Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा, धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्यप्रदेश के मध्य भाग में बना हुआ है. इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. बारिश का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग के जिले रहेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
चेन्नई में AIADMK का धमाका! पलानीस्वामी का रोड शो, क्या बदलेंगी चुनावी बाजी?
चेन्नई में AIADMK के महासचिव एदप्पादी के. पलानीस्वामी ने उत्तर चेन्नई इलाके में भव्य रोड शो किया. तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें 234 सदस्यों का चयन किया जाएगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. पलानीस्वामी के रोड शो ने चुनावी हलचल और जनता की उत्सुकता दोनों बढ़ा दी हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
अमित शाह का बड़ा दावा! असम में बीजेपी 90 प्लस सीटों से बनाएगी सरकार?
गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, "हम असम में तीसरी बार बड़ी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. असम के लोग भारतीय जनता पार्टी और NDA सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं. हम 90 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे." उनके इस बयान ने चुनावी सियासी हलचल और तेज कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की अहम बातचीत! वेस्ट एशिया में सुरक्षा पर क्या हुआ फैसला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की और वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई और नेविगेशन व शिपिंग लाइनों को सुरक्षित रखने पर सहमति जताई. उन्होंने सऊदी में भारतीय समुदाय के लिए समर्थन पर धन्यवाद भी दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM, HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई। हम नेविगेशन की आज़ादी सुनिश्चित करने और… pic.twitter.com/LMlTnMHhL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद स्टालिन परिवार का बड़ा संदेश! करुणानिधि मेमोरियल पर क्या हुआ खास?
चेन्नई में DMK उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही सियासी हलचल तेज हो गई. एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने करुणानिधि मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और उम्मीदवारों की सूची वहां रखी. इसे पार्टी की परंपरा और भावनात्मक जुड़ाव का अहम संकेत माना जा रहा है, जो चुनावी माहौल में खास संदेश दे रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
असम में चुनावी संग्राम तेज! अमित शाह का गुवाहाटी में शक्ति प्रदर्शन, क्या बदलेगा पूरा गेम?
असम में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को नतीजे सामने आएंगे. इस रोड शो को चुनावी रणनीति का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है, जो वोटरों पर गहरा असर डाल सकता है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पश्चिम बंगाल में 22 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित, अपीलीय न्यायाधिकरण की तैयारी तेज
कोलकाता में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सप्लीमेंट्री लिस्ट सहित अब तक 22 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अपीलीय न्यायाधिकरणों के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. कमेटी ने हाई कोर्ट के जजों, निर्वाचन अधिकारियों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पांच संभावित स्थानों का निरीक्षण किया है. जल्द ही अंतिम स्थान तय किया जाएगा. इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनपावर की जिम्मेदारी चुनाव आयोग उठाएगा. साथ ही, पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर भी तैयार कर लिया गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC उम्मीदवार संदीपन साहा का BJP पर हमला, बोले-घुसपैठियों के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा
कोलकाता के एन्टाली से TMC उम्मीदवार संदीपन साहा ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चार्जशीट PM नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ होनी चाहिए, न कि बंगाल सरकार के खिलाफ. साहा ने दावा किया कि राज्य सरकार जनता के आशीर्वाद से लगातार तीन बार सत्ता में आई है और हर बार सीटें बढ़ी हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर घुसपैठिए हैं तो SIR में सामने क्यों नहीं आए. उनके मुताबिक, घुसपैठ के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और यह केवल राजनीतिक रणनीति है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ममता बनर्जी पर भाजपा का तीखा हमला, तरुण चुघ बोले-बंगाल में बढ़ रही गैर-सनातनी मानसिकता
राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने ममता बनर्जी के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में पश्चिम बंगाल में गैर-सनातनी मानसिकता को बढ़ावा मिला है. चुघ ने कहा कि जिन लोगों को जय श्री राम बोलने में दिक्कत है, उनके शासन में कट्टर सोच को बढ़ावा मिला है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में कुछ संगठनों का एजेंडा चल रहा है. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
पश्चिम एशिया संकट पर दिल्ली में अहम बैठक, राजनाथ सिंह की अगुवाई में मंत्रियों ने की स्थिति की समीक्षा
राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में मंत्रियों के एक अनौपचारिक समूह की अहम बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे पैदा हुई परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई. मंत्रियों ने क्षेत्रीय तनाव के भारत पर संभावित असर, सुरक्षा हालात और आर्थिक चुनौतियों की समीक्षा की. साथ ही भविष्य की रणनीति और जरूरी कदमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि देश के हित सुरक्षित रह सकें. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ओली की गिरफ्तारी पर काठमांडू में विरोध, समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया. बताया जा रहा है कि ओली को सितंबर में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस घटनाक्रम के बाद नेपाल की राजनीति में तनाव बढ़ गया है और स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
भाजपा से नाराज राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल, बोले-उपेक्षा से आहत होकर लिया बड़ा फैसला
दिल्ली में पूर्व भाजपा नेता राजकुमार ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ा. इसी कारण उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया. ठुकराल ने यह भी बताया कि रुद्रपुर के सैकड़ों लोग भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. इस घटनाक्रम से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले चुनावों पर इसका असर पड़ सकता है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बिजनी में बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब, हिमंत सरमा बोले-भारी मतों से NDA की जीत तय
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिजनी में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि NDA प्रत्याशी अरुप कुमार डे के समर्थन में आयोजित रैली में भारी भीड़ जुटी. सरमा के साथ BTC प्रमुख हग्रामा मोहिलरी भी मौजूद रहे. खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद करीब 50 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे लेकर भाजपा खेमे में उत्साह है. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन NDA के साथ है और बिजनी सीट पर पार्टी को भारी मतों से जीत मिलेगी. उन्होंने इसे विकास और विश्वास की जीत बताया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बलासोर जिले में सैकड़ों में किसानों का प्रदर्शन, धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप
बलासोर जिले के नीलगिरी ब्लॉक में सैकड़ों किसानों ने धान की खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी और मंडी में कटनी-छटनी जैसी गैरन्यायसंगत कटौतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जमुना मंडी में हुआ, जहां किसानों का कहना था कि टोकन सिस्टम के अनुसार उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है. गुस्साए किसान सड़क पर धान के बोरे रखकर शेरगढ़-उड़ाला जमुना चौक पर ट्रैफिक रोक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास वैध टोकन होने के बावजूद खरीफ फसल समय पर नहीं खरीदी जा रही. एक किसान ने कहा कि पिछले 15 दिन से खरीद की तारीख बार-बार टाल दी गई है और अधिकारी हमारी फसल न उठाने के कारणों को सही से नहीं समझ रहे. मंडी में मनमाने कटौती भी की जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओडिशा में धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी
ओडिशा में खरीफ धान की खरीद के पूरा होने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है, लेकिन अभी भी कई किसान अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं. राज्य विधानसभा में लिखित जवाब में खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने कहा है कि लगभग 1.63 लाख किसान अब भी अपना धान बेचने के लिए प्रतीक्षारत हैं. इस सीजन में कुल 19.24 लाख पंजीकृत किसानों को धान खरीद के लिए टोकन जारी किए गए थे. इनमें से करीब 17.61 लाख किसानों ने अपनी फसल सफलतापूर्वक बेच दी है, जबकि कुछ किसान अभी भी कतार में हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय ‘रेवेन्यू लोक अदालत’ में ऑनलाइन हिस्सा लिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय ‘रेवेन्यू लोक अदालत’ में ऑनलाइन हिस्सा लिया. यह अदालत राज्य भर में रेवेन्यू मामलों का जल्दी निपटारा करने के लिए बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि ज्यादा उत्पादन और बाजार में कम मांग की वजह से मक्का के दाम गिर गए हैं और जून 2026 तक आवक बढ़ने पर कीमतें और नीचे जा सकती हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि मक्का के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत प्राइस डेफिसिएंसी पेमेंट स्कीम (PDPS) लागू करने की अनुमति दी जाए, जिसे NAFED और AP मार्कफेड मिलकर लागू करें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस में आपस में झगड़ा है और पार्टी बिखर चुकी है- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में आपस में झगड़ा है और पार्टी बिखर चुकी है. असम की जनता भाजपा, विकास, जनकल्याण, प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्व सरमा के साथ खड़ी है. उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा की बड़ी जीत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे घरों की सूची तैयार करके उन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कुरनूल एपीएमसी में 1,439 रुपये प्रति क्विंटल हुआ मक्का, किसानों को नुकसान
अगर आंध्र में पूरे मार्च महीने मक्का का रेट एमएसपी से काफी कम रहा. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, कुरनूल एपीएमसी में 2 मार्च 18.40 मीट्रिक टन स्थानीय किस्म के मक्का की आवक हुई. इस दिन इसकी कीमत 1,239 से 1,639 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि सबसे मोडल प्राइस 1,639 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. जबकि, 24 दिन बाद यानी 26 मार्च को इसी कुरनूल एपीएमसी में 5.40 मीट्रिक टन स्थानीय किस्म की मक्के की आवक दर्ज की गई. इस दिन मक्के कीमत 1,309 से 1,729 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि मोडल प्राइस 1,439 रुपये प्रति क्विंटल रहा. ऐसे विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. यानी आंध्र प्रदेश के किसान एमएसपी से 700 रुपये से लेकर 1100 रुपये क्विंटल तक कम रेट पर उपज बेच रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में मक्का को होलसेल रेट MSP से काफी कम, CM ने केंद्र को लिखा पत्र
आंध्र प्रदेश में मक्का को होलसेल रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी कम हो गया है. इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों को कहना है कि रेट में गिरावट आने के चलते वे लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मक्का किसानों के लिए तुरंत मदद और आर्थिक सहायता की मांग की है. उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2025-26 में आंध्र प्रदेश में मक्का की खेती बढ़कर करीब 4.83 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई और उत्पादन 37.61 लाख मीट्रिक टन हुआ. हालांकि अच्छी पैदावार के बावजूद बाजार में कीमतें एमएसपी से नीचे गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. पैसों की जरूरत के कारण कई किसान मजबूरी में अपनी फसल कम दाम पर बेच रहे हैं, इसलिए सरकार से जल्द दखल देने की मांग की गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की.
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। pic.twitter.com/3dnj9XACfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात करना ज्यादा जरूरी है- दिनेश लाल यादव
भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार जनता पर पूरा ध्यान दे रही है और उन्हें लोगों में भ्रम नहीं फैलाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात करना ज्यादा जरूरी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा इस सीमा को बार-बार पार कर रही है- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हर बात की एक सीमा होती है, जिसे पार नहीं करना चाहिए. लेकिन उनके अनुसार, भाजपा इस सीमा को बार-बार पार कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
संसद की कृषि संबंधी स्थायी समिति ने सरकार को कई बड़े सुझाव दिए हैं
देश में खेती और किसानों की आमदनी को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है. संसद की कृषि संबंधी स्थायी समिति ने सरकार को कई बड़े सुझाव दिए हैं, जिनका मकसद किसानों को बेहतर दाम दिलाना और देश को आयात पर निर्भरता से बाहर निकालना है.
बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के अनुसार, समिति ने साफ कहा है कि दलहन और तिलहन की 100 फीसदी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर की जानी चाहिए. अभी सरकार इन फसलों की सीमित मात्रा में ही खरीद करती है, जिससे कई किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया.
#WATCH | Greater Noida, UP: PM Modi inaugurates Phase 1 of the Noida International Airport in Jewar today. pic.twitter.com/LLig1JPcUy
— ANI (@ANI) March 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
एयर शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ की सुखना झील पर आयोजित एयर शो का आनंद लिया.
#WATCH | हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सुखना झील पर एयरशो देखा।
(वीडियो सोर्स: हरियाणा DIPR) pic.twitter.com/p6ttcasD10
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से उनकी कमी बिहार विधानसभा में महसूस होगी- अशोक चौधरी
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से उनकी कमी बिहार विधानसभा में महसूस होगी. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नेताओं ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लोगों के लिए दुख की बात है. वे नहीं चाहते थे कि नीतीश कुमार जाएं, लेकिन यह उनका फैसला है. उन्होंने कहा कि जब कोई नेता राज्य के लिए इतना काम करता है, तो उसकी कमी स्वाभाविक रूप से महसूस होती है और यह एक भावुक पल है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, 10KM इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ते ही हालात तेजी से बदल गए हैं. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में हजारों मुर्गियों की मौत के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. एहतियात के तौर पर शहर और आसपास के 10 किलोमीटर इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इस फैसले से जहां लोगों में डर का माहौल है, वहीं कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रोज करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है. नाराज व्यापारियों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राहत की मांग कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पीएम मोदी आज फेज 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे
पीएम मोदी आज फेज 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें.
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: पीएम मोदी आज फेज़ 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ यूपी के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/FGWCsyWrPQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नोएडा में इतना बड़ा एयरपोर्ट बनना किसी के लिए भी खुशी का दिन है- अवनीश के. अवस्थी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी ने कहा कि नोएडा में इतना बड़ा एयरपोर्ट बनना किसी के लिए भी खुशी का दिन है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2017 के बाद कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. जेवर एयरपोर्ट में 6 रनवे होंगे और यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा. यह सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योग और अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत लाभदायक होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अब असम में बदलाव साफ नजर आ रहा है
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे कई सालों से असम आते रहे हैं. सांसद के रूप में जब उनकी समिति यहां गई थी, तब कई जगह जाने से रोका गया था और असम में भय का माहौल था. अब असम में बदलाव साफ नजर आ रहा है. उन्होंने बताया कि आज असम सेमिकंडक्टर हब बन रहा है और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है. चौहान ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने कई गलत फैसले लिए थे और असम की अस्मिता का अपमान हुआ. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विभाजन के समय असम पाकिस्तान को जाने से बचा था और नेहरू ने भी संकट को महसूस किया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के की अलग-अलग मंडियों में 25 मार्च को आलू के रेट में अंतर देखने को मिला
Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के की अलग-अलग मंडियों में 25 मार्च को आलू के रेट में अंतर देखने को मिला. Agmarknet के मुताबिक, आरा एपीएमसी में 25 मार्च को 1.33 मीट्रिक टन आलू आया. इन दिन मिनिमम कीमत 1,000 रुपये क्विंटल और मैक्सिम रेट 1,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. जबकि, मोडल प्राइस 1,100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया. वहीं, बक्सर एपीएमसी में 5 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसकी कीमत 1,100 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल रही और मोडल प्राइस 1,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर अब हिमाचल प्रदेश में खाद की उपलब्धता पर भी दिखने लगा है
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर अब हिमाचल प्रदेश में खाद की उपलब्धता पर भी दिखने लगा है. बढ़ती मांग के कारण यूरिया, एनपीके और एमओपी जैसे खाद की कमी होने लगी है. इसी वजह से हिमफेड (राज्य सहकारी विपणन संघ) ने खाद की सप्लाई पर राशनिंग लागू कर दी है, ताकि सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मिल सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री मोदी के हाथों आज देश को एक बड़ी सौगात मिल रही है- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों आज देश को एक बड़ी सौगात मिल रही है. यह न सिर्फ भारत, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी और बताया कि इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. यह हवाई अड्डा विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री के संकल्प की वजह से आज भारत और देशवासियों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है- महेश शर्मा
गौतम बुद्ध नगर के भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प की वजह से आज भारत और देशवासियों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है. उन्होंने कहा कि हम युद्ध की बजाय बुद्ध के मार्ग पर चलकर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं. जेवर के लोग प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने किसानों को भी धन्यवाद और बधाई दी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आलू के रेट में गिरावट, किसानों को हो रहा नुकसान
देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रेट बिहार, असम और राजस्थान के मुकाबले काफी कम है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है. बड़ी बात यह है कि देश में सबसे कम आलू का रेट अभी हरियाणा और पंजाब की मंडियों में देखे को मिल रहा है. इन दोनों राज्यों में आलू के रेट 500 रुपये क्विंटल से भी कम हो गए हैं. ऐसे में किसान नेताओं ने सरकार से समर्थन मूल्य (MSP) पर आलू खरीदने की मांग की है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जब दुनिया कई संकटों से गुजर रही है तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है- नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जब दुनिया कई संकटों से गुजर रही है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है. कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में कीमतों को नियंत्रित रखकर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देशवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने PM मोदी का धन्यवाद किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किया. उन्होंने बताया कि यह कदम ऐसे समय में लिया गया जब दुनिया भर में ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं. इससे हरियाणा और पूरे देश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और पेट्रोल-डीज़ल के दाम स्थिर रहेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर SKM ने नाराजगी जताई
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के दौरान किसानों की आय दोगुनी हो गई है. SKM ने कहा कि देश में किसानों की स्थिति बेहद खराब है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सिर्फ कागजों तक ही सीमित है. संगठन के मुताबिक, अभी 15 फीसदी से भी कम फसलों की खरीद MSP पर हो रही है. ऐसे में किसानों की आय दोगुनी होने का दावा सही नहीं है. SKM ने यह भी कहा कि कर्ज के कारण रोजाना करीब 31 किसान आत्महत्या कर रहे हैं और पिछले 12 साल में 5 लाख से ज्यादा किसान, खेत मजदूर और प्रवासी श्रमिक अपनी जान गंवा चुके हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम में भ्रष्टाचार बहुत है और प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वह असम और केरल जा रहे हैं, लेकिन कर्नाटक और अन्य राज्यों पर भी ध्यान रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि असम में भ्रष्टाचार बहुत है और प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा, आम आदमी को न्याय नहीं मिल रहा. पिछले चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए. मुख्यमंत्री हमारे PCC अध्यक्ष से डरते हैं और ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को मेडिकल जांच के लिए काठमांडू के अस्पताल में लाया गया
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को मेडिकल जांच के लिए काठमांडू के अस्पताल ले जाया जा रहा है. उन्हें पहले भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके घर से नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया था. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, उन्हें सितंबर में Gen Z विरोध प्रदर्शनों को दबाने के दौरान हुई गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद की हिंसा पर दिया बयान
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद की हिंसा पर कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा, चाहे वह रामनवमी या चुनाव आयोग से जुड़ी हो, चुनाव आयोग की नजर में आती है. उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए, इसके लिए प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बागवानी विभाग ने प्रयागराज मंडल में फ्लोरिडा की ‘सेंसेशन’ आम की किस्म लगाना शुरू किया
उत्तर प्रदेश को वैश्विक फल बाजार में मजबूत बनाने के लिए राज्य के बागवानी विभाग ने प्रयागराज मंडल में फ्लोरिडा की ‘सेंसेशन’ आम की किस्म लगाना शुरू किया है. यह कदम पारंपरिक किस्मों जैसे दशहरी, चौसा और लंगड़ा से आगे बढ़ने की दिशा में उठाया गया है. प्रयागराज के खुसरो बाग स्थित बागवानी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र इस पहल का नेतृत्व कर रहा है. केंद्र में ‘सेंसेशन’ किस्म के मदर प्लांट लगा दिए गए हैं और उनकी देखभाल की जा रही है. आने वाले एक साल में इन पौधों से नई पौध तैयार कर किसानों को दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में आम की खेती को ज्यादा विविध और आधुनिक बनाया जा सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा सरकार ने फसल खरीद को लेकर बड़ा बदलाव किया, जानें क्या है नया नियम
देश में रबी सीजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और किसानों की नजर अब अपनी फसल की बिक्री पर टिकी हुई है. ऐसे समय में हरियाणा सरकार ने फसल खरीद को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इस बार राज्य में सरकारी खरीद की पूरी प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आधुनिक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है.
सरकार ने पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए डिजिटल और बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिले और फर्जीवाड़े पर रोक लग सके. इस नई व्यवस्था के तहत 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CCI ने कपास के बढ़ाए रेट, किसानों को होगा फायदा
देश में कपास की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि स्पिनिंग मिलों और व्यापारियों की मांग मजबूत बनी हुई है. अब वैश्विक बाजार में कीमतों के बढ़ने का असर भी घरेलू बाजार पर दिख रहा है. साथ ही, रुपये के कमजोर होने से डॉलर के मुकाबले आयात महंगा हो गया है, जिससे स्थानीय कीमतों को और सहारा मिल रहा है. देश का सबसे बड़ा स्टॉक होल्डर कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को कपास की कीमत में 300 रुपये प्रति कैंडी (356 किलो) की बढ़ोतरी की. इस महीने की शुरुआत से अब तक CCI कुल 1,900 रुपये प्रति कैंडी तक कीमत बढ़ा चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसानों को भी कीमतें बढ़ने से फायदा होगा.
CCI के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ललित गुप्ता ने बिजनेसलाइन से कहा कि यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कीमतों के ट्रेंड के कारण है. उन्होंने कहा कि कपास और सूत की मांग अच्छी बनी हुई है. मार्च महीने में ही CCI ने 1.05 करोड़ गांठ की कुल खरीद में से 39 लाख गांठ (170 किलो प्रति गांठ) बेच दी हैं, जो बाजार में मजबूत मांग का संकेत है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आग लगने से 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही फसल में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं. ताजा मामला राजस्थान के कोटा जिले में सामने आया है, जिसमें करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई. यह इलाके में खेतों में लगी बड़ी आग की दुर्लभ घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जिससे एक दर्जन से ज्यादा किसानों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग सुबह करीब 11 बजे सुल्तानपुर क्षेत्र के खेतों में लगी. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में कई खेत इसकी चपेट में आ गए, जिससे किसानों को नुकसान रोकने का मौका भी नहीं मिला.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है, हो सकती है बारिश
देश में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 48 से 72 घंटों के दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कहीं तेज आंधी और बारिश होगी, तो कहीं बर्फबारी और ओलावृष्टि के हालात बन सकते हैं. वहीं कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव का असर भी बना रहेगा.
दरअसल, इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हो चुके हैं. इसके चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.