित दवाओं के लिए आयात के समय कम से कम 12 महीने की शेष शेल्फ लाइफ अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को पर्याप्त उपयोग योग्य अवधि वाली दवाएं मिलें.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 01:06 PM (IST)

    सीबीआई ने सौर पैनल ऋण मंजूरी के लिए रिश्वत लेने के आरोप में आगरा के बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बैंक प्रबंधक को सौर पैनल ऋण से संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

    सीबीआई ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान प्रवीण यादव के रूप में हुई है. उसे 19 सौर पैनल से संबंधित ऋण की फाइलों को मंजूरी देने के बदले तय की गई रिश्वत की राशि में से कथित तौर पर पर 30,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 12:54 PM (IST)

    बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी विचारधारा फैलाने के 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के एक सहयोगी संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अपनी विचारधारा फैलाने के लिए रची गयी आतंकी साजिश के मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

    अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनआईए की जांच में सामने आया कि आरोपियों की इमाम महमूदर काफिला (आईएमके) नामक संगठन की साजिश में सक्रिय भूमिका थी। यह प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का एक सहयोगी संगठन है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 12:39 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के रतलाम में ताजिया जुलूस के बिजली के तार के संपर्क में आने से 3 लोगों की मौत, 10 घायल

    रतलाम: (26 जून) अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर रात मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए.  यह घटना पिपलौदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हतनारा गांव में रात 11:15 बजे हुई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 12:25 PM (IST)

    उत्तराखंड में निहंग सिखों और पुलिस के बीच गतिरोध खत्म, बातचीत के बाद समूह हिमाचल लौटा

    देहरादून: (26 जून) हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंगों के एक समूह और प्रशासन के बीच घंटों चले गतिरोध के बाद, अधिकारियों से बातचीत के बाद यह समूह शुक्रवार तड़के हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के लिए रवाना हो गया. इस घटनाक्रम से गुरुवार रात विकासनगर इलाके के कुल्हाल चेकपॉइंट पर बनी तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो गई.

    वहां सिख समुदाय के एक बड़े समूह की पुलिस से झड़प हुई थी और उन्होंने उत्तराखंड में सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब की ओर जाने की कोशिश में सुरक्षा बैरिकेड्स को पार कर लिया था. अधिकारियों के मुताबिक, निहंगों ने चमोली के कर्णप्रयाग बाजार और नागरासू के एक गुरुद्वारे से जुड़े हालिया विवाद को लेकर अपना प्रस्तावित विरोध मार्च भी रद्द कर दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 12:05 PM (IST)

    CPI(M) नेता गोविंदन ने कम अल्कोहल वाले ड्रिंक्स पर टैक्स कम करने में अपनी भूमिका से इनकार किया, UDF पर निशाना साधा

    नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: (26 जून) CPI(M) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने शुक्रवार को सत्ताधारी UDF के उस आरोप को खारिज कर दिया कि पिछली LDF सरकार ने उनके आबकारी मंत्री (Excise Minister) रहते हुए कम अल्कोहल वाले ड्रिंक्स पर टैक्स कम करने की पहल की थी.

    कम अल्कोहल वाले ड्रिंक्स पर टैक्स कम करने के UDF सरकार के फैसले पर मचे विवाद के बीच नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए गोविंदन ने कहा कि पिछली LDF सरकार में आबकारी मंत्री के तौर पर उन्होंने सिर्फ़ यह तय करने के लिए एक रिपोर्ट मांगी थी कि कम अल्कोहल वाला ड्रिंक किसे माना जाए.

    उन्होंने कहा, "UDF के सत्ता में आने से पहले से ही कम अल्कोहल वाले ड्रिंक्स के उत्पादन की मांग चल रही थी. हमने योजना बनाई थी कि केरल में ऐसे ड्रिंक्स का उत्पादन किया जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 11:55 AM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: FIR में नामजद सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

    अयोध्या (UP): (26 जून) वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR में नामज़द आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    यह FIR श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई थी. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरोपों की जांच के लिए बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर की गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि FIR में नामज़द सभी आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जांच के तहत उनसे पूछताछ की जा रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jun 2026 11:42 AM (IST)

    शिवसेना सांसद ने महिला विधायकों के खिलाफ 'अपमानजनक भाषा' इस्तेमाल करने पर राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

    मुंबई: (26 जून) शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राउत ने उनकी पार्टी की महिला जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. राउत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने गद्दारों को सिर्फ गद्दार ही कहा था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 11:30 AM (IST)

    राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसे धन कमाने का माध्यम नहीं बनाया जा सकता- JDU

    जदयू नेता नीरज कुमार ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, इसे धन कमाने का माध्यम नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा कि यदि चंदे के पैसे के उपयोग में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता की शिकायत सामने आई है, तो उस पर कार्रवाई होना जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जांच को केवल शुरू करने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उसे निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए. नीरज कुमार ने कहा कि लोग धर्म और आस्था के नाम पर दान देते हैं, इसलिए उस धन के दुरुपयोग की किसी को भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 11:18 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामला: FIR दर्ज होने पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने संतोष जताया

    अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने संतोष जताया है. उन्होंने कहा कि आरोप सामने आने के तुरंत बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की थी. आलोक कुमार ने कहा कि जैसे ही संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए, उसी दिन एफआईआर दर्ज कर ली गई. उनके अनुसार, मामले में जिस तेजी से कार्रवाई की गई है, उससे वह संतुष्ट हैं और उन्हें भरोसा है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी..

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 11:02 AM (IST)

    सरकार ने कोचिंग संस्थानों को लेकर गौबा कमेटी की सिफारिशें स्वीकार कर एक विशेष समिति बनाई- शिक्षा मंत्री

    दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार ने कोचिंग संस्थानों को लेकर गौबा कमेटी की सिफारिशें स्वीकार कर एक विशेष समिति बनाई है. यह समिति कोचिंग सेंटरों के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की जांच करेगी, ताकि छात्रों का किसी भी तरह से शोषण न हो. उन्होंने बताया कि दिल्ली के 924 कोचिंग सेंटरों का ऑडिट किया जाएगा. जिन संस्थानों में पहले कमियां पाई गई थीं, उन्हें सील किया जाएगा, जबकि अन्य को नोटिस देकर खामियां दूर करने का मौका दिया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 10:48 AM (IST)

    समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए- सैयद शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करते हुए कहा कि इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पहले से ही UCC लागू है और इसके प्रति कोई बड़ा विरोध नहीं है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारें इस दिशा में कदम उठा चुकी हैं और अब पश्चिम बंगाल सरकार भी इस पर विचार कर रही है. उनके अनुसार, UCC देशभर में एक समान कानून व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 10:32 AM (IST)

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर में पौधारोपण किया

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पौधारोपण किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 10:16 AM (IST)

    27 जून को अंतरराष्ट्रीय पाइनएप्पल फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा- मंत्री रतन लाल नाथ

    त्रिपुरा के कृषि मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि 27 जून को अंतरराष्ट्रीय पाइनएप्पल फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का अनानास अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है. मंत्री ने कहा कि यह फेस्टिवल किसानों, नीति निर्माताओं और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाने का काम करेगा, जिससे अनानास की खेती, विपणन और निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को नए अवसर मिलेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 10:02 AM (IST)

    निशांत कुमार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं- जेडीयू सांसद संजय झा

    जेडीयू सांसद संजय झा ने निशांत कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे कम बोलते हैं और ज्यादा काम करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह काम को प्राथमिकता देते हैं. उनकी कोशिश है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जिला और प्रखंड स्तर पर ही उपलब्ध हों, ताकि उन्हें इलाज के लिए पटना न आना पड़े. संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं और आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार देखने को मिलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग बेहतर प्रदर्शन करेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 09:45 AM (IST)

    मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अयोध्या प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम

    मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अयोध्या प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. अयोध्या के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया कि अयोध्या धाम क्षेत्र को कई जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुलूस के सभी निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया है और हर रास्ते पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि जुलूस के आगे-पीछे और विशेष सुरक्षा घेरे (बॉक्स फॉर्मेशन) में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से पूरा कराया जा सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 09:28 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 09:13 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले पर मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, कहा- दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

    अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार शुरू से ही अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. खन्ना ने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है और गड़बड़ी करने वालों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 08:55 AM (IST)

    वाराणसी से पहली बार ओमान के लिए 40 टन बिस्कुट की खेप निर्यात की गई

    भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) का असर अब कारोबार में दिखने लगा है. इसी कड़ी में वाराणसी से पहली बार ओमान के लिए 40 टन बिस्कुट की खेप निर्यात की गई है. कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सहयोग से हुआ यह निर्यात पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे क्षेत्र के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने के साथ निर्यात बढ़ने की उम्मीद है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 08:40 AM (IST)

    कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के बाद असम के राज्यपाल ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

    कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के बाद असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें खुशी है कि लाखों श्रद्धालु मां कामाख्या के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं. राज्यपाल ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हुए कहा कि दर्शन को सुचारु बनाने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 08:25 AM (IST)

    समुद्री मार्ग अपनाने से आम निर्यात अधिक लाभदायक होगा

    निर्यातकों का मानना है कि समुद्री मार्ग अपनाने से आम निर्यात अधिक लाभदायक होगा. इससे किसानों और निर्यातकों को बेहतर मुनाफा मिलेगा, वहीं सिंगापुर जैसे देशों के उपभोक्ताओं को भी भारतीय आम अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे. सिंगापुर तक समुद्री मार्ग  से आम भेजने की सफलता के पीछे नई तकनीक का अहम योगदान रहा है. यह तकनीक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH) और एपीडा (APEDA) ने मिलकर विकसित की है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 08:10 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध बंगनपल्ली आमों की 4.3 टन खेप समुद्री मार्ग से सिंगापुर भेजी गई

    भारत के आमों को सिंगापुर के बाजार में पहुंचाने के लिए अब नया और सस्ता रास्ता मिल गया है. आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध बंगनपल्ली आमों की 4.3 टन खेप समुद्री मार्ग से सिंगापुर भेजी गई है. इससे निर्यात लागत में बड़ी कमी आई है और भारतीय आम विदेशी बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं. अब तक आमों का निर्यात मुख्य रूप से हवाई मार्ग से किया जाता था, जिससे परिवहन खर्च काफी ज्यादा पड़ता था. समुद्री मार्ग से निर्यात करने पर लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 13 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है, जबकि हवाई मार्ग से यह खर्च 150 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक आता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 07:54 AM (IST)

    CM ने सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत और जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले में सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत और जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. जल संसाधन मंत्री निम्मला रामानायडू ने बैठक में बताया कि सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत काम शुरू करने और अगले छह महीने के भीतर पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि ‘जलधारा-जलहारती’ योजना के तहत जिले के 246 तालाबों से जुड़े सभी कार्य इसी सीजन में पूरे किए जाएं. साथ ही भूजल स्तर बढ़ाने के लिए चेक डैमों की मरम्मत, कंटूर ट्रेंच जैसे जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भूजल स्तर में लगभग तीन मीटर तक सुधार हो सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 07:35 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में प्याज की खेती को मिलेगा बढ़ावा, सीएम ने दिए निर्देश

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कुरनूल जिले के किसानों को उन्नत किस्म के प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा कि कुरनूल में पहले से प्याज उत्पादन का अनुभव रहा है, इसलिए यहां आधुनिक और बेहतर किस्मों की खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है. सरकार को उम्मीद है कि बेहतर किस्मों की खेती करने पर प्याज उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. इससे किसानों को ज्यादा मुनाफा होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    पूर्वी राजस्थान में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है

    पूर्वी राजस्थान में मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. यहां तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है, जिसके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

    बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले तीन से चार दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में आने की उम्मीद है, क्योंकि इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने 26 जून के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 26 Jun, 2026 | 07:02 AM