Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: किसानों के लिए सलाह, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद ने जारी की एडवाइजरी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी दी है. वहीं, अगले सात दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस भारत की प्रगति में बाधा बनती रही है और उसने देश को लूटा है- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश ने देखा है कि कांग्रेस भारत की प्रगति में बाधा बनती रही है और उसने देश को लूटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को 7 लाख करोड़ रुपये का कर्जा दिया, जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 28 लाख करोड़ रुपये का कर्जा दिया है. नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार भारत को मजबूत और श्रेष्ठ बनाने में लगी हुई है..
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की पश्चिम बंगाल की नई लिस्ट, 546053 वोटरों को हटाए गए नाम
भारत के चुनाव आयोग ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद पश्चिम बंगाल की नई वोटर लिस्ट जारी की है. 28 फरवरी, 2026 तक राज्य में कुल 70,459,284 वोटर हैं. इस दौरान लिस्ट से 546,053 वोटरों को हटा दिया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उनकी पार्टी ने अपने शीर्ष नेतृत्व को गठबंधन पर पूरी रिपोर्ट दे दी है- गौरव गोगोई
असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने शीर्ष नेतृत्व को गठबंधन पर पूरी रिपोर्ट दे दी है, जिसमें बताया गया है कि किन पार्टियों के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जाएगा. गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि कांग्रेस की समय परिवर्तन यात्रा की सफलता देखकर भाजपा उसकी नकल कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ICAR ने शुरू की किसानों के लिए नई पहल, होगा सीधा फायदा
अब देश के छोटे और सीमांत किसान भी कृषि यंत्री आसानी से खरीद सकते हैं. इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. साथ ही वे मौसम की मार, बीमारी और कीटों के प्रकोप से फसल को बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह भी ले सकते हैं. क्योंकि ICAR- भारतीय मिलेट्स रिसर्च संस्थान, हैदराबाद ने एक कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) और किसानों के लिए एडवाइजरी सर्विसेज कियोस्क की शुरूआत की है. ICAR को उम्मीद है कि इसकी इस पहल से किसानों को काफी फायदा होगा. उनकी कमाई में बढ़ोतरी होगी और फसल की बर्बाद भी पहले के मुकाबले कम होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बोले- आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से पूरे देश में मानव पेपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि HPV वैक्सीन देश की बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. इस योजना के तहत ओडिशा में लगभग 3 लाख 36 हजार बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कनाडा के प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात
कनाडा के प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कनाडा से भारत में बड़ा निवेश आता है, इसलिए यह दौरा महत्वपूर्ण है। खास बात यह है कि शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ा एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें कई विश्वविद्यालयों के प्रमुख शामिल हैं. जयंत सिंह ने उम्मीद जताई कि इस बैठक में देशहित में अहम फैसले लिए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों के लिए सलाह, गन्ने के खेत में करें इन फसलों की बुवाई
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद की बैठक में बताया गया कि वर्तमान मौसम जायद की फसलों जैसे टमाटर, भिंडी, लोबिया और कद्दू जैसी सब्जियों की बुवाई के लिए पूरी तरह अनुकूल है. बैठक में किसानों को बसंतकालीन गन्ने की बुवाई में नवीन उन्नत किस्मों के उपयोग पर जोर देने के साथ-साथ लाल सड़न रोग से संक्रमित किस्म -0238 की बुवाई न करने की सख्त हिदायत दी गई. विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि गन्ने के साथ अंतःफसल के रूप में उर्द, मूंग या लोबिया की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी के इजराइल दौरे को लेकर कही बड़ी बात
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का हवाई जहाज उस समय उड़ान भर रहा होता जब इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमला किया, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता. उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें ईरान पर हमले की जानकारी दी थी. अगर दी थी, तो प्रधानमंत्री को तुरंत दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था. अगर नहीं दी, तो इजराइल ने भारत को धोखा दिया. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमले और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा को छिपाने के लिए किया गया, जिससे यह संदेश गया कि भारत इजराइल के साथ है और ईरान के साथ नहीं. उन्होंने सवाल किया कि इस हमले से भारत को क्या फायदा हुआ.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद ने जारी की एडवाइजरी, ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 26 फरवरी, 2026 को परिषद के सभाकक्ष में क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की वर्ष 2025-26 की 24वीं बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमानों के आधार पर प्रदेश के कृषकों को आगामी दो सप्ताह के लिए कृषि प्रबंधन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव और परामर्श जारी किए गए हैं. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के समस्त कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है. मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है. उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे. मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूपी कैडर के चार आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे
यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत चार आईएएस 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे.देवेश चतुर्वेदी केंद्र में सचिव कृषि एवं किसान कल्याण हैं, जबकि प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जैसा अहम विभाग संभाल रहे हैं. इसके अलावा सचिव गृह अटल कुमार राय और सचिव माध्यमिक शिक्षा चंद्रभूषण सिंह भी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे. पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुभाष शर्मा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में अप्रैल से शुरू होगी कपास की बुवाई, इतना होगा रकबा
पंजाब में अप्रैल महीने से कपास बुवाई का सीजन शुरू हो जाएगा. यानी अप्रैल से किसान कपास की बुवाई करने लगेंगे. लेकिन कपास इलाके में किसानों और विशेषज्ञों के मन में अभी से चिंता बढ़ गई है. क्योंकि कीटों का अटैक अभी से ही इलाकों में देखा जा रहा है. साथ ही मजदूरों की भी भारी कमी है. हालांकि, इस साल राज्य कृषि विभाग का लक्ष्य 1.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास बोना रखा है, जो 2024-25 की खरीफ बुवाई से लगभग 30,000 हेक्टेयर ज्यादा है. 2021 में पंजाब में कपास 2.5 लाख हेक्टेयर में बोया गया था.
-
Posted By: Saurabh Sharma
AI समिट विरोध मामला- उदय भानु चिब को मिली बेल, वेरिफिकेशन तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट विरोध मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि उन्हें आज सुबह जमानत मिल गई. कोर्ट ने उनके श्योरिटी बॉन्ड की जांच कराने का निर्देश दिया है और इसकी रिपोर्ट कल तक मांगी है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना होगा. अदालत के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने पर तय होगी. इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
उदय भानु चिब को बेल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, जीतू पटवारी बोले-यह सच्चाई और लोकतंत्र की जीत
दिल्ली में जितेंद्र पटवारी ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह सच्चाई, न्याय और लोकतंत्र की जीत है. पटवारी ने कहा कि सवाल उठाने वालों को कुछ समय के लिए जेल में डाला जा सकता है, लेकिन लोकतंत्र को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा मजबूत करता है. पटवारी ने इस फैसले को भाजपा के लिए बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
बरनाला में राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा-चीन पर फायरिंग का फैसला सिर्फ प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं
पंजाब के बरनाला में किसान महा चौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चीन सीमा से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चीन की सेना पर फायर करने का आदेश केवल प्रधानमंत्री ही दे सकते हैं, न कि आर्मी चीफ या रक्षा मंत्री. राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने प्रधानमंत्री से फायरिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि बाद में कहा गया कि जो उचित लगे वह करें. राहुल गांधी ने सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा.
-
Posted By: Kisan India
बोत्सवाना से आए 9 नए चीते कूनो पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ने किया प्रतीकात्मक रिलीज
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज बड़ी खुशखबरी मिली है. बोत्सवाना से आए 9 नए चीते सुरक्षित रूप से कूनो पहुंच गए हैं. इनमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पार्क पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से क्रेट खोलकर चीतों को विशेष क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा. नई खेप के आने के बाद देश में चीतों की कुल संख्या 48 हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कूनो में जेनेटिक विविधता मजबूत होगी और भविष्य में प्रजनन की संभावनाएं और बेहतर होंगी. फिलहाल सभी नए चीतों को एक महीने तक निगरानी में रखा जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, जनसुनवाई में उपभोक्ताओं का विरोध
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने तीखी आपत्ति जताई. देहरादून में हुई सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सवाल उठाया कि जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में कई साल से बिजली के दाम नहीं बढ़े, तो उत्तराखंड में हर साल बढ़ोतरी क्यों की जा रही है. उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि दरें बढ़ीं तो उत्पादन लागत बढ़ेगी और इसका असर कारोबार पर पड़ेगा. आम उपभोक्ताओं ने भी महंगाई के बीच अतिरिक्त बोझ न डालने की मांग की. अब सभी की नजर आयोग के अंतिम फैसले पर टिकी है.
-
Posted By: Kisan India
उदयपुर में 100 करोड़ की अवैध फसल पर चला बुलडोजर, ANTF-पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई
राजस्थान के उदयपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 50 बीघा में उगाई जा रही अफीम डोडा और गांजे की अवैध फसल को नष्ट कर दिया. पुलिस के अनुसार जब्त और नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पहाड़ी और दुर्गम इलाके में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान टीम को लंबा पैदल सफर तय करना पड़ा. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
-
Posted By: Kisan India
इस्राइल-ईरान तनाव गहराया, यूरोपीय देशों ने नागरिकों को लौटने को कहा... भारत ने भी जारी की एडवाइजरी
पश्चिम एशिया में इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत क्षेत्र छोड़ने या गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील की है. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड और नीदरलैंड ने सुरक्षा हालात को अनिश्चित बताते हुए अलर्ट जारी किया है. संभावित फ्लाइट रद्द होने और हवाई क्षेत्र बंद होने की आशंका भी जताई गई है. भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. हालात को देखते हुए कई देशों के दूतावास सीमित या रिमोट मोड में काम कर रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
होली पर घर वापसी महंगी, हवाई किराया तीन गुना; ट्रेनों में 70 हजार से ज्यादा यात्री वेटिंग में
होली से पहले घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ते ही सफर महंगा और मुश्किल हो गया है. दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ानों का किराया आम दिनों की तुलना में दो से तीन गुना तक पहुंच गया है. वहीं ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना बेहद कठिन हो गया है और 70 हजार से ज्यादा यात्री वेटिंग लिस्ट में हैं. तत्काल कोटे की सीटों पर भी भारी दबाव है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त खर्च और परेशानी झेलनी पड़ रही है.
-
Posted By: Kisan India
महाराष्ट्र में MSP पर कपास खरीद 106 लाख क्विंटल पार, 8,497 करोड़ रुपये किसानों को मिले
महाराष्ट्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास खरीद का आंकड़ा 106.99 लाख क्विंटल तक पहुंच गया है. मंत्री जयकुमार रावल ने बताया कि 16 फरवरी तक पांच लाख से ज्यादा किसानों से करीब 8,497 करोड़ रुपये की कपास खरीदी जा चुकी है. उन्होंने खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या अनियमितता के आरोपों को खारिज किया. राज्य में कपास की खरीद कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के जरिए की जा रही है, जो केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल में सेब बागवानों को बड़ी राहत, एक बीघा पर पौधे लगाने के लिए मिलेगा 8 लाख तक कर्ज
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. अब एक बीघा जमीन पर हाई डेंसिटी सेब के पौधे लगाने के लिए किसानों को आठ लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा. इस योजना का मकसद आधुनिक तकनीक अपनाकर सेब उत्पादन बढ़ाना है. खास बात यह है कि किसानों को तीन साल तक कर्ज चुकाने की जरूरत नहीं होगी, यानी उन्हें मोरटोरियम की सुविधा दी जाएगी. बागवानी मंत्री ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक के जरिए यह ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही विभाग बेहतर और रियायती पौधे उपलब्ध कराने की भी तैयारी कर रहा है, ताकि बागवान कम समय में ज्यादा और बेहतर गुणवत्ता वाला उत्पादन ले सकें.
-
Posted By: Kisan India
श्रीनगर में पारा 21°C; आज रात ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
जम्मू-कश्मीर की घाटी में इस बार फरवरी के आखिर में ही गर्मी का असर दिख रहा है. शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी को दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और रात तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. पहलगाम, गुलमर्ग और काजीगुंड में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, हालांकि रात के समय ठंड अब भी बनी हुई है. विभाग का अनुमान है कि 1 से 3 मार्च के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बादल छाए रह सकते हैं.
-
Posted By: Kisan India
अजमेर में पीएम मोदी ने शुरू किया HPV टीकाकरण अभियान, 16,600 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने करीब 16,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम के दौरान 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. पीएम ने कहा कि बेटियों की सेहत और युवाओं का रोजगार सरकार की प्राथमिकता है, और ये कदम उसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है.
-
Posted By: Kisan India
उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक कम, टांडा अमीचंद में पिंजरे में फंसा तेंदुआ
उधम सिंह नगर में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की दहशत से लोग डरे हुए थे. पालतू जानवरों पर हमलों के साथ इंसानी जान पर भी खतरा बना हुआ था. हाल ही में जसपुर क्षेत्र में एक बच्चे की जान जाने के बाद लोगों में डर और बढ़ गया था. बाजपुर के टांडा अमीचंद इलाके में लगातार शिकायत मिलने पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था. अब उसी पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है. गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि वन विभाग अभी भी इलाके में निगरानी बनाए हुए है.
-
Posted By: Kisan India
MSC बैंक घोटाला केस में बड़ा फैसला, अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट
मुंबई की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससी बैंक) से जुड़े कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में बड़ी राहत देते हुए दिवंगत अजित पवार और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दे दी है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और कहा कि मामले में कोई भी आपराधिक अपराध साबित नहीं हुआ. अदालत ने विरोध याचिकाओं को भी खारिज कर दिया. इस फैसले के साथ ही शिखर बैंक घोटाले का मामला अब औपचारिक रूप से बंद हो गया है.
-
Posted By: Kisan India
धान खरीद पर CM सैनी बोले- 5,000 करोड़ का घोटाला निराधार, सबूत दें विपक्ष
हरियाणा में धान खरीद को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. विपक्ष के 5,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार की तय गाइडलाइंस के अनुसार अधिकृत एजेंसियों के जरिए की जाती है और पूरी प्रक्रिया की मल्टी-लेयर सिस्टम से निगरानी होती है. सीएम ने विपक्ष से कहा कि बिना सबूत के आरोप लगाने के बजाय ठोस प्रमाण विधानसभा में पेश करें. उन्होंने जानकारी दी कि कुछ मंडियों में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर संयुक्त समितियां बनाकर भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसके बाद 12 एफआईआर दर्ज की गईं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. 75 अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू हुई है, 28 को निलंबित किया गया है और 6.38 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की गई है. सीएम सैनी ने दोहराया कि सरकार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी.
-
Posted By: Kisan India
नूरपुर में ट्रैक्टर मालिकों का अल्टीमेटम, चालानों के खिलाफ 15 दिन में फैसला नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम
हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने पुलिस द्वारा बढ़ते चालानों और गाड़ियों की जब्ती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और जवाली के सैकड़ों ट्रैक्टर मालिक एसपी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और कार्रवाई को ‘उत्पीड़न’ बताया. पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर चालान और भारी जुर्माने की कार्रवाई नहीं रुकी तो करीब 1,000 ट्रैक्टर हाईवे पर उतारकर चक्का जाम किया जाएगा. इस मुद्दे पर एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है, जो आगे की रणनीति तय करेगी. ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि पत्थर, बजरी और रेत ढोकर रोजी-रोटी कमाने वाले बेरोजगार युवाओं पर सख्ती से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है.
-
Posted By: Kisan India
36 घंटे में दूसरी धमकी: ‘शाम 7 बजे सब खत्म’ मैसेज से दहशत, कानपुर सेंट्रल पर हाई अलर्ट
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को 36 घंटे के अंदर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा गया कि “शाम 7 बजे सब खत्म हो जाएगा.” सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन परिसर में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया. प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध चीज को हाथ न लगाने की सलाह दी गई. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली की राजनीति गरमाई: रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर हमला, ‘आम आदमी’ की छवि पर उठाए सवाल
दिल्ली में सियासी माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है. आबकारी नीति मामले में अदालत से बरी होने के बाद भी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खुद को ईमानदार और आम आदमी बताने वाले केजरीवाल शीश महल में रहने और जेट से यात्रा करने के आदी हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच शुरू हुई तो 2021-22 की आबकारी नीति वापस क्यों ली गई. रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी की छवि सिर्फ दिखावे के लिए है, जबकि जीवनशैली कुछ और ही कहानी बताती है. उनके इस बयान के बाद राजधानी की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
पाक-अफगान तनाव पर ट्रंप का बयान, पाकिस्तान के समर्थन में दिखे; बोले- जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो वह हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत नेतृत्व बताया. ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध हैं और वे वहां की नेतृत्व टीम का सम्मान करते हैं. उनके इस बयान को क्षेत्रीय हालात के संदर्भ में अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीमा पर झड़पों की खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस टकराव पर बनी हुई है.
-
Posted By: Kisan India
प्याज भुगतान में देरी पर नासिक में किसानों का विरोध, बकाया राशि चुकाने की प्रक्रिया जारी: मंत्री
महाराष्ट्र के मार्केटिंग मंत्री जयकुमार रावल ने कहा है कि प्याज खरीद का बकाया भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने स्वीकार किया कि पेमेंट में देरी की वजह से इस साल की शुरुआत में नासिक में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था. मंत्री ने विधानसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया कि पिछले साल जून से अगस्त के बीच NAFED और NCCF ने बड़ी मात्रा में प्याज खरीदा था. लेकिन भुगतान समय पर न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ी और 5 जनवरी को नासिक में NAFED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन हुआ. उस समय NCCF से जुड़ा करीब 20 करोड़ रुपये का बकाया बाकी था, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से चुकाया जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
बोलिविया में नोटों से भरा वायुसेना का विमान हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास बड़ा विमान हादसा हो गया. बोलिविया वायुसेना का एक हरक्यूलिस कार्गो विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद रनवे से फिसलकर एल आल्टो शहर की हाईवे पर जा गिरा. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. विमान केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट लेकर जा रहा था. टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और हाईवे पर चल रही करीब 15 गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं. दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में नकदी बिखर गई, जिसे उठाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर सख्ती करनी पड़ी. राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर राज्य के मौसम पर साफ दिखाई देगा. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है. बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड फिर से बढ़ेगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगह हल्के बादल छा सकते हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, तेज धूप से बढ़ेगा पारा
मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी. इसके चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जिससे मौसम में दिन-रात का अंतर साफ महसूस होगा.
-
Posted By: Kisan India
US सेब पर ड्यूटी छूट के खिलाफ सेब किसानों का दिल्ली कूच, घरेलू बाजार बचाने की मांग तेज
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सेब किसान अगले महीने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे. किसानों का कहना है कि अमेरिका से आने वाले सेब पर ड्यूटी में छूट देने का फैसला घरेलू उत्पादकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी सेब को कोटा आधारित ड्यूटी छूट दी है, जिससे कुछ मात्रा में सेब बिना आयात शुल्क के भारतीय बाजार में आ सकेंगे. किसानों को डर है कि अगर बड़ी मात्रा में सस्ते विदेशी सेब बाजार में आए, तो उनके सेब की कीमत गिर सकती है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसान सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग कर रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में बारिश के आसार नहीं, पश्चिमी जिलों में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देगा. यहां अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.
-
Posted By: Kisan India
1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 2700 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर लॉन्च करेंगे और सड़क, रेल व अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:45 बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को देश को समर्पित किया जाएगा. राजस्थान और गुजरात के कार्यक्रमों के बाद पीएम शनिवार रात चेन्नई पहुंचेंगे और अगले दिन अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे.
-
Posted By: Kisan India
तमिलनाडु-केरल में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इसके असर से तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. समुद्र किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर के असम और अरुणाचल प्रदेश में भी एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश की संभावना जताई गई है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बढ़ने लगी गर्मी, होली तक पारा और चढ़ने के संकेत
उत्तर प्रदेश में अब दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. कई शहरों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है. अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में होली तक प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
गोदरेज एग्रोवेट ने फसल सुरक्षा कारोबार में अब 10 फसलों तक बढ़ाएगी पहुंच
फसल सुरक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में चल रही सुस्ती के बीच अपने बिजनेस को फिर रफ्तार देने की रणनीति तैयार की है. कंपनी अब अपनी फसल कवरेज बढ़ाने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर जोर दे रही है. अभी तक कंपनी की मजबूत पकड़ 5-6 प्रमुख फसलों में थी, लेकिन अब वह लेबल विस्तार और नए उत्पादों के जरिए करीब 10 फसलों को कवर करने की योजना बना रही है. साथ ही, गुजरात के दाहेज में बन रही तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जल्द शुरू होने वाली है, जिससे नए उत्पादों और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगी गर्मी, वीकेंड पर 30°C तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है, लेकिन दिन में धूप तेज होने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड पर आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. शनिवार को पालम में 14.5°C, लोधी रोड में 12.9°C और रिज क्षेत्र में 14.4°C तापमान दर्ज होने की संभावना है. हल्की हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और AQI करीब 185 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है. फिलहाल प्रदूषण का स्तर पहले की तुलना में कम हुआ है, लेकिन दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, 36 घंटे मौसम रहेगा खराब
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जैसे इलाकों में अगले 36 घंटों तक मौसम खराब रह सकता है. घाटी में न्यूनतम तापमान काफी नीचे बना हुआ है, जिससे दिन में ठंड और रात में कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान गिर गया है. हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अधिकतर साफ है और धूप निकलने से दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है.