Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज नेताओं को डीके शिवकुमार की सलाह- थोड़ा इंतजार करें
Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अगस्त (मंगलवार) के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. MD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा और सुपौल जिलों में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज नेताओं को डीके शिवकुमार की सलाह- थोड़ा इंतजार करें
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने नए कैबिनेट विस्तार में कुछ कांग्रेस नेताओं की नाराज़गी पर कहा कि हर नेता की अपनी उम्मीदें होती हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी को उचित जिम्मेदारियां और पूरा सम्मान मिलेगा। शिवकुमार ने नाराज़ नेताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी उनसे बात करेगी और उनकी सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार और झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा और सुपौल जिलों में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, झारखंड के पलामू, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, देवघर, लातेहार, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा और जामताड़ा जिलों में भी बारिश, आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
4 अगस्त को 17 राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अगस्त (मंगलवार) के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.