Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
नैनीताल के जंगल में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें
Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने सतर्कता अभियान शुरू किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज 27 मई तक हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की है. लोगों को घरों में रहने और शरीर को ठंडक देने की सलाह दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
5 लाख एकड़ में DSR के तहत धान की होगी बुवाई
पंजाब सरकार ने राज्य में तेजी से गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए पानी की बचत करने वाली डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) तकनीक को बढ़ावा देने का फैसला किया है. सरकार ने 2026-27 फसल सीजन में 5 लाख एकड़ कृषि भूमि को DSR के तहत लाने का लक्ष्य तय किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नैनीताल के जंगल में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें
बीती रात नैनीताल के कृष्णपुर इलाके में जंगल में भीषण आग लग गई. तेज हवा के कारण यह आग फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई. घटना के बाद स्थानीय लोग, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिलकर आग पर काबू पाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/8Ajce1dcSl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
2025-26 सीजन में देश में लगभग 114.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई
उद्योग संगठन का मानना है कि लाभकारी कीमतों और बेहतर बाजार माहौल के कारण किसानों का रुझान कपास की ओर बढ़ेगा, जिससे आगामी सीजन में इसके उत्पादन को भी मजबूती मिल सकती है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 सीजन में देश में लगभग 114.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई की गई थी. वहीं, किसानों को कपास की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 2026-27 विपणन सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है. मध्यम रेशा (मीडियम स्टेपल) कपास का MSP 557 रुपये बढ़ाकर 8,267 रुपये प्रति क्विंटल और लंबा रेशा (लॉन्ग स्टेपल) कपास का MSP 8,667 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में आगामी 2026-27 फसल सीजन में कपास की बुवाई बढ़ने की संभावना है
देश में आगामी 2026-27 फसल सीजन में कपास की बुवाई बढ़ने की संभावना है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) का अनुमान है कि कपास का रकबा करीब 7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. विभिन्न राज्यों से मिले शुरुआती संकेतों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है. CAI के अध्यक्ष विनय एन. कोटक और फसल समिति के चेयरमैन अतुल एस. गणात्रा ने कहा कि मौजूदा सीजन में किसानों को कपास के अच्छे दाम मिले हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है. बेहतर मुनाफे को देखते हुए किसान अगले सीजन में अधिक क्षेत्र में कपास की खेती करने के लिए उत्साहित हैं.ि
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राजस्थान में नकली मूंगफली बीजों का भंडाफोड़
राजस्थान में किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर के चौमूं इलाके में नकली और घटिया क्वालिटी वाले मूंगफली बीजों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है. राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना (Kirodi Lal Meena) ने खुद औचक निरीक्षण कर इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि फंगस लगी मूंगफली को पैक कर आरजी-510 जैसी किस्मों के नाम पर किसानों को बेचा जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद पूरे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है
देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, पूर्वी भारत और उससे लगे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी अगले 3 से 4 दिनों तक गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा कि 29 मई से मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने और लू से राहत मिलने की संभावना है.