अब लाइव

तमिलनाडु सरकार ने पूर्वोत्तर मॉनसून की तैयारियां युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिये

Latest Agriculture News in Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों और जनकल्याणकारी निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई. अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के लिए के 29,619 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज को उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सतना, रीवा, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी है. लगातार बारिश के कारण मैहर में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा. प्रदेश में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम, 27 दशमलव 7 इंच बारिश दर्ज की गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 2 Sep, 2026 | 11:45 AM
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    02 Sep 2026 12:36 PM (IST)

    एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में हेरफेर करना है- कपिल सिब्बल

    नयी दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची में हेरफेर करने की कवायद है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में जारी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भाजपा को चुनाव जीतने में मदद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    02 Sep 2026 12:28 PM (IST)

    खाद्य मुद्रास्फीति, रबी फसलों पर अल नीनो को लेकर सतर्क नजरिये की जरूरत- वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

    नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि 2026 के अंत में चरम पर पहुंचने की संभावना वाले तेज होते 'अल नीनो' के कारण घरेलू खाद्य मुद्रास्फीति और आगामी रबी फसलों पर सतर्क नजरिया रखने की जरूरत है. रिपोर्ट के मुताबिक विशेष रूप से गेहूं और सरसों सहित कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    02 Sep 2026 12:12 PM (IST)

    तमिलनाडु सरकार ने पूर्वोत्तर मानसून की तैयारियां युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिये

    चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने अधिकारियों को ग्रेटर चेन्नई नगर निगम तथा अवाडी और तांबरम के उपनगरीय क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून से निपटने की तैयारियां युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है.

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुमार ने एक सितंबर को यहां सचिवालय में क्षेत्रीय निगरानी अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी गाद निकालने और तूफानी जल निकासी नेटवर्क से जुड़े कार्य सितंबर के अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    02 Sep 2026 11:58 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू ने दिए 5000 मंदिरों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

    अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) और धर्मादा विभाग के अधिकारियों को राज्यभर में 5,000 मंदिरों के निर्माण में तेजी लाने तथा इनके लिए स्थान जल्द से जल्द तय करने का निर्देश दिया है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि टीटीडी को हिंदू धर्म और आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार से जुड़े अपने कार्यक्रमों का विस्तार करना चाहिए और प्रस्तावित स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद मंदिरों का निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    02 Sep 2026 11:47 AM (IST)

    IMD Delhi Weather: दिल्ली में बदरी छाई, कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान

    नयी दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 11:35 AM (IST)

    CM सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता दरोगा प्रसाद राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दरोगा प्रसाद राय को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 11:21 AM (IST)

    शाहनवाज हुसैन बोले- आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर लगाम जरूरी, PM मोदी की यात्रा सफ

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा को सफल बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी मजबूती के साथ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 11:06 AM (IST)

    नेपाल में बाढ़ की तबाही देख भावुक हुए सोनू सूद, बोले- गांव पूरी तरह बर्बाद, लोगों तक पहुंचने का रास्ता नहीं

    नेपाल के नुवाकोट में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचे अभिनेता सोनू सूद ने हालात पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि तबाही का मंजर बेहद भयानक है. बाढ़ में गांव का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया है और प्रभावित इलाकों तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं है. सोनू सूद ने कहा कि कई परिवार अभी भी यहां फंसे हुए हैं और कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि इन परिवारों के बारे में सोचकर उनका दिल टूट जाता है. सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि वे सबसे मुश्किल इलाकों तक पहुंचें और जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें, ताकि नेपाल फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 10:51 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी स्तर के करीब

    रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. दोनों नदियां चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं. जलस्तर बढ़ने को देखते हुए नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 10:36 AM (IST)

    UPSSSC परीक्षार्थियों की समस्याओं पर सरकार का एक्शन, बृजेश पाठक बोले- जल्द होगा समाधान

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि UPSSSC के परीक्षार्थियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई हैं. उन्होंने आयोग के चेयरमैन से बात कर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी मांगों पर काम किया जा रहा है. बाढ़ की स्थिति को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है और जिन इलाकों में बाढ़ का प्रकोप है, वहां राहत और बचाव के लिए NDRF, SDRF और जिला प्रशासन को सक्रिय किया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत का काम लगातार जारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 10:15 AM (IST)

    बारिश की कमी से कपास की फसल पर संकट, करिमनगर में 50 फीसदी तक उत्पादन घटने की चिंता

    तेलंगाना के करिमनगर जिले में लंबे समय से बारिश नहीं होने से कपास की फसल की बढ़वार प्रभावित हो रही है. किसानों ने महंगा बीज और खेती पर बड़ी रकम खर्च करके फसल बोई है, लेकिन अब उन्हें उत्पादन घटने की चिंता सता रही है. किसानों का कहना है कि अगर अगले 10 दिनों में बारिश नहीं हुई तो कपास का उत्पादन करीब 50 फीसदी तक घट सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 10:00 AM (IST)

    ओमप्रकाश राजभर का अजय राय पर हमला, बोले- सावन में मछली के भोज में जाना आश्चर्यजनक

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मछली भोज में शामिल होने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अजय राय खुद मान रहे हैं कि वह मछली के भोज में गए थे, लेकिन मछली नहीं खाई. राजभर ने कहा कि जो सनातनी है, उसका सावन में मछली के भोज में जाना आश्चर्यजनक है. 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे जितना प्रयास कर ले, आने वाले दिनों में योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 09:45 AM (IST)

    हैदराबाद के मदान्नापेट मार्केट में सब्जी की दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    हैदराबाद के मदान्नापेट मार्केट में मंगलवार रात सब्जी की दुकानों में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 09:30 AM (IST)

    अजय राय का CM योगी पर हमला, बोले- मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया, माफी मांगें

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है. अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके बारे में यह गलत जानकारी फैलाई कि वह मछली भोज में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि वह काशी के रहने वाले हैं, शुद्ध शाकाहारी हैं और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं. अजय राय ने कहा कि वह निषाद समाज के एक कार्यक्रम में जरूर शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि यह निषाद समाज की परंपरा है और अगर समाज के लोग उन्हें बुलाएंगे तो वह जरूर जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को मछली भोज बताकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 09:15 AM (IST)

    यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का दम, अजय राय बोले- अत्याचार के खिलाफ जारी है लड़ाई

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी हर अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 08:55 AM (IST)

    चीनी की कीमत 66 रुपये किलो तक पहुंची, जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

    चीनी की कीमतें 64 से 66 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने और त्योहारी सीजन नजदीक आने के बीच जमाखोरी की शिकायतें सामने आई हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने चीनी की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है. डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जिले में जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच के लिए सब-डिविजन स्तर पर कमेटियां गठित की हैं. ये कमेटियां चीनी के अवैध स्टॉक और उसकी कालाबाजारी की जांच करेंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 08:40 AM (IST)

    त्योहारी सीजन से पहले चीनी महंगी, दाम 37.5 फीसदी बढ़े

    त्योहारी सीजन से पहले बढ़ती चीनी की कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने टैरिफ रेट कोटा  (TRQ) के तहत बचे 2,02,550 टन कच्ची चीनी के आयात का आवंटन रोजाना करने का फैसला किया है. पहले शुरुआती कोटे की तरह इसका आवंटन एक बार में किया जा रहा था. सरकार का मकसद घरेलू बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ाना और कीमतों पर दबाव कम करना है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 अगस्त तक चीनी की औसत खुदरा कीमत 63.28 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. एक साल पहले इसी समय यह 46.02 रुपये प्रति किलो थी. यानी एक साल में चीनी के दाम करीब 37.5 फीसदी बढ़ चुके हैं. त्योहारी सीजन में चीनी की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 08:25 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में रेस्टोरेंट-होटलों पर मंत्री का बड़ा आरोप, बोले- ज्यादातर बिना लाइसेंस चल रहे

    पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राज्य के रेस्टोरेंट और होटलों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ज्यादातर रेस्टोरेंट और होटल गैर-कानूनी तरीके से चल रहे हैं. उनके पास जरूरी लाइसेंस भी नहीं हैं और कई जगह सरकारी जमीन पर कब्जा कर कारोबार किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि खाने की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं. पुलिस ने ऐसे स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 08:10 AM (IST)

    चाय उत्पादन में 10 फीसदी गिरावट, आने वाले दिनों में महंगी हो सकती है चाय

    आने वाले समय में चाय भी महंगी हो सकती है, क्योंकि इसके उत्पादन में भारी गिरावट आई है. जुलाई 2026 के दौरान देश में चाय का उत्पादन करीब 10 फीसदी घटकर 16.4 करोड़ किलो रह गया. ज्यादा बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा असर चाय के प्रमुख उत्पादक राज्यों असम और पश्चिम बंगाल में देखने को मिला. हालांकि, दक्षिण भारत में चाय उत्पादन में करीब 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. टी बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम में जुलाई में उत्पादन 13 फीसदी घटकर 9.108 करोड़ किलो रह गया. पिछले साल जुलाई में यहां 10.5 करोड़ किलो चाय का उत्पादन हुआ था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 07:55 AM (IST)

    CJI सूर्य कांत ने सुप्रीम कोर्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की लॉकर सुविधा का किया उद्घाटन

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने सुप्रीम कोर्ट की अतिरिक्त इमारत के ब्लॉक-E में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्पेशल ऑटोमेटेड लॉकर सुविधा का उद्घाटन किया. यह सुविधा सुप्रीम कोर्ट परिसर में उपलब्ध कराई गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 07:36 AM (IST)

    पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने पर VHP का हमला, सुरेंद्र जैन बोले- हिंदू-सिखों का जीना मुश्किल

    पाकिस्तान में एक 100 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने के मामले पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर को तोड़कर वहां मदरसा बनाया जा रहा है. जैन ने कहा कि करीब दो महीने पहले 150 साल पुराने एक गुरुद्वारे को भी तोड़ा गया था. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की अपील की, ताकि वहां हिंदू और सिख समुदाय के लोग सम्मान के साथ रह सकें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 07:20 AM (IST)

    महंगाई की मार, देश में प्याज का खुदरा भाव 23 से 87 रुपये प्रति किलो

    केंद्र सरकार की ओर से बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने के बावजूद प्याज की कीमतों में जल्द बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है. इसकी मुख्य वजह कर्नाटक में इस साल खरीफ प्याज की खेती का रकबा कम होना है. खेती का रकबा घटने से आने वाले दिनों में प्याज की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, जिससे कीमतों में तेजी बनी रहने की आशंका है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में प्याज का खुदरा भाव इस समय 23 से 87 रुपये प्रति किलो के बीच है. इसका औसत भाव करीब 50 रुपये प्रति किलो है. एक महीने पहले प्याज का औसत भाव 35 रुपये प्रति किलो था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Sep 2026 07:05 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में 2 सितंबर को बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है

    देश के कई हिस्सों में 2 सितंबर को बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा, झारखंड और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 48 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. यह सिस्टम उत्तर ओडिशा और झारखंड से होकर आगे बढ़ सकता है, जिससे इन इलाकों के साथ आसपास के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 2 Sep, 2026 | 07:01 AM