Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तेज हुई बातचीत, 1 जून से भारत आएगी अमेरिकी टीम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 28 से 29 मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 29 मई को तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 28 से 29 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी चल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तेज हुई बातचीत, 1 जून से भारत आएगी अमेरिकी टीम
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अब तेज हो गई है. वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक 1 से 4 जून तक एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आएगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिम ट्रेड डील के अहम बिंदुओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी. अमेरिकी टीम का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे. बातचीत में बाजार पहुंच, निवेश, सीमा शुल्क, व्यापार सुविधा और आर्थिक सुरक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत
बिहार में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि पटना समेत कई इलाकों में उमस अभी लोगों को परेशान कर सकती है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने बढ़ाई तैयारी, खरीफ सीजन से पहले होगा भारी यूरिया आयात
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और गैस सप्लाई प्रभावित होने के बीच भारत ने खरीफ सीजन से पहले यूरिया आयात बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार 17 लाख टन यूरिया खरीदने की तैयारी कर रही है ताकि किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े. ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और सप्लाई पर भी असर पड़ा है. सरकार का कहना है कि खरीफ बुवाई के दौरान किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
असम की चाय ने बनाया नया रिकॉर्ड, डेकियाजुली चाय 800 रुपये किलो में बिकी
असम की मशहूर डेकियाजुली चाय ने गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह प्रीमियम चाय 800 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिकी, जिसे असम चाय उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह असम की चाय की बढ़ती वैश्विक मांग और बेहतर गुणवत्ता का संकेत है. सरकार ने भी 200 साल पुराने चाय उद्योग को लगातार समर्थन देने की बात कही है.
-
Posted By: Kisan India
ईरान युद्ध से प्रभावित हुआ भारत का बासमती कारोबार, खाड़ी देशों में चावल निर्यात घटा
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत के चावल कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है. ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में बासमती चावल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे भारत के चावल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच बासमती निर्यात करीब 7 प्रतिशत कम हुआ है. शिपमेंट में देरी, बढ़े समुद्री भाड़े और नए ऑर्डर रुकने से निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
केंद्र सरकार की नई ‘सार्थक-PDS’ योजना मंजूर, 2031 तक राशन व्यवस्था होगी और मजबूत
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS को और मजबूत बनाने के लिए ‘सार्थक-PDS’ योजना को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी मिली. सरकार अगले 5 वर्षों में इस योजना पर 25,530 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके तहत राशन के परिवहन, हैंडलिंग और राशन दुकानदारों के कमीशन के लिए राज्यों को आर्थिक मदद दी जाएगी. साथ ही PDS को आधुनिक तकनीक से जोड़कर पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. यह योजना 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगी.
-
Posted By: Kisan India
29 मई से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से लू का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा. उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू हो सकता है. IMD ने बताया कि 28 मई से सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल देगा. हालांकि अगले दो-तीन दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में 28-29 मई को राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, खरीफ सीजन की तैयारी पर होगा मंथन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 28 और 29 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस दो दिवसीय सम्मेलन में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा होगी. बीज, मौसम, फसल बीमा, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा. सम्मेलन में कई राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. सरकार का फोकस आत्मनिर्भर खेती, टिकाऊ कृषि और किसानों के जोखिम को कम करने पर रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में पारा 48 डिग्री के करीब
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर अभी जारी रहने वाला है. श्रीगंगानगर में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी जैसे कई शहरों में पारा 46 डिग्री के पार बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि 28 मई से जयपुर, अजमेर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे महीने के आखिर तक थोड़ी राहत मिल सकती है.