Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
TMC के लोग समझ गए हैं कि अब पार्टी दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है- मंत्री रामकृपाल यादव
Agriculture News in Hindi: देशभर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है. इसी वजह से यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी। pic.twitter.com/WhzZlXorOM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की.
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की।
(वीडियो सोर्स: गोरखनाथ मंदिर) pic.twitter.com/AId3Tt4Idz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए
#WATCH तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/hulD3Hv0oR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
TMC के लोग समझ गए हैं कि अब पार्टी दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है- मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि TMC के लोग समझ गए हैं कि अब TMC दोबारा (सत्ता में) आने वाली नहीं है. इसलिए सब लोग पार्टी से निकल रहे हैं क्योंकि अगर भविष्य में राजनीति करनी है तो TMC में कोई जगह नहीं है.
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "TMC के लोग समझ गए हैं कि अब TMC दोबारा (सत्ता में) आने वाली नहीं है...इसलिए सब लोग पार्टी से निकल रहे हैं क्योंकि अगर भविष्य में राजनीति करनी है तो TMC में कोई जगह नहीं है..." pic.twitter.com/E0YkSVNHzM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री ऋषिकेश पटेल ने साबरमती नदी के किनारों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया
गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मॉनसून से पहले साबरमती नदी के किनारों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
घरेलू बाजार में कपास की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है
घरेलू बाजार में कपास की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है. केंद्र सरकार द्वारा 1 जून से 30 अक्टूबर तक कपास आयात पर शुल्क हटाने की घोषणा के बाद बाजार में नरमी देखी जा रही है. उद्योग सूत्रों के अनुसार, कुछ कपड़ा मिलों ने विदेशों से कपास आयात के लिए सौदे भी करना शुरू कर दिया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ICE पर कपास वायदा कीमत 1.68 प्रतिशत बढ़कर 77.44 सेंट प्रति पाउंड के आसपास पहुंच गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पत्नी के साथ अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 5 राज्यों में सफल चुनावों के बाद मैं और मेरी पत्नी अनुराधा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने के लिए आगरा आए हैं. उसके बाद हम महादेव के दर्शन के लिए कैलाश मंदिर गए और उनका आशीर्वाद लिया. मैं भारत के सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि वे अपना वोट जरूर बनवाएं और चुनावों में मतदान आवश्य करें. शुद्ध मतदाता सूची ही पारदर्शी चुनावों की आधारशिला है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पिछले साल से 59 प्रतिशत अधिक, किसानों की बंपर कमाई
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद की शुरुआत काफी धीमी रही थी. 30 अप्रैल तक राज्य में खरीद पिछले साल की तुलना में 59 प्रतिशत कम थी, जबकि किसानों से गेहूं खरीदने की अनुमति सामान्य 1 अप्रैल के बजाय 15 मार्च से ही दे दी गई थी. बाद में खरीद में तेजी आने से राज्य निर्धारित लक्ष्य से आगे निकल गया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 17.2 लाख टन गेहूं खरीदा गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 10.3 लाख टन था. राजस्थान में खरीद बढ़कर 24.3 लाख टन पहुंच गई, जो एक साल पहले 19.8 लाख टन थी. वहीं बिहार में गेहूं खरीद 36,285 टन रही, जो पिछले साल के 17,923 टन से दोगुने से भी अधिक है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद में बड़ा उछाल, 3.499 करोड़ टन खरीदी
देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद में बड़ा उछाल देखने को मिला है. सरकार ने 31 मई तक 3.499 करोड़ टन (34.99 मिलियन टन) गेहूं की खरीद कर ली है. यह पिछले साल इसी अवधि में खरीदे गए 2.982 करोड़ टन गेहूं के मुकाबले करीब 17 फीसदी अधिक है. भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई यह खरीद सरकार के 3.45 करोड़ टन के लक्ष्य को भी पार कर चुकी है. शुरुआत में खरीद लक्ष्य 3.03 करोड़ टन रखा गया था, लेकिन राज्यों की मांग पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इसे बढ़ा दिया गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फ्रोजन झींगा के लिए अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा
फ्रोजन झींगा के लिए अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार रहा, जहां 2.56 लाख मीट्रिक टन झींगा निर्यात किया गया. इसके बाद चीन (1.69 लाख टन), यूरोपीय संघ (1.36 लाख टन), दक्षिण-पूर्व एशिया (83,810 टन), जापान (40,776 टन) और मध्य पूर्व (30,478 टन) का स्थान रहा. एमपीईडीए के अध्यक्ष पी. जवाहर ने कहा कि व्हाइटलेग श्रिम्प (एल. वैनामी) और ब्लैक टाइगर श्रिम्प के निर्यात में मात्रा और मूल्य दोनों के स्तर पर अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली.
फ्रोजन मछली भारत के समुद्री उत्पाद निर्यात में दूसरे स्थान पर रही. इससे 5,658.37 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं, सूखे समुद्री उत्पाद (Dried Products) तीसरी सबसे बड़ी निर्यात श्रेणी बनकर उभरे, जिनसे 5,079.09 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ. खास बात यह रही कि सूखे उत्पादों के निर्यात मूल्य में 78 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत के समुद्री उत्पाद निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 73,890 करोड़ रुपये की कमाई हुई
भारत के समुद्री उत्पाद निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड. वित्त वर्ष 2025-26 में देश का सीफूड निर्यात मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान भारत ने 19.72 लाख मीट्रिक टन समुद्री उत्पादों का निर्यात किया, जिससे 73,890 करोड़ रुपये (8.46 अरब डॉलर) की कमाई हुई. समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) के अनुसार, अमेरिका और चीन भारतीय समुद्री उत्पादों के सबसे बड़े खरीदार रहे, जबकि फ्रोजन झींगा (श्रिम्प) निर्यात में सबसे आगे रहा और कुल निर्यात आय में इसका सबसे बड़ा योगदान रहा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अलर्ट जारी, आज 17 राज्यों में होगी जोरदार बारिश
देशभर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है. इसी वजह से 2 जून यानी मंगलवार के लिए यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा. सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है. वहीं लखनऊ में तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बिहार में पटना, गया, भागलपुर, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत
बिहार में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत की गई है. यह अभियान 30 जून तक चलेगा. सोमवार को पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन से कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर मंत्री और किसानों ने संकल्प लिया कि वे अपने खेत की 25 प्रतिशत यानी एक चौथाई जमीन पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे.
कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान एक नए बदलाव की शुरुआत है, जो किसानों की खेती करने के तरीके और उनकी आमदनी दोनों को बेहतर बनाएगा. उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से जमीन को बचाना जरूरी है और प्राकृतिक खेती अपनाकर लोग अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि गोबर, गोमूत्र और बीजामृत जैसे प्राकृतिक तरीकों से उगाई गई फसलें न सिर्फ बेहतर होती हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं और शरीर को ऊर्जा देती हैं. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद और उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है.