Todays Top News LIst: कृषि कार्यों को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी, किसान करें ये काम, कपास की कीमतों में बढ़ोतरी से कारोबार प्रभावित, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 4 अप्रैल 2026 को बिहार का दौरा करेंगे. वह अपने इस दौरे में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे. उपराष्ट्रपति पश्चिम चंपारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश में आज कई स्थानों पर बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 4 Apr, 2026 | 07:05 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 06:44 PM (IST)

    समिक भट्टाचार्य का ममता सरकार पर हमला, कही ये बात

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मालदा में बंधक बनाने की घटना पर कहा कि इसके पीछे सिर्फ TMC का हाथ है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, वह मुख्यमंत्री के मंच पर भी दिखाई दिया था. उन्होंने TMC पर राज्य में विभाजनकारी राजनीति करने और पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने का आरोप लगाया. समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जनता ने अब ममता बनर्जी को नकार दिया है, और TMC सत्ता से बाहर होने वाली है, जबकि भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 06:29 PM (IST)

    पिछले 10 सालों में असम के अंदर काफी बदलाव हुआ है- जयंत जय पांडा

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि असम में पिछले 10 सालों में काफी बदलाव हुआ है. पहले यह राज्य आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित था और विकास नहीं हो पाता था. प्रधानमंत्री ने 78 बार असम का दौरा किया, जबकि पहले के प्रधानमंत्री सिर्फ 10 बार आए थे. इस दौरान रेलवे और मेडिकल कॉलेजों का बजट बढ़ा, कई समझौतों के बाद हजारों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया.असम के युवा इस बदलाव को देख चुके हैं और वे नहीं चाहते कि राज्य फिर पीछे चला जाए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 06:10 PM (IST)

    कांग्रेस‑DMK गठबंधन पुडुचेरी में जीत हासिल करेगा- मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस‑DMK गठबंधन पुडुचेरी में जीत हासिल करेगा. उन्होंने बताया कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि वे भाजपा की तरह नहीं हैं और जो भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 05:55 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

    कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रही है. जब भी उन्हें किसी मुश्किल का सामना करना पड़ा, कांग्रेस ने उनका समर्थन किया और अगर जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग तक जाने में भी मदद करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 05:40 PM (IST)

    केरल विधानसभा चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेंगे- उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने केरल विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि वहां वे दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेंगे और सत्ताधारी दल पूरी तरह असफल है. उन्होंने कहा कि UDF चुनाव जीतने वाला है. पश्चिम एशिया संकट पर उन्होंने केंद्र सरकार पर आम आदमी की चिंता न करने का आरोप लगाया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 05:25 PM (IST)

    प्याज के रेट में गिरावट, किसानों को नुकसान

    महाराष्ट्र के प्याज किसान इस समय भारी नुकसान झेल रहे हैं. निर्यात में रुकावट और बेमौसम बारिश की वजह से न सिर्फ फसल की गुणवत्ता खराब हुई है, बल्कि दाम भी काफी गिर गए हैं.  खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण खासकर ईरान से जुड़े निर्यात रास्ते प्रभावित हुए हैं, जिससे हजारों क्विंटल प्याज देश में ही अटक गया और बाजार में ज्यादा आपूर्ति होने से कीमतें गिर गईं. मौजूदा वक्त में मंडियों के अंदर प्याज 300 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 05:04 PM (IST)

    PM मोदी ने कांग्रेस और UDF-LDF पर हर मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया

    नरेंद्र मोदी ने असम के तिरुवल्ला स्थित पथनमथिट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और UDF-LDF पर हर मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब CAA लागू किया गया तो इसके खिलाफ गलत बातें कही गईं, लेकिन देश को कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने फिल्मों और अन्य मुद्दों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर बार इन्हें झूठ बताया जाता है और अब FCRA व UCC जैसे मुद्दों पर भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 04:48 PM (IST)

    रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' का आयोजन

    Agriculture News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होने वाला 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' किसानों के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा. उनके अनुसार यह सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां किसानों को नई तकनीक, बेहतर खेती के तरीके और नए बाजार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय और जीवन में सुधार आएगा. उन्होंने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया, जरूरी निर्देश दिए और प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो किसानों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का मौका लेकर आ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 04:30 PM (IST)

    तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है-मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है और उनका जीत का रिकॉर्ड मजबूत है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ सपने देख रहे हैं, जबकि कांग्रेस हकीकत में लोगों के साथ खड़ी है. खरगे के अनुसार चुनाव जनता तय करेगी, न कि कोई एक नेता, और इस बार भी उनकी स्थिति काफी मजबूत है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 04:15 PM (IST)

    ममता बनर्जी ने उर्दू में अपना घोषणा पत्र जारी किया

    ममता बनर्जी ने उर्दू में अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ममता सिर्फ भावनाओं का कार्ड खेल रही हैं, लेकिन इससे मतदाता प्रभावित नहीं होते. जनता यह देखती है कि सरकार में रहते हुए आप असल में क्या काम कर रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    असम के चुनाव में जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है- नितिन नवीन

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसभा में कहा कि असम के चुनाव में जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है. हर कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और इसके आधार पर उन्होंने कहा कि असम में फिर से NDA और भाजपा की बड़ी जीत होगी और वे दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 03:46 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और इजराइल मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं- हरीश रावत

    कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका और इजराइल मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने ईरान पर कई हमले किए हैं और वहां की सभ्यता को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में वैश्विक संकट बढ़ रहा है और दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी. रावत का कहना है कि अमेरिका को अब इस लड़ाई से बाहर निकल जाना चाहिए, वरना इसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Apr 2026 03:32 PM (IST)

    बिर्भूम में फिर खलबली! बोगटुई गांव का SIR विवाद फिर सुर्खियों में

    बिर्भूम, पश्चिम बंगाल: बिर्भूम जिले का बोगटुई गांव, जहां 2022 में झगड़ों में कई लोगों की मौत हुई थी, अब फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है SIR प्रक्रिया. यहां के मुस्लिम बहुल गांव वाले कहते हैं कि वे अवैध निवासियों की पहचान के पक्ष में हैं, लेकिन उनका कहना है कि नई सूची से पहले ही 50 से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं. लोग असमंजस और चिंता में हैं, जबकि अधिकारी प्रक्रिया को सही बताते हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Apr 2026 03:19 PM (IST)

    गुलमर्ग की ताजा बर्फबारी देख पर्यटक हुए फिदा, खूबसूरती देख आप भी कहेंगे वाह!

    गुलमर्ग, बारामूला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों को बहुत खुश कर दिया. पहाड़ों पर बिछी सफेद बर्फ और ठंडी ठंडी हवा ने माहौल को जन्नत जैसा बना दिया. लोग बर्फ में खेलते, तस्वीरें क्लिक करते और ठंडे मौसम का मजा लेते नजर आए. अगर आप भी बर्फीले मजे का आनंद लेना चाहते हैं, तो गुलमर्ग की यह बर्फबारी आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    कृषि कार्यों को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी, किसान करें ये काम

    बदलते मौसम के साथ खेती के कामों में भी बदलाव जरूरी हो जाता है. अप्रैल का महीना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस समय खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो जाती है. बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों के लिए अप्रैल माह में किए जाने वाले जरूरी कृषि कार्यों को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि उत्पादन बेहतर हो और फसल को किसी तरह का नुकसान न हो.

    गरमा धान और सब्जियों की देखभाल कैसे करें?

    अप्रैल के महीने में गरमा धान और सब्जियों की फसलों पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस समय तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और इसका सीधा असर फसलों की वृद्धि पर पड़ता है. ऐसे में किसानों को खेतों में समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते रहना चाहिए, ताकि खरपतवार को नियंत्रित किया जा सके और फसल को मिलने वाले पोषक तत्वों में कोई कमी न आए. इसके अलावा, बढ़ती गर्मी के कारण मिट्टी की नमी तेजी से कम हो जाती है, इसलिए आवश्यकता अनुसार नियमित और संतुलित सिंचाई करना भी बहुत जरूरी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 02:48 PM (IST)

    कपड़ा और परिधान उद्योग के सामने संकट, कपास की कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी परेशानी

    देश का कपड़ा और परिधान उद्योग इन दिनों एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है. कपास की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने इस सेक्टर की लागत बढ़ा दी है, जिससे निर्यात करने वाली कंपनियों की प्रतिस्पर्धा पर सीधा असर पड़ रहा है. ऐसे में उद्योग से जुड़े संगठनों ने केंद्र सरकार से कपास पर लगने वाले आयात शुल्क को अस्थायी रूप से हटाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 02:30 PM (IST)

    पशुपालकों के लिए एडवाइजरी, गर्मी में करें काम

    Animal Husbandry: बिहार में अप्रैल की गर्मी अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है और इसका असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, पशुओं पर भी साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तहत पशुपालन निदेशालय ने पशुपालकों के लिए अहम सलाह जारी की है. विभाग का कहना है कि इस महीने अधिक तापमान की वजह से पशुओं में पानी और लवण (नमक) की कमी, भूख कम लगना और दूध उत्पादन घटने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो पशुओं की सेहत और पशुपालकों की कमाई दोनों प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए सरकार ने आसान और जरूरी उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर पशुओं को गर्मी से सुरक्षित रखा जा सकता है.

    पशुपालन निदेशालय के अनुसार अप्रैल में तापमान बढ़ने के साथ पशुओं में हीट स्ट्रेस की समस्या  तेजी से बढ़ती है. गर्मी ज्यादा होने पर पशु कम चारा खाते हैं, ज्यादा पानी पीते हैं और सुस्त हो जाते हैं. इसका सीधा असर उनके दूध देने की क्षमता पर पड़ता है. तो जब पशु गर्मी से परेशान होते हैं, तो उनका शरीर सामान्य तरीके से काम नहीं कर पाता. इससे दूध कम हो जाता है और कई बार पशु बीमार भी पड़ सकते हैं. खासकर दुधारू गाय और भैंसों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए विभाग ने कहा है कि अप्रैल में पशुओं की दिनचर्या और रहने की जगह पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Apr 2026 02:15 PM (IST)

    हरियाणा में गेहूं किसान अभी नहीं करें फसल कटाई, एडवाइजरी जारी

    हरियाणा में भले ही 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो गई हो, लेकिन मंडियों में उपज की आवक अभी बहुत कम है. ऐसे में गेहूं खरीदी पर प्रभावित हो रही है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से गेहूं की कटाई में देरी हो रही है. इसके चलते मंडियों में गेहूं की आवक धीमी है. जैसे-जैसे मौसम गर्म होगा, मंडी में आने वाले किसानों की संख्या में इजाफा होगा. हालांकि, गेहूं में नमी ज्यादा होने के चलते भी किसान मंडी नहीं आ रहे हैं. वहीं, कृषि अधिकारियों ने किसानों को अभी गेहूं की कटाई नहीं करने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    देश में गहराता जल संकट, 166 बांधों में पानी सिर्फ 47 फीसदी बचा

    गर्मियों की शुरुआत के साथ देश में पानी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 166 बड़े बांधों में जलस्तर घटकर सिर्फ 47 फीसदी रह गया है. कई राज्यों में हालात ज्यादा खराब हैं और तीन क्षेत्रों के जलाशयों में पानी 50 फीसदी से भी नीचे पहुंच चुका है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 01:51 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में LPG संकट के बीच 108 सिलिंडर चोरी, गोदाम की दीवार तोड़कर वारदात

    लखीमपुर खीरी में एलपीजी की किल्लत के बीच बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. पलिया इलाके में चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़कर 108 सिलिंडर चुरा लिए, जिनमें ज्यादातर भरे हुए थे. घटना की जानकारी सुबह होने पर लगी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 01:35 PM (IST)

    गुजरात में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 71 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन

    GPSC ने 71 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें प्रशासनिक सेवा और पुलिस उपाधीक्षक समेत कई अहम पद शामिल हैं. स्नातक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 01:20 PM (IST)

    राजस्थान में ओलावृष्टि से तबाही, पश्चिमी विक्षोभ के कारण फसलें बर्बाद

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बिगड़ गया है. तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कई जिलों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खासकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जैसे इलाकों में खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे तैयार फसलें बर्बाद हो गईं और किसान चिंतित नजर आ रहे हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Apr 2026 01:05 PM (IST)

    खड़गपुर में सुवेंदु अधिकारी का TMC पर बड़ा हमला, सरकार बनते ही फर्जी केस वापसी और 5000 रुपये भत्ता का ऐलान

    खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने चुनावी सभा में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की तेज लहर चल रही है और मतदान के दिन यह जनता की सुनामी में बदल जाएगी. अधिकारी ने कहा कि TMC को जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी कथित फर्जी केस वापस लिए जाएंगे. साथ ही जेल जा चुके भाजपा समर्थकों को ‘संग्रामी भत्ता’ के रूप में हर महीने 5,000 रुपये देने का भी ऐलान किया. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Apr 2026 12:50 PM (IST)

    महमोरा में हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान, डबल इंजन सरकार और UCC पर आदिवासियों को दी साफ़ गारंटी

    महमोरा, चराईदेव में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने चुनावी सभा में डबल इंजन सरकार की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार का संचालन दिल्ली और दिसपुर के तालमेल से ही मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होने से विकास कार्यों को तेजी मिलती है. मुख्यमंत्री ने Uniform Civil Code (UCC) पर भी बड़ा भरोसा दिलाया और स्पष्ट किया कि आदिवासी समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. यह बयान भाजपा की चुनावी रणनीति और आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Apr 2026 12:35 PM (IST)

    कोलकाता में लॉकेट चटर्जी का ममता सरकार पर हमला, सुरक्षा और चुनावी माहौल पर उठाए बड़े सवाल

    कोलकाता में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद माहौल सुरक्षित नहीं दिख रहा है. चटर्जी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बयानों से जनता का भरोसा कमजोर हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची से कथित घुसपैठियों के नाम हटने के मुद्दे से तृणमूल कांग्रेस घबराई हुई है. भाजपा का दावा है कि चुनाव तय समय पर होंगे और सहानुभूति की राजनीति इस बार असर नहीं दिखाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 12:20 PM (IST)

    दिल्ली के आनंद विहार में देश का सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन शुरू, 30 मिनट में 80 फीसदी चार्ज

    आनंद विहार में NCRTC ने देश का सबसे बड़ा फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है. यहां 480 किलोवाट की 10 हाई-वोल्टेज यूनिट्स लगी हैं, जिससे एक साथ 10 इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे और कार सिर्फ 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. यह सुविधा यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 12:05 PM (IST)

    मोगा में आज AAP की रैली, सीएम भगवंत मान करेंगे संबोधन, किसानों को पुलिस ने रोका

    मोगा में आज आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसे भगवंत मान संबोधित करेंगे. रैली से पहले विरोध के लिए आ रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया और इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है. किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपने सवाल उठाने की बात कह रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 11:54 AM (IST)

    नर्मदापुरम में 116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग के कर्मचारी ही निकले आरोपी

    नर्मदापुरम में वन विभाग से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां 116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का मामला उजागर हुआ है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में विभाग के ही कर्मचारी शामिल पाए गए हैं. जांच शुरू होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 11:37 AM (IST)

    हिमाचल में बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी

    हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी पाने के लिए 15 अप्रैल 2026 से राशन कार्ड को बिजली मीटर से लिंक करना जरूरी होगा. सरकार इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है, जहां उपभोक्ता घर बैठे अपने राशन कार्ड को अधिकतम दो मीटर से जोड़ सकेंगे. इससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया आसान व पारदर्शी होगी.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 11:20 AM (IST)

    वाराणसी से लखनऊ-प्रयागराज-गाजीपुर रूट महंगे, 1 अप्रैल से बढ़ा टोल टैक्स

    वाराणसी से लखनऊ, प्रयागराज और गाजीपुर जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. 1 अप्रैल 2026 से इन रूट्स पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है. नई दरों के अनुसार 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब चार पहिया और बड़े वाहनों को पहले से ज्यादा टोल देना पड़ेगा. यह फैसला सड़कों के रखरखाव और बेहतर सुविधाओं के लिए लिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 11:05 AM (IST)

    देहरादून में कैबिनेट विस्तार के बाद दायित्वों का बंटवारा शुरू, 14 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    देहरादून में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 14 वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में नियुक्त किया है. इन नियुक्तियों के जरिए सरकार संगठन और योजनाओं को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 10:49 AM (IST)

    केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट

    शशि थरूर के काफिले पर केरल के वांडूर इलाके में हमला होने की खबर सामने आई है. आरोप है कि कुछ लोगों ने काफिले की गाड़ी रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर से मारपीट की. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और बाकी लोगों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है. घटना उस समय हुई जब थरूर एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 10:38 AM (IST)

    15 अप्रैल से महंगे होंगे एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर, बढ़ती लागत के बीच कंपनी का बड़ा फैसला

    एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपने ट्रैक्टरों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 15 अप्रैल 2026 से लागू होगा. कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और क्षेत्रों के हिसाब से होगी. हालांकि, मार्च में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 6.6 फीसदी बढ़ी है, जिससे साफ है कि किसानों के बीच ट्रैक्टर की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 10:18 AM (IST)

    सीएम योगी आज काशी से करेंगे ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, पूरे यूपी में होगा लाइव प्रसारण

    योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे. यह कार्यक्रम शिवपुर के कंपोजिट विद्यालय से होगा और इसका लाइव प्रसारण पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा. इस दौरान निपुण बच्चों और स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा और शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 10:05 AM (IST)

    श्रीगंगानगर में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसान परेशान

    श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ इलाके में पिछले दो दिनों से मौसम खराब बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. करीब 20 मिनट की तेज बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है और किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 09:48 AM (IST)

    दिल्ली में नकली टूथपेस्ट फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार

    दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान हजारों नकली ट्यूब, कच्चा माल और मशीनें बरामद की गईं. इस मामले में फैक्टरी मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह नकली उत्पाद स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते थे और बाजार में बेचे जा रहे थे.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 09:32 AM (IST)

    बिहार में नई मजदूरी दरें लागू, कम भुगतान पर लगेगा 50,000 तक जुर्माना

    बिहार सरकार ने मजदूरों के लिए बड़ी राहत देते हुए 1 अप्रैल 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू कर दी हैं. अब अकुशल मजदूरों को 436 रुपये, अर्द्धकुशल को 452 रुपये, कुशल को 551 रुपये और अतिकुशल को 672 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे. सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई नियोक्ता तय मजदूरी से कम भुगतान करता है, तो उस पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा, जिससे मजदूरों को उनका हक दिलाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 09:18 AM (IST)

    बिहार में बदलेगा मौसम, 5 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    बिहार में इन दिनों मौसम बदल रहा है और गर्मी के साथ बादलों का असर बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल के बाद राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. 6 और 7 अप्रैल को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 09:03 AM (IST)

    पंजाब-हरियाणा में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    पंजाब और हरियाणा में इस हफ्ते मौसम अस्थिर रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 08:47 AM (IST)

    ईरान की नई चेतावनी, होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब पर भी बढ़ सकता है संकट

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक और बड़ा संकेत दिया है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य को भी निशाना बनाया जा सकता है. इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग, तेल सप्लाई और वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है और दुनिया में ऊर्जा संकट और गहरा सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 08:32 AM (IST)

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच चावल निर्यातकों को राहत, 497 करोड़ की योजना लागू

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण बासमती चावल का निर्यात प्रभावित हो रहा है, जिससे कई शिपमेंट बंदरगाहों पर फंस गए हैं और भुगतान भी अटक गया है. ऐसे में केंद्र सरकार ने चावल निर्यातकों को राहत देने के लिए 497 करोड़ की RELIEF योजना लागू की है. इस योजना के तहत शिपिंग और लॉजिस्टिक खर्च में छूट दी जाएगी, जिससे निर्यातकों और किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 08:17 AM (IST)

    पीएम मोदी का तमिलनाडु-केरल दौरा, बैठकों और रोड शो के जरिए चुनावी माहौल गरम

    नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर हैं. सुबह वह तमिलनाडु में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे और मायलापुर व टी. नगर में रोड शो कर सकते हैं. इसके बाद वे केरल पहुंचकर तिरुवनंतपुरम और तिरुवल्ला में कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 08:03 AM (IST)

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का बिहार दौरा, मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

    आज उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद वे पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 07:48 AM (IST)

    दिल्ली में ‘नो PUC-नो फ्यूल’ सख्ती से लागू, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

    दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अब ‘नो PUC-नो फ्यूल’ नियम पूरे साल लागू रहेगा, यानी बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए डिजिटल सिस्टम और कैमरों की मदद ली जाएगी. साथ ही 1 नवंबर से सिर्फ BS-5, CNG और इलेक्ट्रिक भारी वाहनों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 07:32 AM (IST)

    रायसेन में 11-13 अप्रैल तक राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, नई तकनीक से किसानों को मिलेगा पूरा समाधान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इस मेले का उद्घाटन राजनाथ सिंह और डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि समापन में नितिन गडकरी शामिल होंगे. इस महोत्सव में किसानों को ड्रोन तकनीक, आधुनिक मशीनें, सूक्ष्म सिंचाई, एफपीओ और बाजार से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर दी जाएगी, जिससे खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 07:16 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 4 और 7 अप्रैल को कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का असर

    इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाले हैं, जिनका असर 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को ज्यादा दिखेगा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर घाटी में भारी बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

  • Posted By: Kisan India

    04 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा, 4-5 अप्रैल को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आ सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 5 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, जहां तापमान करीब 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है और बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि 6 अप्रैल को थोड़ी राहत मिलेगी, जब मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा और कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 4 Apr, 2026 | 06:55 AM