Todays Top News List: हरियाणा में पूसा बासमती 1509 किस्म की खेती ज्यादा कर रहे किसान, 5 लाख एकड़ में DSR के तहत धान की होगी बुवाई, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 14 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले तिरुवरूर बाईपास के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दे दी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने सतर्कता अभियान शुरू किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज 27 मई तक हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की है. लोगों को घरों में रहने और शरीर को ठंडक देने की सलाह दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 27 May, 2026 | 06:53 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 06:25 PM (IST)

    सार्थक-PDS’ योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने को मंजूरी

    Sarthak-PDS Scheme: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत बनाने के लिए ‘सार्थक-PDS’ योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में इस योजना के विस्तार को मंजूरी मिली. सरकार इस योजना पर करीब 25,530 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसका उद्देश्य राज्यों को राशन के अनाज के परिवहन, भंडारण और वितरण में सहायता देना और PDS प्रणाली को आधुनिक तकनीक से मजबूत बनाना है. यह योजना 16वें वित्त आयोग की अवधि तक लागू रहेगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 06:09 PM (IST)

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पीएम मोदी से मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

    दिल्ली में PM मोदी से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मुलाकात की. इस बैठक में राज्य के विकास, केंद्र-राज्य सहयोग, निवेश और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कुछ नई परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग मांगा. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और बेहतर समन्वय पर जोर दिया. यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोनों नेताओं ने भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 05:54 PM (IST)

    SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज, संजय सेठ ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    पटना में SIR (Special Intensive Revision) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि चुनाव आयोग का काम मृत और स्थानांतरित लोगों के नाम सूची से हटाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बनाने का प्रयास हुआ. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने SIR का समर्थन किया है और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी इस प्रक्रिया को बल मिला है. यह मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 05:40 PM (IST)

    मणिपुर में बंधक रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, इरावत भवन के बाहर बढ़ी सुरक्षा

    इंफाल में सुरक्षा बल इरावत भवन पहुंच गए हैं, जहां ‘ऑल मणिपुर नुपी मारुप’ संगठन छह नागा बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. प्रदर्शनकारियों ने राज्य में जारी मौजूदा संकट को लेकर चिंता जताई और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. संगठन ने इस मुद्दे को लेकर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्लाको एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. स्थिति पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 05:26 PM (IST)

    असम में UCC लागू करने की तैयारी तेज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    गुवाहाटी में असम विधानसभा से UCC विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कानून उत्तराखंड के ड्राफ्ट और गुजरात के सुधारों को ध्यान में रखकर असम की परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लागू करने के दौरान जरूरत महसूस होने पर इसमें संशोधन भी किए जा सकते हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि UCC को लागू करने में किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं आएगी और सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 05:07 PM (IST)

    त्रिपुरा के ‘मिशन क्वीन पाइनएप्पल’ का ई-लॉन्च, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा के ‘मिशन क्वीन पाइनएप्पल’ का ई-लॉन्च किया. इस पहल का उद्देश्य त्रिपुरा के प्रसिद्ध क्वीन पाइनएप्पल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है. कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन पर जोर दिया गया. सरकार का मानना है कि इस मिशन से राज्य के बागवानी क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और हजारों किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचेगा. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 04:51 PM (IST)

    ED छापेमारी के विरोध में CPI(M) नेताओं का प्रदर्शन, एम.ए. बेबी हिरासत में

    दिल्ली में पुलिस ने एम.ए. बेबी और CPI(M) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. ये सभी तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के आवास पर ED की छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. प्रवर्तन निदेशालय ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. जांच के दायरे में पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल बताया गया है. इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 04:36 PM (IST)

    कर्तव्य भवन में केंद्रीय मंत्रियों की अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    दिल्ली में कर्तव्य भवन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी नड्डा और मनोहर लाल खट्टरने महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई मंत्रालयों से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. हालांकि बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों की रणनीति और विकास कार्यों को लेकर समन्वय मजबूत करने पर जोर दे रही है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 04:21 PM (IST)

    महंगे ATF का असर, एयर इंडिया और इंडिगो घरेलू उड़ानों में बड़ी कटौती करेंगी

    एयर इंडिया और IndiGo ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण उड़ानों में कटौती का फैसला लिया है. एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 22 फीसदी तक कमी करेगी. वहीं इंडिगो जून से अगस्त 2026 के बीच घरेलू उड़ानों में 5 से 7 फीसदी कटौती की तैयारी में है. कंपनी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता में भी 17 फीसदी कमी की है. माना जा रहा है कि ईंधन की बढ़ती लागत और परिचालन खर्च बढ़ने से एयरलाइंस पर दबाव बढ़ा है. इसका असर यात्रियों की टिकट कीमतों और उड़ानों की उपलब्धता पर भी पड़ सकता है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 04:06 PM (IST)

    असम बना UCC लागू करने वाला तीसरा राज्य, विधानसभा में ऐतिहासिक बिल पास

    गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम विधानसभा ने ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड 2026’ को अपना लिया है. इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी सरकार के चुनावी वादों में शामिल था और चुनाव के तुरंत बाद पहले ही विधानसभा सत्र में इसे पारित करना ऐतिहासिक उपलब्धि है. सरकार का दावा है कि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 03:51 PM (IST)

    लू से निपटने के लिए सरकार अलर्ट, सभी मंत्रालयों को दिए गए खास निर्देश

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में बढ़ती लू की स्थिति को लेकर सभी मंत्रियों और विभागों के साथ अहम बैठक की गई. प्रधानमंत्री के संदेश के बाद हर मंत्रालय को अपने स्तर पर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, जल संसाधन विभाग और अन्य संबंधित क्षेत्रों में नागरिकों को राहत पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई. सरकार का फोकस लोगों की सुरक्षा, पानी की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर है. प्रधानमंत्री ने इस चुनौती से निपटने के लिए ‘पूरे राष्ट्र की भावना’ के साथ काम करने की बात कही.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 03:41 PM (IST)

    NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट! आरोपियों की कस्टडी पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस हर्षद कुमार शाह की पुलिस कस्टडी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. CBI ने दोनों आरोपियों की 5 दिन की हिरासत की मांग की है. इसके साथ ही कोर्ट ने प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोतेगांवकर की न्यायिक हिरासत पर भी अपना फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में आगे की सुनवाई और आदेश का इंतजार किया जा रहा है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    27 May 2026 03:31 PM (IST)

    असम में बड़ा फैसला! UCC बिल 2026 पास, विधानसभा से मिली मंजूरी

    असम विधानसभा ने The Uniform Civil Code, Assam, Bill, 2026 को पारित कर दिया है. इस बिल के जरिए राज्य में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों के लिए समान नागरिक कानून लागू करने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार का कहना है कि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करेगा. वहीं विपक्षी दलों ने बिल को लेकर कई सवाल उठाए और इसे सामाजिक व धार्मिक मामलों से जोड़कर चिंता जताई. विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद बिल बहुमत से पारित हुआ. अब इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 03:20 PM (IST)

    बरेली में एनकाउंटर के बाद बड़ी सफलता! दो किडनैपर गिरफ्तार, नाबालिग को सुरक्षित बचाया

    उत्तर प्रदेश के बरेली में हुलासी फाटक इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान योगेश और पवन के रूप में हुई है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग लड़के को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया. अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

     

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 03:06 PM (IST)

    केरल में हंगामा! ED की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, पिनराई विजयन के घर के बाहर तनाव

    केरल के तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन के आवास के बाहर हंगामा देखने को मिला. जानकारी के मुताबिक, CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों के वाहन पर हमला किया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. यह प्रदर्शन केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा केरल में 10 ठिकानों पर की गई छापेमारी के विरोध में हुआ, जिसमें कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) केस से जुड़े स्थान भी शामिल हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 02:51 PM (IST)

    पंजाब पुलिस पर बयान से सियासी घमासान! रवनीत बिट्टू का CM भगवंत मान पर तंज

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को लेकर जो भ्रष्टाचार की छवि बनी है, उसकी वजह मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुछ कार्यक्रमों और ‘स्किट्स’ हैं. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है और विपक्ष तथा सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 02:35 PM (IST)

    ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट! आरोपी समर्थ सिंह का मेडिकल टेस्ट, कोर्ट में होगी पेशी

    भोपाल, मध्य प्रदेश में ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने उनके पति और आरोपी समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 02:20 PM (IST)

    भीषण गर्मी बन रही जानलेवा! डॉक्टरों ने दी हीट स्ट्रोक से बचने की अहम सलाह

    दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. सुदीप खन्ना ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग कमजोरी, थकान, दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं.

    डॉ. खन्ना के अनुसार, ज्यादातर मरीज लंबे समय तक धूप में रहने के कारण बीमार हो रहे हैं. उन्होंने दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने, छाता इस्तेमाल करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी. साथ ही कहा कि गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, जिससे बेहोशी और मानसिक भ्रम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे मामलों में तुरंत इलाज जरूरी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 02:06 PM (IST)

    भोपाल में दुखद घटना! IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी मृत मिली, जांच जारी

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी अपने सरकारी आवास पर मृत पाई गई. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. ACP उमेश तिवारी के अनुसार, IPS अधिकारी जब दोपहर में घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में फंदे से लटका पाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 01:50 PM (IST)

    भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने पर गडकरी का जोर! बोले, ‘कचरे से बनेगी CNG, आ रही हैं एथेनॉल कारें’

    नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत हर साल करीब 22 रुपये लाख करोड़ का फॉसिल फ्यूल आयात करता है. उन्होंने कहा कि अगर यह आयात कम हो जाए तो यह पैसा देश की जनता और युवाओं के रोजगार पर खर्च किया जा सकता है.

    गडकरी ने बताया कि नागपुर नगर निगम ने कचरे से 28 टन CNG बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका जल्द उद्घाटन होगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मॉडल पूरे देश में लागू किया जाए तो हर महीने हजारों टन CNG तैयार की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाली कारें बाजार में आ रही हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 01:36 PM (IST)

    खटीमा में CM धामी की जनसुनवाई! किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    खटीमा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने किसानों की जरूरतों को देखते हुए अधिकारियों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के मौसम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 01:20 PM (IST)

    दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय दिल्ली पहुंच गए हैं. उनके दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, उनके दौरे के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 01:05 PM (IST)

    नागपुर में धूमधाम से मना नितिन गडकरी का जन्मदिन! समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मनाया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे. गडकरी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 12:50 PM (IST)

    नौतपा की तपिश के बीच PM मोदी ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

    भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. प्रधानमंत्री ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, बाहर जाते समय पानी साथ रखने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 12:35 PM (IST)

    गोरखपुर में बड़ा हादसा! राप्ती नदी में डूबे तीन बच्चों की मौत

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राजघाट स्थित राप्ती नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया. परिजनों ने द्वारा शवों की पहचान भी कर ली गई है. इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 12:22 PM (IST)

    कर्नाटक में CM पद को लेकर बढ़ीं अटकलें! सिद्धारमैया बोले, ‘कल इस पर बात करूंगा’

    बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है. दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में कल बात करूंगा.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कर्नाटक की राजनीति में चर्चाएं और तेज हो गई हैं. पिछले कुछ समय से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 12:06 PM (IST)

    जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर CM सिद्धारमैया ने दी श्रद्धांजलि! विधान सौधा में किया नमन

    बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधान सौधा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 11:52 AM (IST)

    बिहार वोटर लिस्ट रिविजन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर! ECI की SIR प्रक्रिया को बताया वैध

    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को सही माना है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि सिर्फ अलग प्रक्रिया होने की वजह से इसे गलत या गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता. कोर्ट ने साफ किया कि SIR पूरी तरह वैध और संविधान के अनुसार है. इस फैसले को चुनाव आयोग के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 11:36 AM (IST)

    कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज! जी परमेश्वर बोले, ‘कल सब साफ करेंगे सुरजेवाला’

    कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कल सभी अटकलों को साफ कर देंगे. पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं. परमेश्वर के इस बयान के बाद अब सभी की नजर सुरजेवाला पर टिकी हुई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    27 May 2026 11:20 AM (IST)

    गुजरात में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब! समुद्र के रास्ते लाई जा रही 115 किलो कोकीन जब्त

    गुजरात ATS और इंडियन कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन में कच्छ के समुद्री रास्ते से करीब 115 किलो कोकीन जब्त की है. जांच में सामने आया है कि यह खेप दक्षिण अमेरिकी देशों से पाकिस्तान के जरिए भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी.

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त कोकीन की कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. फिलहाल ATS और अन्य एजेंसियां गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 11:06 AM (IST)

    SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अदालत ने वैध और संवैधानिक प्रक्रिया बताया

    सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के बिहार में शुरू किए गए मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के निर्णय को बरकरार रखा है. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला दिया है कि SIR प्रक्रिया को सिर्फ इसलिए 'अल्ट्रा वायर्स' (गैर-कानूनी) कहकर रद्द नहीं किया जा सकता क्योंकि यह वोटर लिस्ट के आम रिवीजन की प्रक्रिया से अलग है. कोर्ट ने SIR को एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया बताया है. कोर्ट ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 10:51 AM (IST)

    ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम किया था- BJP

    भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम किया था, लेकिन अब उनके कार्यों का असर सामने आ रहा है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी में लगातार लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और यह सिर्फ शुरुआत है. उनके अनुसार, आने वाले समय में स्थिति ऐसी हो सकती है कि पार्टी में केवल ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ही रह जाएं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 10:36 AM (IST)

    सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला

    भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कच्चे तेल के बढ़ते दाम और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता का असर सोने-चांदी के दाम पर भी पड़ा है. पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 490 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना 460 रुपये तक गिरा है. इससे पहले इसमें हल्की बढ़त भी देखी गई थी, लेकिन अब लगातार दूसरे दिन इसमें कमजोरी आई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 10:21 AM (IST)

    CBI ने NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया

    CBI ने NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 10:05 AM (IST)

    विपक्षी दलों में इस समय अस्थिरता की स्थिति है और कई जगहों पर लोग पार्टी छोड़ रहे हैं- BJP

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्षी दलों में इस समय अस्थिरता की स्थिति है और कई जगहों पर लोग पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि दूसरे दलों के कई अच्छे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के काम से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं. उनके अनुसार, देश के सभी विपक्षी दलों में इस समय दबाव और असमंजस का माहौल है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 09:45 AM (IST)

    पूसा बासमती 1509 का भाव 2,300 से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल

    मंडियों के आंकड़ों के अनुसार, 2025 के धान सीजन में पूसा बासमती 1509 का भाव 2,300 से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा, जबकि 2024 में यह 2,000 से 2,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच था. बेहतर कीमतों के चलते किसानों का भरोसा बढ़ा है और इस किस्म का रकबा भी तेजी से बढ़ रहा है. कृषि उपनिदेशक (DDA) डॉ. वजीर सिंह ने 'द ट्रिब्यून' से कहा कि करनाल जिले में लगभग 4.70 लाख एकड़ जमीन पर धान की खेती होती है. इसमें करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र में PR किस्मों की और 40 प्रतिशत क्षेत्र में बासमती किस्मों की खेती की जाती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 09:30 AM (IST)

    हरियाणा में पूसा बासमती 1509 किस्म की खेती ज्यादा कर रहे किसान

    हरियाणा में पिछले धान सीजन में बेहतर दाम और मुनाफा मिलने के बाद इस बार किसानों में पूसा बासमती 1509 किस्म की खेती को लेकर रुझान बढ़ गया है. बड़ी संख्या में किसान अब पारंपरिक PR किस्मों की जगह इस किस्म को चुन रहे हैं. किसानों का कहना है कि इसमें अच्छी पैदावार, जल्दी पकने और कम पानी की जरूरत जैसी खूबियां हैं, जिससे इसकी खेती आसान और फायदेमंद हो रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 09:15 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में जब से भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव बढ़ा है- ओम प्रकाश राजभर

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब से भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव बढ़ा है, वहां लोगों के बीच अमन, चैन और भाईचारे का माहौल बन रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग टीएमसी छोड़कर जा रहे हैं, वे समझ रहे हैं कि उन्हें अब भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए. एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी फैसला आएगा, उसका सभी लोग स्वागत करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 09:00 AM (IST)

    ईद-उल-अजहा के अवसर पर अनंतनाग में लोगों ने नमाज अदा की

    जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-अजहा के अवसर पर अनंतनाग में लोगों ने नमाज अदा की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 08:45 AM (IST)

    अवैध बांग्लादेशी डर से छोड़ रहे भारत, चेकपोस्ट पर लगा जाम

    पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार द्वारा डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति शुरू किए जाने के बाद कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का एक बड़ा समूह बांग्लादेश सीमा के पास हकीमपुर चेकपोस्ट पर जमा हो गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 08:30 AM (IST)

    5 लाख एकड़ में DSR के तहत धान की होगी बुवाई

    पंजाब सरकार ने राज्य में तेजी से गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए पानी की बचत करने वाली डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) तकनीक को बढ़ावा देने का फैसला किया है. सरकार ने 2026-27 फसल सीजन में 5 लाख एकड़ कृषि भूमि को DSR के तहत लाने का लक्ष्य तय किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 08:15 AM (IST)

    नैनीताल के जंगल में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंची लपटें

    बीती रात नैनीताल के कृष्णपुर इलाके में जंगल में भीषण आग लग गई. तेज हवा के कारण यह आग फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई. घटना के बाद स्थानीय लोग, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिलकर आग पर काबू पाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 08:00 AM (IST)

    राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 07:45 AM (IST)

    2025-26 सीजन में देश में लगभग 114.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई

    उद्योग संगठन का मानना है कि लाभकारी कीमतों और बेहतर बाजार माहौल के कारण किसानों का रुझान कपास की ओर बढ़ेगा, जिससे आगामी सीजन में इसके उत्पादन को भी मजबूती मिल सकती है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 सीजन में देश में लगभग 114.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई की गई थी. वहीं, किसानों को कपास की खेती  के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 2026-27 विपणन सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है. मध्यम रेशा (मीडियम स्टेपल) कपास का MSP 557 रुपये बढ़ाकर 8,267 रुपये प्रति क्विंटल और लंबा रेशा (लॉन्ग स्टेपल) कपास का MSP 8,667 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 07:30 AM (IST)

    देश में आगामी 2026-27 फसल सीजन में कपास की बुवाई बढ़ने की संभावना है

    देश में आगामी 2026-27 फसल सीजन में कपास की बुवाई बढ़ने की संभावना है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) का अनुमान है कि कपास का रकबा करीब 7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. विभिन्न राज्यों से मिले शुरुआती संकेतों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है. CAI के अध्यक्ष विनय एन. कोटक और फसल समिति के चेयरमैन अतुल एस. गणात्रा ने कहा कि मौजूदा सीजन में किसानों को कपास के अच्छे दाम मिले हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है. बेहतर मुनाफे को देखते हुए किसान अगले सीजन में अधिक क्षेत्र में कपास की खेती करने के लिए उत्साहित हैं.ि

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 07:16 AM (IST)

    राजस्थान में नकली मूंगफली बीजों का भंडाफोड़

    राजस्थान में किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर के चौमूं इलाके में नकली और घटिया क्वालिटी वाले मूंगफली बीजों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है. राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना (Kirodi Lal Meena) ने खुद औचक निरीक्षण कर इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि फंगस लगी मूंगफली को पैक कर आरजी-510 जैसी किस्मों के नाम पर किसानों को बेचा जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद पूरे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    27 May 2026 07:00 AM (IST)

     देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है

    देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, पूर्वी भारत और उससे लगे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी अगले 3 से 4 दिनों तक गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा कि 29 मई से मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने और लू से राहत मिलने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 27 May, 2026 | 06:58 AM